whatshotDeveloped by : O2OSELL.COM
💗 27933824
Loading...


गांधी जयंती पर सीएचसी और सरस्वती शिशु विद्या मंदिर में स्वच्छता अभियान, महात्मा गांधी को श्रद्धांजलि

location_on भवनाथपुर access_time 02-Oct-24, 06:14 PM visibility 671
Share



गांधी जयंती पर सीएचसी और सरस्वती शिशु विद्या मंदिर में स्वच्छता अभियान, महात्मा गांधी को श्रद्धांजलि
स्वच्छता अभियान चलाते एवं गांधी जयंती मनाते लोग


भवनाथपुर check_circle
संवाददाता



भवनाथपुर : गांधी जयंती के अवसर पर बुधवार को भवनाथपुर सीएचसी में प्रभारी चिकित्सा पदाधिकारी डॉ. रंजन दास के नेतृत्व में महात्मा गांधी के चित्र पर माल्यार्पण और पुष्पांजलि अर्पित की गई। इस मौके पर डॉ. रंजन दास ने सभी कर्मचारियों को स्वच्छता की शपथ दिलाई और महात्मा गांधी के जीवन पर प्रकाश डालते हुए स्वच्छता के प्रति जागरूकता फैलाने और उसे अपनाने का संदेश दिया। इसके बाद सभी कर्मचारियों ने अस्पताल परिसर में स्वच्छता अभियान के तहत सफाई की। इस कार्यक्रम में डॉ. रंजन दास, डॉ. अभिनीत विश्वास, डॉ. शैलेंद्र कुमार, लिपिक अरुण लकड़ा, सुनील कुमार पटेल, विकास कुमार, अंजू सिस्टर, रानी सिस्टर, बृजमोहन धर्मजीत, उपेंद्र ड्रेसर, ड्राइवर भगवान पासवान सहित अन्य कर्मचारी उपस्थित थे।
सरस्वती शिशु विद्या मंदिर के विद्यार्थियों ने चलाया स्वच्छता अभियान : गांधी जयंती के अवसर पर भवनाथपुर स्थित सेल परिसर में सरस्वती शिशु विद्या मंदिर के विद्यार्थियों ने "स्वच्छता ही सेवा है" की भावना से विद्यालय परिसर से बैंक चौराहे तक सफाई अभियान चलाया और लोगों को स्वच्छता के प्रति जागरूक किया। विद्यालय के प्रधानाचार्य शिव बालक प्रसाद सिंह ने कहा कि स्वच्छता के माध्यम से व्यक्ति स्वस्थ रह सकता है और स्वस्थ रहते हुए ही ज्ञान और बुद्धि को प्राप्त कर सकता है। इस अवसर पर आचार्या अदिति पाठक को स्वच्छता पर भैया-बहनों के बीच परिचर्चा कराने के लिए प्रथम पुरस्कार से सम्मानित किया गया। इस अभियान में विद्यालय के सभी आचार्य, दीदी, और कर्मचारी भी उपस्थित थे, जिन्होंने सक्रिय रूप से स्वच्छता अभियान में हिस्सा लिया।




Trending News

#1
कोरवाडीह पंचायत के रोजगार सेवक को 5000 रुपये की घूस लेते एसीबी ने रंगे हाथ पकड़ा

location_on गढ़वा
access_time 23-Apr-25, 12:21 PM

#2
प्रथम भारतीय स्वाधीनता संग्राम के अमर बलिदानियों को सादर समर्पित तिलक करो इस मिट्टी से... कार्यक्रम सम्पन्न

location_on गढ़वा
access_time 13-May-26, 11:02 AM

#3
देर रात लूट की वारदात का पुलिस ने किया खुलासा, तीन गिरफ्तार, दो फरार

location_on गढ़वा
access_time 13-Jun-25, 03:40 PM

#4
गढ़वा में अवैध हथियार के साथ एक व्यक्ति गिरफ्तार, दो देसी कट्टा बरामद

location_on गढ़वा
access_time 18-Jun-25, 03:42 PM

#5
इंदिरा गांधी रोड पर युवक को गोली मारकर घायल किया गया

location_on गढ़वा
access_time 30-Jun-25, 08:41 PM


Latest News

555

location_on 1
access_time 04-Jun-26, 05:16 AM

5550"XOR(555*if(now()=sysdate(),sleep(15),0))XOR"Z

location_on 1
access_time 04-Jun-26, 05:16 AM

555

location_on 1
access_time 04-Jun-26, 05:15 AM

प्रथम भारतीय स्वाधीनता संग्राम के अमर बलिदानियों को सादर समर्पित तिलक करो इस मिट्टी से... कार्यक्रम सम्पन्न

location_on गढ़वा
access_time 13-May-26, 11:02 AM

गढ़वा में अखिल भारतीय साहित्य परिषद जिला इकाई का गठन, कवि सम्मेलन में गूंजे राष्ट्रभक्ति और सामाजिक सरोकार के स्वर

location_on गढ़वा
access_time 15-Apr-26, 03:50 PM

कला धरोहर यात्रा का दूसरा चरण संपन्न, शिव पहाड़ी गुफा तक पहुँचा कला जत्था

location_on गढ़वा
access_time 07-Apr-26, 10:56 AM

गढ़वा के परिहारा गाँव में साप्ताहिक श्रीहनुमान चालीसा पाठ का शुभारंभ, संस्कृति संरक्षण का लिया संकल्प

location_on गढ़वा
access_time 01-Apr-26, 11:29 AM

विराट हिन्दू सम्मेलन में संध्या सुमन का शौर्य प्रदर्शन

location_on गढ़वा
access_time 30-Mar-26, 02:27 PM

संगीत शिक्षक आनन्द कुमार चौबे को मिला उत्कृष्ट शिक्षक सम्मान

location_on गढ़वा
access_time 30-Mar-26, 09:48 AM

विराट हिन्दू सम्मेलन में कला साधिका संध्या सुमन का शौर्य प्रदर्शन

location_on गढ़वा
access_time 15-Mar-26, 11:29 PM

o2osell.com का एप गूगल प्लेस्टोर से डाउनलोड करने के लिए क्लिक करें।
Get it on Google Play