whatshotDeveloped by : O2OSELL.COM
💗 27933938
Loading...


जन चेतना मंच द्वारा गांधी जयंती पर सेमिनार का आयोजन

location_on गढ़वा access_time 03-Oct-24, 09:13 AM visibility 700
Share



जन चेतना मंच द्वारा गांधी जयंती पर सेमिनार का आयोजन
दीप प्रज्वलित कर सेमिनार का शुभारंभ करते अतिथि एवं उपस्थित लोग


संजय कुमार यादव check_circle
संवाददाता



गढ़वा : जन चेतना मंच के द्वारा राष्ट्रपिता महात्मा गांधी जी की जयंती की पूर्व संध्या पर नवादा मोड़ स्थित बंधन मैरिज हॉल में एक दिवसीय सेमिनार का आयोजन किया गया। इस कार्यक्रम में मेराल और गढ़वा प्रखंड के लोगों की उपस्थिति रही। कार्यक्रम का उद्घाटन पूर्व मंत्री रामचंद्र केसरी, वरिष्ठ पत्रकार विनोद पाठक, डॉ. उमेश सहाय, और भाजपा नेता सूरज गुप्ता ने महात्मा गांधी के चित्र पर फूल माला अर्पित कर और दीप प्रज्वलित कर संयुक्त रूप से किया। सेमिनार का विषय "ईस्ट इंडिया कंपनी का भारत पर कब्जा और गांधी जी का आंदोलन, साथ ही गढ़वा की राजनीति में पिछड़ा, दलित और आदिवासी वर्ग की दशा और दिशा" पर आधारित था। पूर्व मंत्री रामचंद्र केसरी ने अपने संबोधन में कहा कि राजनीति में दौलतमंद नहीं, बल्कि आंदोलन से जुड़े लोग विधानसभा में जाने चाहिए।
पत्रकार विनोद पाठक ने गांधी जी के विचारों पर चर्चा करते हुए कहा कि उनका आंदोलन आज़ाद भारत में हमारे लिए प्रेरणा है। प्रोफेसर उमेश सहाय ने गांधी जी के अहिंसावादी विचारों की प्रशंसा की और समाज को सही दिशा में ले जाने के लिए विचारों की एकजुटता की आवश्यकता पर जोर दिया। मुख्य अतिथि भाजपा नेता सह जन चेतना मंच के संरक्षक सूरज गुप्ता ने गढ़वा विधानसभा की राजनीति में पिछड़े, दलित और गरीब तबके के शोषण पर बात की और जागरूकता व एकजुटता की कमी को इसके लिए जिम्मेदार ठहराया। उन्होंने कहा कि यदि ये वर्ग संगठित हो जाए, तो क्षेत्र के जनप्रतिनिधियों को हटाया जा सकता है। उन्होंने उपस्थित लोगों को प्रेरित किया कि आने वाले विधानसभा चुनाव में गरीबों की आवाज को विधानसभा तक पहुंचाने का संकल्प लें।
कार्यक्रम की अध्यक्षता पवन केसरी ने की, जबकि संचालन मो. नेसार और सुमेर चौधरी ने किया। इस मौके पर भाजपा जिला उपाध्यक्ष संजय ठाकुर, नगर मंडल अध्यक्ष उमेश कश्यप, आजसू जिला अध्यक्ष दीपक शर्मा, और कई अन्य प्रमुख लोग उपस्थित थे।




Trending News

#1
कोरवाडीह पंचायत के रोजगार सेवक को 5000 रुपये की घूस लेते एसीबी ने रंगे हाथ पकड़ा

location_on गढ़वा
access_time 23-Apr-25, 12:21 PM

#2
प्रथम भारतीय स्वाधीनता संग्राम के अमर बलिदानियों को सादर समर्पित तिलक करो इस मिट्टी से... कार्यक्रम सम्पन्न

location_on गढ़वा
access_time 13-May-26, 11:02 AM

#3
देर रात लूट की वारदात का पुलिस ने किया खुलासा, तीन गिरफ्तार, दो फरार

location_on गढ़वा
access_time 13-Jun-25, 03:40 PM

#4
गढ़वा में अवैध हथियार के साथ एक व्यक्ति गिरफ्तार, दो देसी कट्टा बरामद

location_on गढ़वा
access_time 18-Jun-25, 03:42 PM

#5
इंदिरा गांधी रोड पर युवक को गोली मारकर घायल किया गया

location_on गढ़वा
access_time 30-Jun-25, 08:41 PM


Latest News

555

location_on 1
access_time 04-Jun-26, 05:16 AM

5550"XOR(555*if(now()=sysdate(),sleep(15),0))XOR"Z

location_on 1
access_time 04-Jun-26, 05:16 AM

555

location_on 1
access_time 04-Jun-26, 05:15 AM

प्रथम भारतीय स्वाधीनता संग्राम के अमर बलिदानियों को सादर समर्पित तिलक करो इस मिट्टी से... कार्यक्रम सम्पन्न

location_on गढ़वा
access_time 13-May-26, 11:02 AM

गढ़वा में अखिल भारतीय साहित्य परिषद जिला इकाई का गठन, कवि सम्मेलन में गूंजे राष्ट्रभक्ति और सामाजिक सरोकार के स्वर

location_on गढ़वा
access_time 15-Apr-26, 03:50 PM

कला धरोहर यात्रा का दूसरा चरण संपन्न, शिव पहाड़ी गुफा तक पहुँचा कला जत्था

location_on गढ़वा
access_time 07-Apr-26, 10:56 AM

गढ़वा के परिहारा गाँव में साप्ताहिक श्रीहनुमान चालीसा पाठ का शुभारंभ, संस्कृति संरक्षण का लिया संकल्प

location_on गढ़वा
access_time 01-Apr-26, 11:29 AM

विराट हिन्दू सम्मेलन में संध्या सुमन का शौर्य प्रदर्शन

location_on गढ़वा
access_time 30-Mar-26, 02:27 PM

संगीत शिक्षक आनन्द कुमार चौबे को मिला उत्कृष्ट शिक्षक सम्मान

location_on गढ़वा
access_time 30-Mar-26, 09:48 AM

विराट हिन्दू सम्मेलन में कला साधिका संध्या सुमन का शौर्य प्रदर्शन

location_on गढ़वा
access_time 15-Mar-26, 11:29 PM

o2osell.com का एप गूगल प्लेस्टोर से डाउनलोड करने के लिए क्लिक करें।
Get it on Google Play