गढ़वा : गढ़वा विधानसभा क्षेत्र में व्याप्त भ्रष्टाचार के खिलाफ पूर्व मंत्री गिरिनाथ सिंह के नेतृत्व में एकदिवसीय धरना कार्यक्रम का आयोजन चिनियां में किया गया। अपने संबोधन में पूर्व मंत्री ने कहा कि गढ़वा विधानसभा क्षेत्र में भ्रष्टाचार अपने चरम पर है। उन्होंने आरोप लगाया कि चिनिया ब्लॉक में बिना घूस दिए कोई काम नहीं होता और पूर्व तथा वर्तमान विधायक ने पूरे विधानसभा क्षेत्र को भ्रष्टाचार का चारागाह बना दिया है।
पूर्व मंत्री ने कहा कि क्षेत्र के लोग बुनियादी सुविधाओं से वंचित हैं। सड़कों, बिजली और पानी जैसी सुविधाएं उपलब्ध नहीं हैं। एक ही सड़क को बार-बार बनाने का काम किया जा रहा है।
अयूब मंसूरी की हत्या के मुद्दे पर पूर्व मंत्री ने कहा कि अयूब एक सच्चा समाजसेवी था, जिसकी निर्मम हत्या कर दी गई।
Advertisement
जब लोगों ने सीबीआई जांच की मांग की, तो उन्हें धमकाया गया। उन्होंने मंत्री पर अल्पसंख्यकों के शोषण का आरोप लगाते हुए कहा कि उनका असली चेहरा सामने आ चुका है।
कार्यक्रम में राम लखन यादव, बिनोद सिंह, इफ्तिखार अंसारी, फनु सिंह, सिकेंद्र सिंह, हाजी मोइन अंसारी, सूरज सिंह, संजय तिवारी और अन्य प्रमुख नेताओं के साथ हजारों प्रखंडवासियों ने हिस्सा लिया। पूर्व मंत्री ने सभी का धन्यवाद किया, जो इतनी गर्मी में भी भ्रष्टाचार के खिलाफ एकजुट हुए।