whatshotDeveloped by : O2OSELL.COM
💗 27278144
Loading...


उपायुक्त ने आर्द्रा नहर प्रणाली का किया निरीक्षण

location_on गढ़वा access_time 13-Jun-20, 11:59 PM visibility 683
Share



उपायुक्त ने आर्द्रा नहर प्रणाली का किया निरीक्षण
निरीक्षण करते उपायुक्त


आयुष तिवारी check_circle
संवाददाता



गढ़वा: आज 13 जून 2020 को उपायुक्त गढ़वा हर्ष मंगला द्वारा जल संसाधन विभाग के अनराज जलाशय योजना के अंतर्गत बन रहे आर्द्रा नहर प्रणाली का निरीक्षण किया गया। गढ़वा प्रखंड के लापो, करुआकला एवं सलगाड़ा तक नहर निर्माण का निरीक्षण किया गया। निरीक्षण का मुख्य उद्देश्य नहर पक्कीकरण कार्य में लगाये गये प्रवासी श्रमिकों की स्थिति का जायजा लेना था। साथ ही उपरोक्त गांव के अंतर्गत पड़ने वाले 12 किलोमीटर लंबी नहर प्रणाली का विभिन्न बिंदुओं पर चल रहे प्रगति कार्यों का निरीक्षण भी किया गया। निरीक्षण के दौरान उपायुक्त गढ़वा श्री मंगला द्वारा ग्राम लापो एवं करुआकला के पास नहर निर्माण में संलग्न श्रमिकों से स्वयं बातचीत की गई एवं उनके द्वारा किए जा रहे कार्यों तथा उनके मिलने वाले पारिश्रमिक के बारे में भी पूछताछ की गई।
मौके पर उनके द्वारा निर्देश दिया गया कि निर्माण कार्य में लगे सभी श्रमिकों की मजदूरी ससमय एक सप्ताह के अंदर अवश्य भुगतान कर दें। साथ ही निर्देश दिया गया कि उक्त योजना के तहत 58 किलोमीटर में जहां-जहां नहर निर्माण का कार्य हो रहा है वहां के संबंधित पंचायत के मुखिया को यह सूचना अवश्य दे देवें की बाहर से आए सभी प्रवासी मजदूर नहर निर्माण के कार्य में संलग्न होकर अपनी आजीविका चलाएं। उपायुक्त महोदय द्वारा 1960 के समय से बने सलगाड़ा गांव में आर्द्रा बियर का भी निरीक्षण किया गया। उपस्थित कार्यपालक अभियंता मिथिलेश कुमार सिंह को उपायुक्त गढ़वा श्री मंगला द्वारा निर्देश दिया गया कि आगामी खरीफ सिंचाई के पहले नहर निर्माण के कार्य को पूर्ण कर लिया जाए ताकि आसपास के गांव के लोग इसका समुचित लाभ उठा सकें।
कार्यपालक अभियंता जलपथ प्रमंडल गढ़वा के द्वारा उपायुक्त गढ़वा श्री मंगला द्वारा नहर निर्माण के प्रगति कार्य के अतिरिक्त नहर के कार्य प्रणाली, उसकी साफ-सफाई एवं नहर में बने विभिन्न आउटलेट्स के बारे में विस्तृत जानकारी ली गई। कार्यपालक अभियंता श्री सिंह के द्वारा बताया गया कि अभी वर्तमान में 250 हेक्टेयर भूमि में सिंचाई हो जाती है। नहर के संपूर्ण पक्की करण के पश्चात 585 हेक्टेयर भूमि में सिंचाई करने की क्षमता प्राप्त कर लिया जाएगा। वर्तमान में 6 किलोमीटर तक पानी जाता है। आर्द्रा मुख्य नहर के शीर्ष स्थल पर लगभग 1 क्यूबेक प्रति सेकंड पानी का जलश्राव होता है। वर्तमान में नहर निर्माण के कार्य में कुल 65 मजदूर संलग्न है।
कार्य की महता को देखते हुए उपायुक्त गढ़वा श्री मंगला द्वारा अतिरिक्त मजदूरों को लगाने का निर्देश दिया गया। कुल 58 किलोमीटर नहर निर्माण के लिए इस संपूर्ण योजना का कुल ₹84 करोड़ की लागत बताई गई। नहर पक्कीकरण का कार्य कमला आदित्य कंस्ट्रक्शन के माध्यम से किया जा रहा है। निरीक्षण के दौरान बताया गया कि नहर निर्माण पूर्ण हो जाने पर डुमरिया, सलगाडा, मसूरिया कला एवं मसूरिया खुर्द, कुंडी, करुआकला, लापो, मेढना, गांगी आदि क्षेत्रों का सिंचाई उद्देश्य पूर्ण हो सकेगा। उक्त मौके पर उपरोक्त पदाधिकारियों के अतिरिक्त जिला जनसंपर्क पदाधिकारी गढ़वा अरुण उरांव सहायक अभियंता नागेंद्र प्रसाद सिन्हा एवं सभी संबंधित कनीय अभियंता तथा अन्य लोग उपस्थित थें।




