whatshot Developed by O2OSELL.COM favorite 28171985 readers visited
Loading...

Advertisement

झामुमो सरकार सबसे झूठी: भाजपा मीडिया प्रभारी रितेश चौबे का तीखा प्रहार

location_on गढ़वा access_time 30-Sep-24, 05:29 PM visibility 672
Share



झामुमो सरकार सबसे झूठी: भाजपा मीडिया प्रभारी रितेश चौबे का तीखा प्रहार
भाजपा मीडिया प्रभारी रितेश चौबे


संजय कुमार यादव check_circle
संवाददाता



गढ़वा :भाजपा जिला मीडिया प्रभारी रितेश चौबे ने झारखंड की हेमंत सोरेन सरकार पर तीखे शब्दों में प्रहार किया है। उन्होंने कहा कि झामुमो सरकार राज्य के इतिहास में सबसे झूठी साबित हुई है। 2019 के विधानसभा चुनाव में किए गए वादों में से एक भी वादा पूरा नहीं हुआ। अब जब 2024 के विधानसभा चुनाव नजदीक हैं, झामुमो के नेता जनता को भ्रमित करने में लगे हुए हैं। रितेश चौबे ने कहा कि गढ़वा की जनता पिछले पांच वर्षों से झामुमो के मंत्री और विधायक को झेल रही है और अब परिवर्तन की मांग कर रही है। उन्होंने आरोप लगाया कि युवाओं को 5 लाख रोजगार और बेरोजगारी भत्ता देने का वादा पूरी तरह विफल हो गया है। वहीं, "मंईया योजना" के नाम पर महिलाओं को ठगा जा रहा है।
Advertisement
उन्होंने सरकार आपके द्वार कार्यक्रम को भी विफल बताते हुए कहा कि इस कार्यक्रम के तहत जनता से आवेदन लेकर उन्हें फेंक दिया गया। अनुबंधकर्मियों को स्थायी करने और समान वेतन देने के वादे भी पूरे नहीं हुए हैं। गढ़वा की सड़कों की हालत पर चौबे ने कहा कि सड़कें गड्ढों में तब्दील हो चुकी हैं और विकास का कोई काम नहीं हो रहा है। स्वास्थ्य सेवाओं पर बोलते हुए उन्होंने कहा कि गढ़वा के सदर अस्पताल की हालत भी बेहद खराब है, जहां डॉक्टरों और दवाओं की भारी कमी है। अस्पताल परिसर में गंदगी और पानी की समस्या मरीजों के लिए मुश्किलें खड़ी कर रही हैं। श्री चौबे ने आरोप लगाया कि झामुमो के मंत्री और विधायक केवल अपनी झोली भरने में लगे हुए हैं, जबकि जनता की समस्याओं पर कोई ध्यान नहीं दिया जा रहा है।
Advertisement
Advertisement


Advertisement
Advertisement


Trending News

#1
कोरवाडीह पंचायत के रोजगार सेवक को 5000 रुपये की घूस लेते एसीबी ने रंगे हाथ पकड़ा

location_on गढ़वा
access_time 23-Apr-25, 12:21 PM

#2
पर्यावरण हितैषी सामग्रियों से ही बनें पूजा की प्रतिमाएँ : नीरज श्रीधर स्वर्गीय

location_on गढ़वा
access_time 21-Sep-26, 11:43 AM

#3
51वें साप्ताहिक श्रीहनुमान चालीसा-पाठ में उमड़ी श्रद्धालुओं की भीड़

location_on गढ़वा
access_time 23-Sep-26, 04:22 PM

#4
इंदिरा गांधी रोड पर युवक को गोली मारकर घायल किया गया

location_on गढ़वा
access_time 30-Jun-25, 08:41 PM

#5
सफलता पाने के लिए मेहनत, धैर्य और समर्पण की होती है आवश्यकता : छाया

location_on गढ़वा
access_time 28-Apr-25, 05:01 PM


Latest News

51वें साप्ताहिक श्रीहनुमान चालीसा-पाठ में उमड़ी श्रद्धालुओं की भीड़

location_on गढ़वा
access_time 23-Sep-26, 04:22 PM

श्रीजानकी बाग में आज होगा 51वाँ श्रीहनुमान चालीसा-पाठ और आध्यात्मिक-सांस्कृतिक चर्चा भी

location_on गढ़वा
access_time 22-Sep-26, 03:57 PM

पर्यावरण हितैषी सामग्रियों से ही बनें पूजा की प्रतिमाएँ : नीरज श्रीधर स्वर्गीय

location_on गढ़वा
access_time 21-Sep-26, 11:43 AM

प्रथम भारतीय स्वाधीनता संग्राम के अमर बलिदानियों को सादर समर्पित तिलक करो इस मिट्टी से... कार्यक्रम सम्पन्न

location_on गढ़वा
access_time 13-May-26, 11:02 AM

गढ़वा में अखिल भारतीय साहित्य परिषद जिला इकाई का गठन, कवि सम्मेलन में गूंजे राष्ट्रभक्ति और सामाजिक सरोकार के स्वर

location_on गढ़वा
access_time 15-Apr-26, 03:50 PM

कला धरोहर यात्रा का दूसरा चरण संपन्न, शिव पहाड़ी गुफा तक पहुँचा कला जत्था

location_on गढ़वा
access_time 07-Apr-26, 10:56 AM

गढ़वा के परिहारा गाँव में साप्ताहिक श्रीहनुमान चालीसा पाठ का शुभारंभ, संस्कृति संरक्षण का लिया संकल्प

location_on गढ़वा
access_time 01-Apr-26, 11:29 AM

विराट हिन्दू सम्मेलन में संध्या सुमन का शौर्य प्रदर्शन

location_on गढ़वा
access_time 30-Mar-26, 02:27 PM

संगीत शिक्षक आनन्द कुमार चौबे को मिला उत्कृष्ट शिक्षक सम्मान

location_on गढ़वा
access_time 30-Mar-26, 09:48 AM

विराट हिन्दू सम्मेलन में कला साधिका संध्या सुमन का शौर्य प्रदर्शन

location_on गढ़वा
access_time 15-Mar-26, 11:29 PM

o2osell.com का एप गूगल प्लेस्टोर से डाउनलोड करने के लिए क्लिक करें।
Get it on Google Play