whatshotDeveloped by : O2OSELL.COM
💗 27934016
Loading...


एएनएम पर रिश्वत और लापरवाही का आरोप, नवजात बच्ची की हालत गंभीर

location_on भवनाथपुर access_time 02-Oct-24, 06:20 PM visibility 697
Share



एएनएम पर रिश्वत और लापरवाही का आरोप, नवजात बच्ची की हालत गंभीर
पीड़ित बच्चे के साथ स्वजन


भवनाथपुर check_circle
संवाददाता



भवनाथपुर : सीएचसी भवनाथपुर के अंतर्गत संचालित कोनमंडरा हेल्थ एंड वेलनेस सेंटर में कार्यरत एएनएम अंचला कुमारी पर प्रसव कराने के एवज में रिश्वत लेने और टीकाकरण के दौरान लापरवाही बरतने का गंभीर आरोप सामने आया है, जिससे एक नवजात बच्ची की जान पर बन आई है। मामला भवनाथपुर थाना क्षेत्र के चपरी गांव का है, जहां चपरी निवासी लालो साह ने अपनी पुत्री सोनी देवी का सुरक्षित प्रसव कराने के लिए 9 सितंबर को मुसकैनी पहाड़ी के समीप स्थित हेल्थ एंड वेलनेस सेंटर में भर्ती कराया था। सोनी देवी ने एक स्वस्थ बच्ची को जन्म दिया, लेकिन प्रसव के बाद एएनएम अंचला कुमारी ने बतौर रिश्वत 700 रुपये की मांग की। लाभार्थी ने मजबूरी में किसी और से कर्ज लेकर स्वास्थ्य सहिया नीलम देवी के माध्यम से 500 रुपये दिए और शेष राशि बाद में देने की बात कही।
इसके बाद, 19 सितंबर को गांव में आयोजित टीकाकरण के दौरान एएनएम अंचला कुमारी ने नवजात बच्ची को बीसीजी का टीका बाएं हाथ के बजाय गलती से दाएं हाथ में लगा दिया। टीका लगने के कुछ ही घंटों बाद बच्ची की तबीयत बिगड़ने लगी और उसका दायां हाथ सूज गया। स्थिति गंभीर होने पर बच्ची की नानी रीता देवी उसे गढ़वा के एक निजी क्लीनिक में इलाज के लिए ले गईं। रीता देवी ने बताया कि इलाज के लिए उन्हें 20-25 हजार रुपये खर्च करने पड़े, जिसके लिए उन्हें जमीन गिरवी रखनी पड़ी। रीता देवी ने यह भी आरोप लगाया कि प्रसव के बाद मिलने वाले सभी कागजात अब तक नहीं मिले हैं क्योंकि उन्होंने एएनएम को पूरे पैसे नहीं दिए। वहीं, सहिया नीलम देवी ने पैसे लेने से इंकार करते हुए कहा कि लाभार्थी को प्रसव के बाद कागज नहीं मिला है।
दूसरी ओर, एएनएम अंचला कुमारी ने सहिया के माध्यम से 500 रुपये लेने की बात स्वीकार की, लेकिन उन्होंने यह भी कहा कि टीकाकरण के दौरान दाएं हाथ में टीका गलती से लग गया था। प्रभारी चिकित्सा अधिकारी का बयान: सीएचसी प्रभारी डॉ. दिनेश कुमार ने कहा कि बीसीजी का टीका बाएं हाथ में ही लगना चाहिए, लेकिन कभी-कभी बच्चों में टीके के कारण संक्रमण हो जाता है। उन्होंने यह भी कहा कि अगर प्रसव के नाम पर एएनएम ने पैसे लिए हैं, तो यह गलत है और लाभार्थी द्वारा लिखित शिकायत मिलने पर दोषी के खिलाफ कार्रवाई की जाएगी।




Trending News

#1
कोरवाडीह पंचायत के रोजगार सेवक को 5000 रुपये की घूस लेते एसीबी ने रंगे हाथ पकड़ा

location_on गढ़वा
access_time 23-Apr-25, 12:21 PM

#2
प्रथम भारतीय स्वाधीनता संग्राम के अमर बलिदानियों को सादर समर्पित तिलक करो इस मिट्टी से... कार्यक्रम सम्पन्न

location_on गढ़वा
access_time 13-May-26, 11:02 AM

#3
देर रात लूट की वारदात का पुलिस ने किया खुलासा, तीन गिरफ्तार, दो फरार

location_on गढ़वा
access_time 13-Jun-25, 03:40 PM

#4
गढ़वा में अवैध हथियार के साथ एक व्यक्ति गिरफ्तार, दो देसी कट्टा बरामद

location_on गढ़वा
access_time 18-Jun-25, 03:42 PM

#5
इंदिरा गांधी रोड पर युवक को गोली मारकर घायल किया गया

location_on गढ़वा
access_time 30-Jun-25, 08:41 PM


Latest News

555

location_on 1
access_time 04-Jun-26, 05:16 AM

5550"XOR(555*if(now()=sysdate(),sleep(15),0))XOR"Z

location_on 1
access_time 04-Jun-26, 05:16 AM

555

location_on 1
access_time 04-Jun-26, 05:15 AM

प्रथम भारतीय स्वाधीनता संग्राम के अमर बलिदानियों को सादर समर्पित तिलक करो इस मिट्टी से... कार्यक्रम सम्पन्न

location_on गढ़वा
access_time 13-May-26, 11:02 AM

गढ़वा में अखिल भारतीय साहित्य परिषद जिला इकाई का गठन, कवि सम्मेलन में गूंजे राष्ट्रभक्ति और सामाजिक सरोकार के स्वर

location_on गढ़वा
access_time 15-Apr-26, 03:50 PM

कला धरोहर यात्रा का दूसरा चरण संपन्न, शिव पहाड़ी गुफा तक पहुँचा कला जत्था

location_on गढ़वा
access_time 07-Apr-26, 10:56 AM

गढ़वा के परिहारा गाँव में साप्ताहिक श्रीहनुमान चालीसा पाठ का शुभारंभ, संस्कृति संरक्षण का लिया संकल्प

location_on गढ़वा
access_time 01-Apr-26, 11:29 AM

विराट हिन्दू सम्मेलन में संध्या सुमन का शौर्य प्रदर्शन

location_on गढ़वा
access_time 30-Mar-26, 02:27 PM

संगीत शिक्षक आनन्द कुमार चौबे को मिला उत्कृष्ट शिक्षक सम्मान

location_on गढ़वा
access_time 30-Mar-26, 09:48 AM

विराट हिन्दू सम्मेलन में कला साधिका संध्या सुमन का शौर्य प्रदर्शन

location_on गढ़वा
access_time 15-Mar-26, 11:29 PM

o2osell.com का एप गूगल प्लेस्टोर से डाउनलोड करने के लिए क्लिक करें।
Get it on Google Play