कांडी : प्रखण्ड क्षेत्र अंतर्गत बलियारी पंचायत के टोला बुनियाद बिगहा की दो महिलाओं ने प्रखण्ड प्रमुख को लिखित आवेदन देकर आवास योजना में पैसा मांगने का आरोप पंचायत सेवक व मुखिया प्रतिनिधि पर लगाया है। बलियारी गांव के टोला बुनियाद बिगहा निवासी लालों देवी पति देवनन्दन मेहता व सोना देवी पति हरिनंदन पासवान ने कांडी प्रखंड प्रमुख सत्येंद्र पांडेय उर्फ पिंकू पाण्डेय के कार्यालय में आकर न्याय की गुहार लगाई।
उन्होंने बताया कि बलियारी पंचायत के पंचायत सेवक संजीव ठाकुर, मुखिया प्रतिनिधि ललन कुमार मेहता एवं मुखिया के सहयोगी जिलानी राइन तीनों व्यक्ति सफेद बोलोरो गाड़ी से उतरकर हमारे घर पर आए और बुलाकर बोले कि घर बन रहा है तो मैं बोली कि हां बन रहा है।
Advertisement
पिंलिथ लेवल तक कर दी हूं। तभी पॉकेट से मोबाइल निकाल कर हमको खड़ा कर फोटो लिए उसके बाद बोले कि फोटो का खर्चा दीजिए। तो मैं 1200 रुपया संजीव ठाकुर के हाथ में दे दिए। उसके बाद पंचायत सेवक बोले की मुखिया से मिल लीजिएगा तो आपका दूसरा क़िस्त का पैसा छूट जाएगा। मैं 10 दिन के बाद मुखिया के घर पर गयी तो बोले कि अभी तक मेरा पैसा नहीं आया है, उसके बाद भी दस बार मुखिया के द्वार पर गए तब लास्ट में मुखिया प्रतिनिधि ललन मेहता बोलें की 15 दिन बाद आयेगा और बोले की 10,000 रुपए दीजिएगा तो खाता में पैसा डाला जाएगा नहीं दीजिएगा तो पैसा नहीं डालेंगे। सबको पैसा लगता है आपको भी पैसा लगेगा। अभी तक लगभग 4 माह हो गया लेकिन मेरा पैसा नहीं आया। मेरे पास पैसा नहीं था तो मैं बोली कि पैसा डलवा दीजिए उसी में से निकाल कर दे दूंगी।
Advertisement
लेकिन नहीं सुने। उसके बाद हमने कांडी में प्रमुख के पास अपनी फरियाद को लेकर आयी हूं और उनको मैं एक आवेदन दी हूं। उसी टोले की सोना देवी पति हरिनंदन पासवान ने भी अबुआ आवास का जियो टैग करने के लिए पैसा मांगने का आरोप लगाते हुए प्रखण्ड प्रमुख के पास लिखित आवेदन दी है।
इस विषय में कांडी प्रखंड प्रमुख पिंकू पाण्डेय ने बताया कि बलियारी पंचायत से दो महिला आवेदन लेकर हमारे पास आई हुई है। जिससे मैं बीडीओ तथा डीडीसी से बात कर जांच कर जो उचित कार्रवाई होगी मैं कराने का प्रयास करूंगा।
इस विषय में बलियारी पंचायत मुखिया प्रतिनिधि ललन कुमार मेहता ने कहा कि यह आरोप गलत व निराधार है। प्रखण्ड प्रमुख से मेरा नहीं बनता है। उन्होंने उक्त दोनों महिलाओं को बहला फुसला कर हमारे खिलाफ गलत बयान दिलवाया गया है।
Advertisement
उक्त महिला का दिमागी हालत भी ठीक नही रहता। हमने किसी भी लाभुक से आवास में एक पैसा भी कभी नहीं लेता हूं जो भी आरोप लगाया है वह बिल्कुल गलत है। मुखिया प्रतिनिधि ने कहा कि मैं चाहूंगा कि इसकी जांच की जाए जो भी दोषी हो उसके ऊपर उचित कानूनी कार्रवाई होना चाहिए।
पंचायत सेवक संजीव ठाकुर ने कहा कि आवास योजना में पैसा लेने का आरोप गलत है। किसी के पास कोई प्रमाण हो तो प्रमाण के साथ आरोप लगाएं।