गढ़वा : जिला मुख्यालय स्थित टंडवा धर्मशाला में रविवार को ब्रह्म विद्या विहंगम योग संस्थान का जिला स्तरीय समीक्षा बैठक की गई।
कार्यक्रम की शुरूआत मुख्य अतिथि संस्थागत प्रदेश के अन्न मंत्री उपेन्द्र नाथ मिश्रा ने अखंड दीप प्रज्ज्वलित कर एवं सदगुरु देव के चित्र पर माल्यार्पण किया कर किया। इस दारौन उपस्थित गुरु भाई बहनों ने सामूहिक रूप से स्वागत गान, मंगल गान एवं प्रार्थना निवेदित किया। अध्यात्म जगत के अनुभव परक सद्ग्रंथ स्वर्वेद के दिव्य दोहों को श्रवण किया गया। बैठक में आगामी 06 एवं 07 दिसंबर को वाराणसी स्थित उमरहा स्वर्वेद महामंदिर धाम के प्रांगण होने वाली 25000 कुंडीय विश्व शांति वैदिक महायज्ञ को संपन्न बनाने के लिए विचार विमर्श किया गया।
Advertisement
मौके पर संस्थागत प्रदेश के स्वर्वेद मंत्री विवेक प्रसाद गुप्ता, जिले के परामर्शक सरयू प्रसाद अग्रवाल, परामर्शक अधिवक्ता ललित पांडेय, प्रधान संयोजक प्रो बिरेंद्र पांडेय, संयोजक सुरेन्द्र कुमार विश्वकर्मा, सह संयोजक जवाहर दुबे, जिला महिला प्रभारी सरोज सिंह, परामर्शक अनिल साह, संस्थागत जिला के सभी अधिकारी, युवा शक्ति, मातृशक्ति, प्रखंड प्रभारी सहित सभी प्रकल्प के प्रभारी एवं गुरु भाई बहन उपस्थित थे।