whatshot Developed by O2OSELL.COM favorite 28174901 readers visited
Loading...

Advertisement

चार माह के अंदर हर घर में मिलेगा शुद्ध पेयजल : मंत्री मिथिलेश

location_on गढ़वा access_time 29-Sep-24, 05:30 PM visibility 706
Share



चार माह के अंदर हर घर में मिलेगा शुद्ध पेयजल : मंत्री मिथिलेश
ग्रामीणों का संबोधित करते, मंदिर में पूजा अर्चना कर आशीर्वाद लेते व वृद्धा से आशीर्वाद लेते मंत्री मिथिलेश ठाकुर


संजय कुमार यादव check_circle
संवाददाता



मेराल प्रखंड के आधा दर्जन गांवों में मंत्री ने की जनसंवाद गढ़वा : गढ़वा विधायक झारखंड सरकार के पेयजल एवं स्वच्छता, पर्यटन, कला संस्कृति, खेलकूद एवं युवा कार्य विभाग मंत्री मिथिलेश कुमार ठाकुर ने कहा है कि दुलदुलवा पंचायत के पेसका, दुलदुलवा, बरवाही आदि गांवों में चार माह के अंदर हर घर में शुद्ध पेयजल (मिनरल वाटर) मिलेगा। इसके लिए अन्नराज डैम से पानी लाकर गांव में ट्रीटमेंट प्लांट लगाकर मिनरल वाटर हर घर में सप्लाई करने की योजना है। चार माह के अंदर यह कार्य पूर्ण हो जाएगा। किसी को भी चापाकल पर निर्भर नहीं रहना पड़ेगा। रविवार को मंत्री श्री ठाकुर मेराल प्रखंड अंतर्गत दुलदुलवा पंचायत के विभिन्न गांवों में आयोजित जनसंवाद को संबोधित कर रहे थे।
Advertisement
मंत्री श्री ठाकुर ने कहा कि अकेले दुलदुलवा पंचायत में 21 किमी सड़क का निर्माण किया गया है। साथ ही यात्री शेड, हाई मास्टर लाइट, चापाकल, चबूतरा निर्माण आदि कार्य भी किए गए हैं। मंत्री ने कहा कि जो लोग मुझ पर बालू बेचने का आरोप लगाते हैं उन पर कोर्ट में मानहानि का केस करेंगे और उन्हें सजा दिलाएंगे। उन्होंने कहा कि आरोप लगाने वाले जब विधायक थे, तब गढ़वा में बिरहा नाला से लेकर बेलचंपा तक ट्रक का लाइन लग रहा था। दिन रात बालू बेचा गया। आज उसे बंद कर दिया गया है तो उनके पेट में दर्द हो रहा है। वे चिल्ला रहे हैं। वैसे लोगों से सभी को सावधान रहने की जरूरत है। उनके दलाल और बिचौलिया को पहचानिए। यह सब विकास विरोधी हैं। मंत्री ने कहा कि जब क्षेत्र में विकास कार्य कर रहे हैं तो विकास विरोधी लोग उसमें तोड़फोड़ कर रहे हैं।
Advertisement
उन सभी लोगों को चिन्हित कर कार्रवाई की जाएगी। किसी को बख्शा नहीं जाएगा। सरकारी संपत्ति का नुकसान पहुंचाने के आरोप में वे जेल जाएंगे। रविवार को मंत्री ने मेराल प्रखंड के दुलदुलवा पंचायत अंतर्गत पेसका हाई स्कूल के मैदान के समीप, रामगढ़ चार मुहान के समीप, दुलदुलवा पंचायत भवन के समीप, दुलदुलवा भगवती मंदिर के समीप, उमवि बरवाही के समीप आयोजित जनसंवाद में ग्रामीणों की समस्याएं सुनी। साथ ही मौके पर कई समस्याओं का निदान किया। इस दौरान एक वृद्धा ने मंत्री को अपनी समस्याओं से अवगत करायी। मंत्री ने तत्काल उसकी समस्या का निदान करने की बात कही। उक्त वृद्ध महिला ने मंत्री को ढेरों आशीर्वाद दी। इस दौरान रामगढ़ चरमुहान के समीप स्थित मंदिर में मंत्री ने पूजा अर्चना कर आशीर्वाद लिया।
Advertisement
ग्रामीणों की मांग पर मंत्री ने मंदिर में टाइल्स लगवाने की बात कही। मौके पर मुख्य रूप से बीडीओ जागो महतो, जिप अध्यक्ष शांति देवी, झामुमो जिलाध्यक्ष तनवीर आलम, सचिव मनोज ठाकुर, संजय दुबे, विधायक प्रतिनिधि नसीम अख्तर, ममता देवी, करीब अंसारी, महिला मोर्चा जिलाध्यक्ष रेखा चौबे, चंदा देवी, अराधना सिंह, सूर्य प्रकाष, महबूब अंसारी, अरूण तिवारी, शमषाद अंसारी, नंदू प्रजापति, राजदेव दुबे, लक्ष्मी विष्वकर्मा, साबिर अंसारी, लीला देवी, कृष्णा भुईयां सहित काफी संख्या में लोग उपस्थित थे।
Advertisement
Advertisement


