गढ़वा : जिला समाज कल्याण परियोजना के सक्षम आंगनबाड़ी केंद्र की सेविकाओं ने विभिन्न बुनियादी सुविधाओं की मांग को लेकर जिला परिषद अध्यक्ष शांति देवी को आवेदन सौंपा है। आवेदन में सेविकाओं ने सक्षम आंगनबाड़ी केंद्र में एलसीडी टीवी, शौचालय, पानी की सुविधा, तड़ित चालक यंत्र, आरो फिल्टर और सोलर लाइट की व्यवस्था की मांग की है।
सेविकाओं का कहना है कि इन सुविधाओं के अभाव में आंगनबाड़ी केंद्र में बच्चों को काफी परेशानियों का सामना करना पड़ता है। मांग पत्र सौंपने वालों में मधुबाला देवी, ममता देवी, सीमा देवी, निर्मला देवी, सुशीला देवी, सुधा देवी, मालती देवी, पुष्पा चौबे, और कुलवंती देवी सहित अन्य सेविकाएं शामिल थीं।
इस पर जिला परिषद अध्यक्ष शांति देवी ने कहा कि सेविकाओं की मांगें जायज हैं और इस विषय पर विभाग से बात की जाएगी।