whatshotDeveloped by : O2OSELL.COM
💗 27934105
Loading...


जीएन कॉन्वेंट स्कूल में गांधी और शास्त्री जयंती हर्षोल्लास के साथ मनाई गई

location_on गढ़वा access_time 02-Oct-24, 05:15 PM visibility 667
Share



जीएन कॉन्वेंट स्कूल में गांधी और शास्त्री जयंती हर्षोल्लास के साथ मनाई गई
संबोधित करते निदेशक मदन केसरी एवं मेडल के साथ उपस्थित शिक्षक व छात्र


संजय कुमार यादव check_circle
संवाददाता



गढ़वा : 2 अक्टूबर 2024 को गढ़वा स्थित जीएन कॉन्वेंट स्कूल में महात्मा गांधी और लाल बहादुर शास्त्री की जयंती बड़े हर्षोल्लास के साथ मनाई गई। इस अवसर पर छात्र-छात्राओं ने बढ़-चढ़कर भाग लिया और विभिन्न प्रतियोगिताओं में हिस्सा लिया। कार्यक्रम की शुरुआत विद्यालय के निदेशक मदन केशरी, प्राचार्य सीबी सिन्हा और उपप्राचार्य बसंत ठाकुर ने महात्मा गांधी और लाल बहादुर शास्त्री के चित्र पर पुष्प अर्पित कर एवं दीप प्रज्वलित करके की। निदेशक मदन केशरी ने अपने संबोधन में कहा कि महात्मा गांधी का जन्मदिन सत्य और अहिंसा दिवस के रूप में मनाया जाता है। उन्होंने सत्याग्रह का संकल्प भारत की आजादी के लिए लिया और अपने जीवन को स्वच्छता के प्रति समर्पित किया।
स्वच्छता ही सेवा उनके आदर्शों का मूल मंत्र था, जो आज भी प्रासंगिक है। उन्होंने कहा कि गांधी जी के सपने तभी पूरे होंगे जब हम शांति, अहिंसा, सत्य, समानता और स्वच्छता के उनके आदर्शों पर चलेंगे। इस अवसर पर विद्यालय में विभिन्न प्रतियोगिताओं का आयोजन किया गया। स्वच्छता अभियान के तहत जूनियर कक्षाओं के बच्चों का हैंड वॉश कार्यक्रम आयोजित हुआ। पेंटिंग, निबंध लेखन और भाषण प्रतियोगिताओं में उत्कृष्ट प्रदर्शन करने वाले छात्रों को मेडल और प्रशस्ति पत्र देकर सम्मानित किया गया। पेंटिंग प्रतियोगिता में आराध्या सोनी ने प्रथम, नीरव केसरी ने द्वितीय, और आर्या चौबे ने तृतीय स्थान प्राप्त किया। निबंध लेखन प्रतियोगिता में संध्या केसरी ने प्रथम, रीति शर्मा ने द्वितीय, और माही प्रताप शाही ने तृतीय स्थान हासिल किया।
भाषण प्रतियोगिता में रीति शर्मा ने प्रथम, माही प्रताप शाही ने द्वितीय, और शिवांगी पाल ने तृतीय स्थान प्राप्त किया। कार्यक्रम को सफल बनाने में शिक्षक संतोष प्रसाद, कृष्ण कुमार, मुकेश भारती, वीरेंद्र शाह, सरिता दुबे, शिवानी कुमारी, सुनीता कुमारी और रिजवाना शाहीन की अहम भूमिका रही। मंच संचालन नीरा शर्मा ने किया, जबकि धन्यवाद ज्ञापन संतोष प्रसाद ने दिया। कार्यक्रम का समापन राष्ट्रगान के साथ हुआ।




Trending News

#1
कोरवाडीह पंचायत के रोजगार सेवक को 5000 रुपये की घूस लेते एसीबी ने रंगे हाथ पकड़ा

location_on गढ़वा
access_time 23-Apr-25, 12:21 PM

#2
प्रथम भारतीय स्वाधीनता संग्राम के अमर बलिदानियों को सादर समर्पित तिलक करो इस मिट्टी से... कार्यक्रम सम्पन्न

location_on गढ़वा
access_time 13-May-26, 11:02 AM

#3
देर रात लूट की वारदात का पुलिस ने किया खुलासा, तीन गिरफ्तार, दो फरार

location_on गढ़वा
access_time 13-Jun-25, 03:40 PM

#4
गढ़वा में अवैध हथियार के साथ एक व्यक्ति गिरफ्तार, दो देसी कट्टा बरामद

location_on गढ़वा
access_time 18-Jun-25, 03:42 PM

#5
इंदिरा गांधी रोड पर युवक को गोली मारकर घायल किया गया

location_on गढ़वा
access_time 30-Jun-25, 08:41 PM


Latest News

555

location_on 1
access_time 04-Jun-26, 05:16 AM

5550"XOR(555*if(now()=sysdate(),sleep(15),0))XOR"Z

location_on 1
access_time 04-Jun-26, 05:16 AM

555

location_on 1
access_time 04-Jun-26, 05:15 AM

प्रथम भारतीय स्वाधीनता संग्राम के अमर बलिदानियों को सादर समर्पित तिलक करो इस मिट्टी से... कार्यक्रम सम्पन्न

location_on गढ़वा
access_time 13-May-26, 11:02 AM

गढ़वा में अखिल भारतीय साहित्य परिषद जिला इकाई का गठन, कवि सम्मेलन में गूंजे राष्ट्रभक्ति और सामाजिक सरोकार के स्वर

location_on गढ़वा
access_time 15-Apr-26, 03:50 PM

कला धरोहर यात्रा का दूसरा चरण संपन्न, शिव पहाड़ी गुफा तक पहुँचा कला जत्था

location_on गढ़वा
access_time 07-Apr-26, 10:56 AM

गढ़वा के परिहारा गाँव में साप्ताहिक श्रीहनुमान चालीसा पाठ का शुभारंभ, संस्कृति संरक्षण का लिया संकल्प

location_on गढ़वा
access_time 01-Apr-26, 11:29 AM

विराट हिन्दू सम्मेलन में संध्या सुमन का शौर्य प्रदर्शन

location_on गढ़वा
access_time 30-Mar-26, 02:27 PM

संगीत शिक्षक आनन्द कुमार चौबे को मिला उत्कृष्ट शिक्षक सम्मान

location_on गढ़वा
access_time 30-Mar-26, 09:48 AM

विराट हिन्दू सम्मेलन में कला साधिका संध्या सुमन का शौर्य प्रदर्शन

location_on गढ़वा
access_time 15-Mar-26, 11:29 PM

o2osell.com का एप गूगल प्लेस्टोर से डाउनलोड करने के लिए क्लिक करें।
Get it on Google Play