गढ़वा : गढ़वा जिले के भवनाथपुर बाजार में चाकू के हमले से सुशील यादव नामक युवक गंभीर रूप से घायल हो गया। वानखेता गांव निवासी सुशील यादव अपने गांव से एक मरीज को भवनाथपुर स्वास्थ्य केंद्र ला रहे थे, जब गाड़ी खड़ी करने को लेकर दुकानदार अमित सोनी और उनके पुत्र गोलू सोनी से विवाद हो गया। इस दौरान अमित सोनी ने चाकू से हमला कर दिया, जिससे सुशील यादव गंभीर रूप से घायल हो गए। घायल को सदर अस्पताल में भर्ती कराया गया है।
दूसरी घटना रंका थाना क्षेत्र के कंचनपुर गांव की है, जहां घरेलू विवाद के चलते चंदन विश्वकर्मा की पत्नी कमला देवी ने कीटनाशक खाकर आत्महत्या का प्रयास किया। तबीयत बिगड़ने पर घर वालों ने उन्हें गढ़वा सदर अस्पताल में भर्ती कराया, जहां उनका इलाज जारी है।