वाराणसी से गढ़वा पहुंचे शास्त्री गाेविंद मिश्रा का गढ़वा में जोरदार स्वागत
गढ़वा : वाराणसी से गढ़वा पहुंचने पर शास्त्री गोविंद मिश्रा का श्रद्धालुओं द्वारा जोरदार स्वागत किया गया। विमल नगर सुखबाना स्टूडेंटस क्लब से जुड़े बड़ी संख्या में कार्यकर्ता अध्यक्ष विकेश सिंह के नेतृत्व उन्हें लेने रेलवे स्टेशन पहुंचे तथा मोटरसाइकिल जुलूस व वाहनों के काफिले के साथ उन्हें कार्यक्रम स्थल पर लाया गया। इस दौरान श्रद्धालुओं ने उनके स्वागत में नारे भी लगाए।
गढ़वा पहुंचे शास्त्री गोविंद मिश्रा ने कहा कि नवरात्र में नौ देवियां जगत का उद्धार करने के लिए आती है। हम अपने भक्ति भाव से उन्हें अपने घर तक बुला सकते हैं। यहीं कारण है कि नवरात्र पर घर घर में कलश स्थापना कर नवरात्र पूजन की जाती है।
लोग नौ दिनों तक मां दुर्गा के विभिन्न रूपों की पूजा करें। माता उन्हें अवश्य उनकी मनोकामना पूरी करेगी।
मालूम हो कि शास्त्री गोविंद शास्त्री विमल नगर सुखबाना में स्थापित मां दुर्गा की पूजा अर्चना करने के लिए गढृ़वा आएं है। वह नौ दिनों तक पूजा अर्चना करेंगे। साथ ही उपस्थित लोगों के बीच प्रवचन भी करेगे। साथ ही नवरात्र पूजन से होने वाले लाभ के बारे में भी बताएंगे।
मौके पर विकेश सिंह, नितेश सिंह, सुरेद्र यादव, नंदकिशोर मेहता, सुरेश मेहता, पीयुष तिवारी, गुडडू सिंह, शेरू कुमार, शिव महतो समेत बड़ी संख्या में श्रद्धालु उपस्थित थे।