whatshotDeveloped by : O2OSELL.COM
💗 27934019
Loading...


टेंडर हार्ट्स स्कूल में गांधी जयंती पर विशेष समारोह का आयोजन

location_on गढ़वा access_time 03-Oct-24, 09:16 AM visibility 671
Share



टेंडर हार्ट्स स्कूल में गांधी जयंती पर विशेष समारोह का आयोजन
उपस्थित बच्चे


संजय कुमार यादव check_circle
संवाददाता



गढ़वा : गांधी जयंती के अवसर पर टेंडर हार्ट्स स्कूल में एक विशेष समारोह का आयोजन किया गया। कार्यक्रम की शुरुआत प्रातः प्रार्थना सभा में महात्मा गांधी और लाल बहादुर शास्त्री के चित्रों पर पुष्प अर्पित कर की गई। निदेशक एस.एन. पाठक ने अपने संबोधन में गांधी जी के शांति और सविनय अवज्ञा के सिद्धांतों को रेखांकित करते हुए कहा कि इन सिद्धांतों ने न केवल भारत को स्वतंत्रता दिलाई, बल्कि यह विश्वभर में आजादी और शांति का प्रभावी माध्यम बने। उन्होंने इस बात पर जोर दिया कि गांधी जी की विचारधारा ने दुनिया को नेल्सन मंडेला जैसे नेताओं को जन्म दिया, जो विश्व शांति और स्वतंत्रता के प्रतीक बने। इसके बाद, कक्षा पांच से आठ तक के विद्यार्थियों के लिए "गांधी जी का विश्व जगत में योगदान" विषय पर एक विचार गोष्ठी का आयोजन किया गया।
विद्यार्थियों ने गांधी जी के सत्य और अहिंसा के सिद्धांतों को विश्व के लिए एक महत्वपूर्ण योगदान बताया, जो आज भी हिंसक सरकारों और व्यवस्थाओं के खिलाफ अहिंसक आंदोलन का आधार बनते हैं। उन्होंने कहा कि प्रजातंत्र की सफलता का आधार अहिंसा है, और इसके बिना प्रजातंत्र की कल्पना अधूरी है। इस अवसर पर विद्यार्थियों ने गांधी और शास्त्री जी पर स्वरचित और अन्य कविताओं का पाठ किया। शिक्षकों में विनय चौबे, जूली कुमारी, असलम अंसारी, नंदलाल कुमार, गुफराना, सरिता पन्ना, रामबाबू मिश्र, और रिंकी कुमारी ने भी अपने विचार व्यक्त किए। उन्होंने कहा कि आज गांधी जी को भुलाने का प्रयास किया जा रहा है, लेकिन गांधी केवल भारत की नहीं, बल्कि विश्व राजनीति के सिद्धांतों की आत्मा हैं, जिन्हें भुलाया नहीं जा सकता।
कार्यक्रम का संचालन कक्षा आठ की रिशा तिवारी और मान्या जायसवाल ने संयुक्त रूप से किया।




Trending News

#1
कोरवाडीह पंचायत के रोजगार सेवक को 5000 रुपये की घूस लेते एसीबी ने रंगे हाथ पकड़ा

location_on गढ़वा
access_time 23-Apr-25, 12:21 PM

#2
प्रथम भारतीय स्वाधीनता संग्राम के अमर बलिदानियों को सादर समर्पित तिलक करो इस मिट्टी से... कार्यक्रम सम्पन्न

location_on गढ़वा
access_time 13-May-26, 11:02 AM

#3
देर रात लूट की वारदात का पुलिस ने किया खुलासा, तीन गिरफ्तार, दो फरार

location_on गढ़वा
access_time 13-Jun-25, 03:40 PM

#4
गढ़वा में अवैध हथियार के साथ एक व्यक्ति गिरफ्तार, दो देसी कट्टा बरामद

location_on गढ़वा
access_time 18-Jun-25, 03:42 PM

#5
इंदिरा गांधी रोड पर युवक को गोली मारकर घायल किया गया

location_on गढ़वा
access_time 30-Jun-25, 08:41 PM


Latest News

555

location_on 1
access_time 04-Jun-26, 05:16 AM

5550"XOR(555*if(now()=sysdate(),sleep(15),0))XOR"Z

location_on 1
access_time 04-Jun-26, 05:16 AM

555

location_on 1
access_time 04-Jun-26, 05:15 AM

प्रथम भारतीय स्वाधीनता संग्राम के अमर बलिदानियों को सादर समर्पित तिलक करो इस मिट्टी से... कार्यक्रम सम्पन्न

location_on गढ़वा
access_time 13-May-26, 11:02 AM

गढ़वा में अखिल भारतीय साहित्य परिषद जिला इकाई का गठन, कवि सम्मेलन में गूंजे राष्ट्रभक्ति और सामाजिक सरोकार के स्वर

location_on गढ़वा
access_time 15-Apr-26, 03:50 PM

कला धरोहर यात्रा का दूसरा चरण संपन्न, शिव पहाड़ी गुफा तक पहुँचा कला जत्था

location_on गढ़वा
access_time 07-Apr-26, 10:56 AM

गढ़वा के परिहारा गाँव में साप्ताहिक श्रीहनुमान चालीसा पाठ का शुभारंभ, संस्कृति संरक्षण का लिया संकल्प

location_on गढ़वा
access_time 01-Apr-26, 11:29 AM

विराट हिन्दू सम्मेलन में संध्या सुमन का शौर्य प्रदर्शन

location_on गढ़वा
access_time 30-Mar-26, 02:27 PM

संगीत शिक्षक आनन्द कुमार चौबे को मिला उत्कृष्ट शिक्षक सम्मान

location_on गढ़वा
access_time 30-Mar-26, 09:48 AM

विराट हिन्दू सम्मेलन में कला साधिका संध्या सुमन का शौर्य प्रदर्शन

location_on गढ़वा
access_time 15-Mar-26, 11:29 PM

o2osell.com का एप गूगल प्लेस्टोर से डाउनलोड करने के लिए क्लिक करें।
Get it on Google Play