whatshot Developed by O2OSELL.COM favorite 28173996 readers visited
Advertisement
Loading...

Advertisement

आगामी विधानसभा आम निर्वाचन, 2024 की तैयारी के संदर्भ में समीक्षात्मक बैठक का आयोजन

location_on गढ़वा access_time 30-Sep-24, 06:13 PM visibility 675
Share



आगामी विधानसभा आम निर्वाचन, 2024 की तैयारी के संदर्भ में समीक्षात्मक बैठक का आयोजन
बैठक करते उपायुक्त


संजय कुमार यादव check_circle
संवाददाता



गढ़वा : आगामी विधानसभा आम निर्वाचन, 2024 की तैयारी के संदर्भ में जिला निर्वाचन पदाधिकारी -सह- उपायुक्त शेखर जमुआर द्वारा समाहरणालय के सभाकक्ष में समीक्षात्मक बैठक का आयोजन किया गया। उक्त समीक्षा बैठक में विधानसभा आम निर्वाचन, 2024 को लेकर मुख्य रूप से Vulnerable/Critical Polling Stations, Interstate checkpost/Interdistrict checkpost, Relocation, मतदान केन्द्रों पर AMF की व्यवस्था व अन्य विषयों पर समीक्षा करते हुए संबंधित पदाधिकारियों को आवश्यक दिशा-निर्देश दिए गयें। बैठक में मुख्य रूप से पुलिस अधीक्षक दीपक कुमार पांडेय, सभी जिला स्तरीय वरीय पदाधिकारी, सभी अनुमण्डल पदाधिकारी, सभी अनुमण्डल पुलिस पदाधिकारी, सभी अंचल अधिकारी, सभी प्रखण्ड विकास पदाधिकारी एवं सभी थाना प्रभारी उपस्थित थें।
Advertisement
समीक्षा के क्रम में विगत लोकसभा आम चुनाव, 2024 के सफल कार्यान्वयन के संबंध में बातें की गई एवं आगामी विधानसभा निर्वाचन से जुड़े तैयारियों को लेकर आवश्यक निर्देश दिए गयें। मुख्य रूप से मतदान केन्द्र पर सुनिश्चित न्यूनतम सुविधा (Assured Minimum Facility) की उपलब्धता, वल्नरेबल मतदान केन्द्र/क्रिटिकल-नॉन क्रिटिकल मतदान केन्द्र, वल्नेरेबलिटी मैपिंग, रूट चार्ट, बूथ अवेयरनेस, व्हील चेयर की आवश्यकता एवं उपलब्धता समेत अन्य विषयों को लेकर जिला निर्वाचन पदाधिकारी द्वारा संबंधित पदाधिकारी से जानकारी लिया गया। वहीं पुलिस अधीक्षक द्वारा जिले के सीमावर्ती क्षेत्रों में चेक नाका की भी जानकारी ली गई। जिला निर्वाचन पदाधिकारी ने चेक नाका पर तैनात पुलिस के जवानों को सक्रिय रहकर हर गतिविधियों पर नजर रखने का निर्देश दिया।
Advertisement
वल्नरेबल मतदान केन्द्र/क्रिटिकल-नॉन क्रिटिकल मतदान केन्द्र एवं वल्नेरेबलिटी मैपिंग को लेकर जिला निर्वाचन पदाधिकारी एवं पुलिस अधीक्षक ने संपूर्ण रिपोर्ट प्रस्तुत करने का निर्देश दिया। मतदान केन्द्रों पर एएमएफ (न्यूनतम सुविधा सुनिश्चित) फैसिलिटी के तहत पेयजल, शौचालय, विद्युतीकरण, रैंप की व्यवस्था समेत अन्य व्यवस्थाओं को सुनिश्चित करने हेतु सभी प्रखंड विकास पदाधिकारी एवं अंचल अधिकारी को निर्देशित किया गया, जिससे मतदान के दिन पोलिंग पार्टी एवं मतदाताओं को किसी भी प्रकार की समस्या न हो। आगामी विधानसभा चुनाव, 2024 को लेकर उपायुक्त ने सभी संबंधित पदाधिकारियों से कहा कि मतदाताओं के लिए फॉर्म 6, 7 एवं 8 के कार्य आवश्यक रूप से ससमय पूर्ण करें ताकि कोई भी मतदाता अपने मताधिकार से वंचित न रह सके।
Advertisement
साथ ही आगामी विधानसभा आम निर्वाचन, 2024 के सफल कार्यान्वयन हेतु सभी पदाधिकारियों को सक्रिय होकर कार्य करने का निर्देश दिया गया। जिला उप निर्वाचन पदाधिकारी सुशील कुमार राय द्वारा उपस्थित सभी पदाधिकारी के बीच वोटर टर्नआउट एप्प के बारे में विस्तार पूर्वक बताया गया तथा इसके द्वारा किए जाने वाले कार्यों के बारे में जानकारी दी गई।
Advertisement
Advertisement


