गढ़वा : उपायुक्त, गढ़वा शेखर जमुआर के निर्देश पर आज जिला आपूर्ति पदाधिकारी राम गोपाल पांडेय द्वारा समाहरणालय स्थित सभाकक्ष में जनता दरबार का आयोजन किया गया। जनता दरबार में आए फरियादियों की समस्याएं बारी-बारी से सुनी गई एवं समस्याओं के निष्पादन हेतु संबंधित पदाधिकारी को निर्देश दिया गया। आज के जनता दरबार में राशन, पेंशन, आवास, भूमि सीमांकन, नामांतरण, मजदूरी बकाया भुगतान, मुआवजा, रोजगार/नौकरी देने आदि समेत अन्य समस्याओं को लेकर उपस्थित हुए ग्रामीणों की बारी-बारी से समस्या सुनी गई एवं यथाशीघ्र उनके समस्याओं के निराकरण करने हेतु संबंधित पदाधिकारियों को निदेशित किया गया।
सर्वप्रथम रमना प्रखंड से आयी सीमा देवी ने आपूर्ति पदाधिकारी को अपना आवेदन के माध्यम से आवास दिलाने हेतु अनुरोध किया।
Advertisement
वही धुरकी प्रखंड से आये बुध्मिनिया कुँवर ने जमीन मापी के संबंध में अपना आवेदन प्रस्तुत कर अपनी जमीन मापी का आदेश देने की बात कही। डंडई से आई रानी कुमारी ने अपना नाम राशन कार्ड से हटाने संबंधित आवेदन आपूर्ति पदाधिकारी को दिया। उन्होंने बताया कि उनकी शादी के बाद उनका निवास स्थान बदल गया है अतः मेरा नाम राशनकार्ड से हटा दिया जाये। वही नगर उंटारी से आयी दौलतिया देवी ने अपने आवेदन के माध्यम से आपूर्ति पदाधिकारी को बताया कि वे अनुमण्डल कार्यालय श्री बंशीधर नगर में दैनिक मजदूरी पर सफाईकर्मी के रूप में कार्यरत हूँ किन्तु पिछले दो वर्षों से मुझे दैनिक मजदूरी का भुगतान नहीं किया गया है।
इस प्रकार बारी-बारी से अन्य लोगों ने भी विभिन्न प्रकार की समस्याओं को पदाधिकारी के समक्ष रखा।
Advertisement
आमजनों से प्राप्त शिकायतों के समाधान हेतु संबंधित पदाधिकारीयों को आवश्यक कार्रवाई हेतु निर्देशित किया गया।