भवनाथपुर : दुर्गा पूजा को लेकर शनिवार को स्थानीय थाना परिसर में आयोजित शांति समिति की बैठक बीडीओ नंदजी राम की अध्यक्षता में की गई। बैठक में बीडीओ नंदजी राम एवं पुलिस पदाधिकारियों ने उपस्थित पूजा समिति के सदस्यों तथा ग्रामीणों से नवरात्रि के दौरान पूजा पंडालों में होने वाली कार्यक्रम एवं प्रतिमा विसर्जन को लेकर बारी बारी से पंचायतवार जानकारी लेते हुए पूजा के दौरान पूजा पंडालों के सामने व्याप्त खामियों को अविलंब दूर करते हुए नवरात्रि के दौरान क्षेत्र में शराब पूर्ण रूप से प्रतिबंध लगाने की बात कही।
पुलिस निरीक्षक गुलाब सिंह ने उपस्थित लोगो से दशहरा पूजा को शांतिपूर्ण तरीके से मनाने की अपील की। उन्होंने कहा कि अरसली उतरी एवं चपरी दुर्गा मंदिर के पास पूजा को लेकर उपजे जमीन विवाद को वहां के ग्रामीणों के साथ एक विशेष बैठक कर मामले को सुलझाया जायेगा।
थाना प्रभारी रजनी रंजन ने कहा कि दुर्गा पूजा शांति एवं सौहार्दपूर्ण वातावरण में संपन्न हो इसके लिए विभिन्न क्षेत्रों के पूजा पंडालों में होने वाली सीरियल कार्यक्रम के दौरान लगातार पुलिस गश्ती बढ़ाई जायेगी, साथ ही अवैध शराब पर रोक लगाते हुए पूजा के दौरान असामाजिक तत्वों पर पूरी तरह से नकेल कसी जायेगी। उन्होंने प्रतिमा विसर्जन के दौरान विधि व्यवस्था को बनाए रखते हुए तय मानक के अनुसार ही डीजे बजाने के लिए पूजा समिति के सदस्यों से अपील किया। बैठक का संचालन मंडल अध्यक्ष सोनाकिशोर यादव ने की।
मौके पर एसआई प्रदीप उरांव, दिनेश सिंह, निरंजन शर्मा, नारायण यादव, कैलान मुखिया सुकनी देवी, राम प्रताप यादव, नीलू सिंह, सुनील सिंह, घनश्याम शुक्ला, बीडीसी शकील अहमद, अख्तर अंसारी, प्रदीप गुप्ता, सुरेश गुप्ता, उज्ज्वल गुप्ता, वरुण विहारी यादव, ददुली साह, बाला यादव, महेंद्र पासवान, आत्मा विश्वकर्मा, संतोष चंद्रवंशी, बुचूल चन्द्रवंशी, जमरुद्दीन अंसारी सहित काफी संख्या में लोग उपस्थित थे।