whatshot Developed by O2OSELL.COM favorite 28053594 readers visited
Loading...


विश्व हृदय दिवस पर 'रन फॉर हार्ट' का आयोजन, गढ़वा में सुपर स्पेशलिटी अस्पताल की पहल का संकल्प

location_on गढ़वा access_time 29-Sep-24, 05:56 PM visibility 702
Share



विश्व हृदय दिवस पर 'रन फॉर हार्ट' का आयोजन, गढ़वा में सुपर स्पेशलिटी अस्पताल की पहल का संकल्प
रन फ़ॉर हार्ट में शामिल दिल की बात व्हाट्सएप ग्रुप के सदस्यगण


संजय कुमार यादव check_circle
संवाददाता



गढ़वा : विश्व हृदय दिवस के अवसर पर रविवार को प्रभात मेडिकल सेंटर के निदेशक एवं हृदय रोग विशेषज्ञ डॉ. कुमार पंकज प्रभात के नेतृत्व में 'रन फॉर हार्ट' का आयोजन किया गया। इसका शुभारंभ झारखंड सरकार के मंत्री मिथिलेश कुमार ठाकुर ने झंडी दिखाकर किया। इस कार्यक्रम में उपायुक्त शेखर जमुआर, पुलिस अधीक्षक दीपक पांडेय, डीडीसी पशुपति नाथ मिश्रा, एसडीओ संजय कुमार, सीआरपीएफ कमांडेंट एनके सिंह, सिविल सर्जन डॉ. अशोक कुमार सहित जिले के कई गणमान्य लोग और चिकित्सक शामिल हुए। रन फॉर हार्ट लगभग 5 किलोमीटर की दूरी तय करते हुए शगुन बैंक्विट हॉल में समाप्त हुआ, जहां ‘दिल को रखें स्वस्थ’ विषय पर एक सेमिनार का आयोजन किया गया। मंत्री मिथिलेश ठाकुर ने कहा कि गढ़वा को एक सुपर स्पेशलिटी अस्पताल की जरूरत है और इस दिशा में डॉ. पंकज प्रभात का प्रयास सराहनीय है।
उन्होंने गढ़वा में सुपर स्पेशलिटी अस्पताल के निर्माण में पूरा सहयोग देने का आश्वासन दिया, जिससे स्थानीय लोगों को बड़े शहरों में इलाज के लिए नहीं जाना पड़ेगा। डॉ. पंकज प्रभात ने हृदय रोग से बढ़ती मौतों पर चिंता व्यक्त करते हुए कहा कि हार्ट अटैक से बचने के लिए नियमित रूप से समय निकालकर दिल की देखभाल करनी जरूरी है। उन्होंने बताया कि भारत में पिछले 10 वर्षों में हार्ट अटैक से करीब सवा दो लाख लोगों की मौत हो चुकी है, जिसमें 85% पुरुष हैं। खराब खान-पान, तनाव और धूम्रपान को हृदय रोग का मुख्य कारण बताया। सेमिनार में उपायुक्त शेखर जमुआर, पुलिस अधीक्षक दीपक पांडेय, और अन्य गणमान्य वक्ताओं ने स्वास्थ्य के प्रति सचेत रहने और जागरूकता बढ़ाने पर जोर दिया। कार्यक्रम के आयोजक डॉ. पंकज प्रभात के इस प्रयास की सराहना की गई।




Trending News

#1
कोरवाडीह पंचायत के रोजगार सेवक को 5000 रुपये की घूस लेते एसीबी ने रंगे हाथ पकड़ा

location_on गढ़वा
access_time 23-Apr-25, 12:21 PM

#2
देर रात लूट की वारदात का पुलिस ने किया खुलासा, तीन गिरफ्तार, दो फरार

location_on गढ़वा
access_time 13-Jun-25, 03:40 PM

#3
गढ़वा में अवैध हथियार के साथ एक व्यक्ति गिरफ्तार, दो देसी कट्टा बरामद

location_on गढ़वा
access_time 18-Jun-25, 03:42 PM

#4
इंदिरा गांधी रोड पर युवक को गोली मारकर घायल किया गया

location_on गढ़वा
access_time 30-Jun-25, 08:41 PM

#5
सफलता पाने के लिए मेहनत, धैर्य और समर्पण की होती है आवश्यकता : छाया

location_on गढ़वा
access_time 28-Apr-25, 05:01 PM


Latest News

प्रथम भारतीय स्वाधीनता संग्राम के अमर बलिदानियों को सादर समर्पित तिलक करो इस मिट्टी से... कार्यक्रम सम्पन्न

location_on गढ़वा
access_time 13-May-26, 11:02 AM

गढ़वा में अखिल भारतीय साहित्य परिषद जिला इकाई का गठन, कवि सम्मेलन में गूंजे राष्ट्रभक्ति और सामाजिक सरोकार के स्वर

location_on गढ़वा
access_time 15-Apr-26, 03:50 PM

कला धरोहर यात्रा का दूसरा चरण संपन्न, शिव पहाड़ी गुफा तक पहुँचा कला जत्था

location_on गढ़वा
access_time 07-Apr-26, 10:56 AM

गढ़वा के परिहारा गाँव में साप्ताहिक श्रीहनुमान चालीसा पाठ का शुभारंभ, संस्कृति संरक्षण का लिया संकल्प

location_on गढ़वा
access_time 01-Apr-26, 11:29 AM

विराट हिन्दू सम्मेलन में संध्या सुमन का शौर्य प्रदर्शन

location_on गढ़वा
access_time 30-Mar-26, 02:27 PM

संगीत शिक्षक आनन्द कुमार चौबे को मिला उत्कृष्ट शिक्षक सम्मान

location_on गढ़वा
access_time 30-Mar-26, 09:48 AM

विराट हिन्दू सम्मेलन में कला साधिका संध्या सुमन का शौर्य प्रदर्शन

location_on गढ़वा
access_time 15-Mar-26, 11:29 PM

पंडित हर्ष द्विवेदी कला मंच ने पूरे किए 21 वर्ष, 22वें वर्ष में प्रवेश — कला, संस्कृति और समाज सेवा का सतत अभियान जारी

location_on गढ़वा
access_time 01-Feb-26, 06:58 PM

जिज्ञासा, तार्किक चिंतन और आत्मविशास को बढ़ाती हैं विज्ञान, कला और शिल्प प्रदर्शनी : अजय कुमार वर्मा

location_on गढ़वा
access_time 01-Feb-26, 10:51 AM

सुसंस्कारित समाज का आधार है संयुक्त परिवार : नीरज श्रीधर स्वर्गीय

location_on गढ़वा
access_time 09-Jan-26, 02:30 PM

o2osell.com का एप गूगल प्लेस्टोर से डाउनलोड करने के लिए क्लिक करें।
Get it on Google Play