रमना : भारतीय कम्युनिस्ट पार्टी की ओर से शहीद भगत सिंह के जन्म दिवस पर भगत सिंह चौक पर स्थापित प्रतिमा पर माल्यार्पण कर उनके द्वारा आजादी में दिए गये अमूल्य योगदान को याद किया गया। इस दौरान जिलाध्यक्ष गणेश कुमार सिंह ने भगत सिंह के प्रतिमा पर माल्यार्पण कर नमन किया।
उन्होंने कहा कि हमें भगत सिंह के आदर्शो को अपने जीवन में अपनाना चाहिए। किसी भी प्रकार के हो रहे अन्याय के विरुद्ध मे आम-अवाम के साथ हूं। देश के प्रति इनकी त्याग और बलिदान को कभी भुला नहीं जा सकता है।
मौके पर कम्युनिस्ट गढ़वा जिला महामन्त्री रामेश्वर प्रसाद अकेला, सदस्य देवी दयाल मेहता, नगर अंचल मंत्री रामनाथ उरांव, रमना अंचल मंत्री राजकुमार भुईयां, सदस्य मूर्ति कुंवर, महेश राम, रामचंद्र राम, मुंन्द्रिका राम, विधा पासवान, शिवनाथ राम, रामविजय सिंह आदि उपस्थित थे।