Trending News

#1
कोरवाडीह पंचायत के रोजगार सेवक को 5000 रुपये की घूस लेते एसीबी ने रंगे हाथ पकड़ा

location_on गढ़वा
access_time 23-Apr-25, 12:21 PM

#2
संगीत शिक्षक आनन्द कुमार चौबे को मिला उत्कृष्ट शिक्षक सम्मान

location_on गढ़वा
access_time 30-Mar-26, 09:48 AM

#3
देर रात लूट की वारदात का पुलिस ने किया खुलासा, तीन गिरफ्तार, दो फरार

location_on गढ़वा
access_time 13-Jun-25, 03:40 PM

#4
गढ़वा में अवैध हथियार के साथ एक व्यक्ति गिरफ्तार, दो देसी कट्टा बरामद

location_on गढ़वा
access_time 18-Jun-25, 03:42 PM

#5
इंदिरा गांधी रोड पर युवक को गोली मारकर घायल किया गया

location_on गढ़वा
access_time 30-Jun-25, 08:41 PM


Latest News

गढ़वा में अखिल भारतीय साहित्य परिषद जिला इकाई का गठन, कवि सम्मेलन में गूंजे राष्ट्रभक्ति और सामाजिक सरोकार के स्वर

location_on गढ़वा
access_time 15-Apr-26, 03:50 PM

कला धरोहर यात्रा का दूसरा चरण संपन्न, शिव पहाड़ी गुफा तक पहुँचा कला जत्था

location_on गढ़वा
access_time 07-Apr-26, 10:56 AM

गढ़वा के परिहारा गाँव में साप्ताहिक श्रीहनुमान चालीसा पाठ का शुभारंभ, संस्कृति संरक्षण का लिया संकल्प

location_on गढ़वा
access_time 01-Apr-26, 11:29 AM

विराट हिन्दू सम्मेलन में संध्या सुमन का शौर्य प्रदर्शन

location_on गढ़वा
access_time 30-Mar-26, 02:27 PM

संगीत शिक्षक आनन्द कुमार चौबे को मिला उत्कृष्ट शिक्षक सम्मान

location_on गढ़वा
access_time 30-Mar-26, 09:48 AM

विराट हिन्दू सम्मेलन में कला साधिका संध्या सुमन का शौर्य प्रदर्शन

location_on गढ़वा
access_time 15-Mar-26, 11:29 PM

पंडित हर्ष द्विवेदी कला मंच ने पूरे किए 21 वर्ष, 22वें वर्ष में प्रवेश — कला, संस्कृति और समाज सेवा का सतत अभियान जारी

location_on गढ़वा
access_time 01-Feb-26, 06:58 PM

जिज्ञासा, तार्किक चिंतन और आत्मविशास को बढ़ाती हैं विज्ञान, कला और शिल्प प्रदर्शनी : अजय कुमार वर्मा

location_on गढ़वा
access_time 01-Feb-26, 10:51 AM

सुसंस्कारित समाज का आधार है संयुक्त परिवार : नीरज श्रीधर स्वर्गीय

location_on गढ़वा
access_time 09-Jan-26, 02:30 PM

हनुमान जी की आराधना कलयुग में सबसे सरल और विशेष फलदायी है : डॉ. टी पीयूष

location_on गढ़वा
access_time 30-Dec-25, 09:58 PM

o2osell.com का एप गूगल प्लेस्टोर से डाउनलोड करने के लिए क्लिक करें।
Get it on Google Play