whatshot Developed by O2OSELL.COM favorite 28169470 readers visited
Loading...

Advertisement

रायपुर में मजदूरी करने गए सगमा के युवक की मौत

location_on सगमा access_time 30-Sep-24, 10:00 AM visibility 714
Share



रायपुर में मजदूरी करने गए सगमा के युवक की मौत
सखीचंद प्रजापति की फाईल फोटो


सगमा check_circle
संवाददाता



सगमा : धुरकी थाना क्षेत्र के प्रखंड अंतर्गत पुतुर गछत्त निवासी बिशुन प्रजापति के 24 वर्षीय पुत्र सखीचंद प्रजापति की छत्तीसगढ के रायपुर में करंट लगने से मौत गई। प्राप्त जानकारी के अनुसार प्रखण्ड के पुत्तुर गांव निवासी चौबीस वर्षीय सखीचंद प्रजापति एक माह पहले अपने अन्य मजदूरों के साथ छत्तीसगढ़ के रायपुर स्थित सम्भव स्टील प्लांट में सरिया सैट्रिंग का काम करने गया था। बीते 26 सितंबर को प्लांट में सेट्रिंग का प्लेट खोलने के दौरान हाई वोल्टेज करेंट की चपेट में आ जाने से घायल हो गया। स्थानीय अस्पताल में इलाज कराने के दौरान उसकी मौत हो गई। स्थानीय पुलिस प्रशासन ने सभी कागजी कार्रवाई करते हुए घर से पहुंचे परिजनों को मृतक के शव को सुपुर्द कर दिया।
Advertisement
जिसे ठेका कंपनी के द्वारा एंबुलेंस के माध्यम से मृतक का शव घर भेजवाया गया। सूचना के बाद ग्रामीणों के अलावा मुखिया पति हनुमंत यादव, भाजपा के मंडल अध्यक्ष दिलीप कुमार यादव, महाचिव धर्मजित यादव, बबलू ठाकुर, राजेश बैठा, मृतक के घर पहुंचकर सांत्वना देते हुए कहा कि मृतक हमारे पार्टी के कुशल कार्यकर्ता थे। इनकी मृत्यु से हम सभी काफी मर्माहत है। विधायक भानु प्रताप शाही की तरफ से शोक संवेदना प्रकट करते है। दुःख की इस घड़ी में पार्टी परिवार जनों के साथ डट कर खड़ा है।
Advertisement
Advertisement


Advertisement
Advertisement


Trending News

#1
कोरवाडीह पंचायत के रोजगार सेवक को 5000 रुपये की घूस लेते एसीबी ने रंगे हाथ पकड़ा

location_on गढ़वा
access_time 23-Apr-25, 12:21 PM

#2
पर्यावरण हितैषी सामग्रियों से ही बनें पूजा की प्रतिमाएँ : नीरज श्रीधर स्वर्गीय

location_on गढ़वा
access_time 21-Sep-26, 11:43 AM

#3
51वें साप्ताहिक श्रीहनुमान चालीसा-पाठ में उमड़ी श्रद्धालुओं की भीड़

location_on गढ़वा
access_time 23-Sep-26, 04:22 PM

#4
इंदिरा गांधी रोड पर युवक को गोली मारकर घायल किया गया

location_on गढ़वा
access_time 30-Jun-25, 08:41 PM

#5
सफलता पाने के लिए मेहनत, धैर्य और समर्पण की होती है आवश्यकता : छाया

location_on गढ़वा
access_time 28-Apr-25, 05:01 PM


Latest News

51वें साप्ताहिक श्रीहनुमान चालीसा-पाठ में उमड़ी श्रद्धालुओं की भीड़

location_on गढ़वा
access_time 23-Sep-26, 04:22 PM

श्रीजानकी बाग में आज होगा 51वाँ श्रीहनुमान चालीसा-पाठ और आध्यात्मिक-सांस्कृतिक चर्चा भी

location_on गढ़वा
access_time 22-Sep-26, 03:57 PM

पर्यावरण हितैषी सामग्रियों से ही बनें पूजा की प्रतिमाएँ : नीरज श्रीधर स्वर्गीय

location_on गढ़वा
access_time 21-Sep-26, 11:43 AM

प्रथम भारतीय स्वाधीनता संग्राम के अमर बलिदानियों को सादर समर्पित तिलक करो इस मिट्टी से... कार्यक्रम सम्पन्न

location_on गढ़वा
access_time 13-May-26, 11:02 AM

गढ़वा में अखिल भारतीय साहित्य परिषद जिला इकाई का गठन, कवि सम्मेलन में गूंजे राष्ट्रभक्ति और सामाजिक सरोकार के स्वर

location_on गढ़वा
access_time 15-Apr-26, 03:50 PM

कला धरोहर यात्रा का दूसरा चरण संपन्न, शिव पहाड़ी गुफा तक पहुँचा कला जत्था

location_on गढ़वा
access_time 07-Apr-26, 10:56 AM

गढ़वा के परिहारा गाँव में साप्ताहिक श्रीहनुमान चालीसा पाठ का शुभारंभ, संस्कृति संरक्षण का लिया संकल्प

location_on गढ़वा
access_time 01-Apr-26, 11:29 AM

विराट हिन्दू सम्मेलन में संध्या सुमन का शौर्य प्रदर्शन

location_on गढ़वा
access_time 30-Mar-26, 02:27 PM

संगीत शिक्षक आनन्द कुमार चौबे को मिला उत्कृष्ट शिक्षक सम्मान

location_on गढ़वा
access_time 30-Mar-26, 09:48 AM

विराट हिन्दू सम्मेलन में कला साधिका संध्या सुमन का शौर्य प्रदर्शन

location_on गढ़वा
access_time 15-Mar-26, 11:29 PM

o2osell.com का एप गूगल प्लेस्टोर से डाउनलोड करने के लिए क्लिक करें।
Get it on Google Play