Advertisement
Advertisement


Trending News

#1
कोरवाडीह पंचायत के रोजगार सेवक को 5000 रुपये की घूस लेते एसीबी ने रंगे हाथ पकड़ा

location_on गढ़वा
access_time 23-Apr-25, 12:21 PM

#2
पर्यावरण हितैषी सामग्रियों से ही बनें पूजा की प्रतिमाएँ : नीरज श्रीधर स्वर्गीय

location_on गढ़वा
access_time 21-Sep-26, 11:43 AM

#3
51वें साप्ताहिक श्रीहनुमान चालीसा-पाठ में उमड़ी श्रद्धालुओं की भीड़

location_on गढ़वा
access_time 23-Sep-26, 04:22 PM

#4
इंदिरा गांधी रोड पर युवक को गोली मारकर घायल किया गया

location_on गढ़वा
access_time 30-Jun-25, 08:41 PM

#5
सफलता पाने के लिए मेहनत, धैर्य और समर्पण की होती है आवश्यकता : छाया

location_on गढ़वा
access_time 28-Apr-25, 05:01 PM


Latest News

51वें साप्ताहिक श्रीहनुमान चालीसा-पाठ में उमड़ी श्रद्धालुओं की भीड़

location_on गढ़वा
access_time 23-Sep-26, 04:22 PM

श्रीजानकी बाग में आज होगा 51वाँ श्रीहनुमान चालीसा-पाठ और आध्यात्मिक-सांस्कृतिक चर्चा भी

location_on गढ़वा
access_time 22-Sep-26, 03:57 PM

पर्यावरण हितैषी सामग्रियों से ही बनें पूजा की प्रतिमाएँ : नीरज श्रीधर स्वर्गीय

location_on गढ़वा
access_time 21-Sep-26, 11:43 AM

प्रथम भारतीय स्वाधीनता संग्राम के अमर बलिदानियों को सादर समर्पित तिलक करो इस मिट्टी से... कार्यक्रम सम्पन्न

location_on गढ़वा
access_time 13-May-26, 11:02 AM

गढ़वा में अखिल भारतीय साहित्य परिषद जिला इकाई का गठन, कवि सम्मेलन में गूंजे राष्ट्रभक्ति और सामाजिक सरोकार के स्वर

location_on गढ़वा
access_time 15-Apr-26, 03:50 PM

कला धरोहर यात्रा का दूसरा चरण संपन्न, शिव पहाड़ी गुफा तक पहुँचा कला जत्था

location_on गढ़वा
access_time 07-Apr-26, 10:56 AM

गढ़वा के परिहारा गाँव में साप्ताहिक श्रीहनुमान चालीसा पाठ का शुभारंभ, संस्कृति संरक्षण का लिया संकल्प

location_on गढ़वा
access_time 01-Apr-26, 11:29 AM

विराट हिन्दू सम्मेलन में संध्या सुमन का शौर्य प्रदर्शन

location_on गढ़वा
access_time 30-Mar-26, 02:27 PM

संगीत शिक्षक आनन्द कुमार चौबे को मिला उत्कृष्ट शिक्षक सम्मान

location_on गढ़वा
access_time 30-Mar-26, 09:48 AM

विराट हिन्दू सम्मेलन में कला साधिका संध्या सुमन का शौर्य प्रदर्शन

location_on गढ़वा
access_time 15-Mar-26, 11:29 PM

o2osell.com का एप गूगल प्लेस्टोर से डाउनलोड करने के लिए क्लिक करें।
Get it on Google Play