Advertisement
Advertisement


Trending News

#1
कोरवाडीह पंचायत के रोजगार सेवक को 5000 रुपये की घूस लेते एसीबी ने रंगे हाथ पकड़ा

location_on गढ़वा
access_time 23-Apr-25, 12:21 PM

#2
पर्यावरण हितैषी सामग्रियों से ही बनें पूजा की प्रतिमाएँ : नीरज श्रीधर स्वर्गीय

location_on गढ़वा
access_time 21-Sep-26, 11:43 AM

#3
51वें साप्ताहिक श्रीहनुमान चालीसा-पाठ में उमड़ी श्रद्धालुओं की भीड़

location_on गढ़वा
access_time 23-Sep-26, 04:22 PM

#4
इंदिरा गांधी रोड पर युवक को गोली मारकर घायल किया गया

location_on गढ़वा
access_time 30-Jun-25, 08:41 PM

#5
सफलता पाने के लिए मेहनत, धैर्य और समर्पण की होती है आवश्यकता : छाया

location_on गढ़वा
access_time 28-Apr-25, 05:01 PM


Latest News

51वें साप्ताहिक श्रीहनुमान चालीसा-पाठ में उमड़ी श्रद्धालुओं की भीड़

location_on गढ़वा
access_time 23-Sep-26, 04:22 PM

श्रीजानकी बाग में आज होगा 51वाँ श्रीहनुमान चालीसा-पाठ और आध्यात्मिक-सांस्कृतिक चर्चा भी

location_on गढ़वा
access_time 22-Sep-26, 03:57 PM

पर्यावरण हितैषी सामग्रियों से ही बनें पूजा की प्रतिमाएँ : नीरज श्रीधर स्वर्गीय

location_on गढ़वा
access_time 21-Sep-26, 11:43 AM

प्रथम भारतीय स्वाधीनता संग्राम के अमर बलिदानियों को सादर समर्पित तिलक करो इस मिट्टी से... कार्यक्रम सम्पन्न

location_on गढ़वा
access_time 13-May-26, 11:02 AM

गढ़वा में अखिल भारतीय साहित्य परिषद जिला इकाई का गठन, कवि सम्मेलन में गूंजे राष्ट्रभक्ति और सामाजिक सरोकार के स्वर

location_on गढ़वा
access_time 15-Apr-26, 03:50 PM

कला धरोहर यात्रा का दूसरा चरण संपन्न, शिव पहाड़ी गुफा तक पहुँचा कला जत्था

location_on गढ़वा
access_time 07-Apr-26, 10:56 AM

गढ़वा के परिहारा गाँव में साप्ताहिक श्रीहनुमान चालीसा पाठ का शुभारंभ, संस्कृति संरक्षण का लिया संकल्प

location_on गढ़वा
access_time 01-Apr-26, 11:29 AM

विराट हिन्दू सम्मेलन में संध्या सुमन का शौर्य प्रदर्शन

location_on गढ़वा
access_time 30-Mar-26, 02:27 PM

संगीत शिक्षक आनन्द कुमार चौबे को मिला उत्कृष्ट शिक्षक सम्मान

location_on गढ़वा
access_time 30-Mar-26, 09:48 AM

विराट हिन्दू सम्मेलन में कला साधिका संध्या सुमन का शौर्य प्रदर्शन

location_on गढ़वा
access_time 15-Mar-26, 11:29 PM

o2osell.com का एप गूगल प्लेस्टोर से डाउनलोड करने के लिए क्लिक करें।
Get it on Google Play