रमना : प्रखंड के बहियार खुर्द निवासी 25 वर्षीय राहुल पासवान पिता स्व. शिवकुमार पासवान के मिट्टी के घर की स्थिति जर्जर हो चुकी है। समय रहते इन लोगो को इस घर से निजात नहीं मिला तो किसी दिन कोई बड़ा हादसा से इनकार नहीं किया जा सकता हैं। क्योकि मिट्टी के घर पर प्लास्टिक डाल कर उसी घर में गुजर बसर करते हैं। इस वर्ष हुई वर्षा से पूरा दीवार जर्जर हो चुका है। इसी घर में वह अपने परिवार के साथ रहने को विवश है।
जानकारी के अनुसार उक्त युवक के पिता की मृत्यु असमय ही हो गई थी। बच्चों का पालन पोषण का पूरा भार मां पर था। जिन्होंने गरीबी और विवशता में किसी प्रकार परिवार का पालन पोषण किया। राहुल कुमार ने आवास के सम्बन्ध में बताया कि हमारे परिवार में आज तक किसी को भी आवास योजना का लाभ नहीं मिला हैं।
Advertisement
साथ ही मेरा घर हाइवे सड़क में भी पड़ गया हैं, लेकिन अभी तक कोई मुआवजा नहीं मिला ताकि दूसरे जगह घर भी बना कर सपरिवार सुरक्षित जीवन यापन कर सकुं। राहुल की पत्नी रानी देवी ने बतायी की चार बार से सरकार आपके द्वार कार्यक्रम में आवास के लिए आवेदन की लेकिन अभी तक इसका लाभ नहीं मिला। उन्होंने यह भी बतायी की इसके पूर्व में आवास के लिए मुझसे मोटी रकम भी लिया गया, इसके बावजूद भी आवास योजना का लाभ आज तक नहीं मिला। पति दूसरे के टेम्पू चलाते हैं तो घर चलता हैं। खेती बाड़ी भी नहीं है।