गढ़वा : मंगलवार को विभागीय निर्देश के अनुसार जिला स्तरीय खेलों झारखंड 2024-25 के तहत बाॅलीबॉल एवं योगासन प्रतियोगिता का आयोजन मुख्यमंत्री उत्कृष्ट रामासाहू उच्च विद्यालय, गढ़वा के स्टेडियम में किया गया। इस प्रतियोगिता में अंडर-17 और अंडर-19 में बाॅलीबॉल के अलावा अंडर-14, अंडर-17 एवं अंडर-19 में योगासन प्रतियोगिता में छात्रों ने भाग लिया।
कार्यक्रम का विधिवत उद्घाटन प्रखंड कार्यक्रम पदाधिकारी सह नोडल पदाधिकारी संतोष कुमार दुबे, प्रखंड कार्यक्रम पदाधिकारी पूनम श्री, जिला के वरीय सहायक दिलीप कुमार द्विवेदी, प्रखंड कार्यक्रम प्रबंधक रवि शंकर सिंह और चितरंजन कुशवाहा द्वारा संयुक्त रूप से दीप प्रज्वलित कर किया गया।
Advertisement
बाॅलीबॉल प्रतियोगिता के अंडर-17 संवर्ग में विनर टीम गढ़वा प्रखंड रही, जबकि रनर टीम केतार प्रखंड रही। अंडर-19 बालक संवर्ग में विनर टीम माझिआंव प्रखंड और रनर टीम रंका प्रखंड रही। योगासन प्रतियोगिता में अंडर-14 बालक वर्ग में प्रथम अमरेश सिंह (UHS डोल) और द्वितीय आशीष कुमार (UMS ब्लॉक कॉलोनी मेराल) रहे। अंडर-14 बालिका वर्ग में प्रथम काजल कुमारी (RKMS हरिहरपुर) और द्वितीय सोनी कुमारी (कस्तूरबा गांधी बालिका विद्यालय, चिनियां) रहीं। अंडर-17 बालिका वर्ग में प्रथम स्थान रानी कुमारी (RKMS हरिहरपुर) और द्वितीय कुमारी आरती सिंह (कस्तूरबा गांधी बालिका विद्यालय, चिनियां) रहीं। अंडर-19 बालक वर्ग में प्रथम अभिमन्यु प्रसाद (प्लस टूर उच्च विद्यालय, चिनियां) रहे।
Advertisement
पुरस्कार वितरण समारोह में उपस्थित जिला शिक्षा पदाधिकारी ने सभी खिलाड़ियों को संबोधित करते हुए कहा कि इस तरह के आयोजन से सरकारी विद्यालयों में पढ़ने वाले बच्चों की खेल प्रतिभा निखरकर बाहर आती है और बच्चों में अनुशासन की भावना जागृत होती है। उन्होंने यह भी कहा कि सरकारी विद्यालयों के छात्रों में प्रतिभा की कोई कमी नहीं है, और ऐसे आयोजनों के माध्यम से छिपी हुई प्रतिभा को आगे लाया जा सकता है, जिससे राज्य एवं राष्ट्रीय स्तर पर प्रतियोगिता में जिले के छात्र-छात्राओं का चयन कराया जा सके।
इस मौके पर प्रखंड कार्यक्रम पदाधिकारी संतोष कुमार दुबे, संकुल साधन सेवी देवेंद्र नाथ उपाध्याय, विभा रानी, मानिकचंद गुप्ता, शारीरिक शिक्षक सुशील कुमार तिवारी, संजीत कुमार, प्रदीप कुमार सहित सभी छात्राएं एवं शिक्षक गण उपस्थित थे।