whatshot Developed by O2OSELL.COM favorite 28053689 readers visited
Loading...


21 छात्रों को प्रशिक्षण के बाद बैंगलोर में मिली नौकरी

location_on भवनाथपुर access_time 28-Sep-24, 09:23 PM visibility 695
Share



21 छात्रों को प्रशिक्षण के बाद बैंगलोर में मिली नौकरी
नियुक्ति पत्र का वितरण करते मुख्य अतिथि


भवनाथपुर check_circle
संवाददाता



भवनाथपुर : प्रखंड क़े झगड़ाखाड स्थित कल्याण गुरुकुल से इलेक्ट्रीशियन ट्रेड से प्रशिक्षण प्राप्त करने वाले 21 छात्रों को बैंगलोर के शोभा कंपनी मे नौकरी मुहैया कराई है। गुरुकुल में आयोजित विशेष आयोजन में छात्रों के बीच नियुक्ति पत्र वितरण किया गया। कार्यक्रम के मुख्य अतिथि बीडीओ नंदजी राम, प्राचार्य बृजकिशोर ने नियुक्ति पत्र दिया। मौके पर बीडीओ नंदजी राम ने कहा कि सरकार का लक्ष्य है कि ग्रामीण क्षेत्रो में रहने वालो युवक जो कम पढ़े लिखें है,उन्हें भी हुनरमंद और दक्ष बनाना है। कम पढ़े लिखें बच्चों में भी काफी क्षमता होती है। गुरुकुल के कई छात्र प्रशिक्षण प्राप्त कर रोजगार पा चुके है। उनकी अर्थिक स्थिति भी अब पहले से बेहतर हो गई है।
उन्होंने सभी बच्चों को उज्जवल भविष्य की कामना करते हुए छात्रों से ईमानदारी से कम करते हुए राज्य का नाम रौशन करने का आग्रह किया। कल्याण गुरुकुल के प्राचार्य बृज किशोर ने बताया कि यह 42वां बैच है जो प्रशिक्षण प्राप्त कर बाहर जा रहे हैं, अब तक इस गुरुकुल से प्रशिक्षण प्राप्त कर 1262छात्र दूसरे राज्य में काम कर रहे हैं। उन्होंने क्षेत्र के अन्य युवाओं से भी कल्याण गुरुकुल से जुड़ने की अपील की और कहा कि ज्यादा से ज्यादा संख्या में युवक प्रशिक्षित होंगे, तो बेरोजगारी कम होगा। मौके पर एरिया मैंनेजर दीपक कुमार, ट्रेनर रमेश उरांव, बिंदेश कुमार, शोर सिंह, निरंजन पाठक, मृत्युंजय पाठक, अमित कुमार, गुड्डू कुमार सहित अन्य लोग उपस्थित थे।




Trending News

#1
कोरवाडीह पंचायत के रोजगार सेवक को 5000 रुपये की घूस लेते एसीबी ने रंगे हाथ पकड़ा

location_on गढ़वा
access_time 23-Apr-25, 12:21 PM

#2
देर रात लूट की वारदात का पुलिस ने किया खुलासा, तीन गिरफ्तार, दो फरार

location_on गढ़वा
access_time 13-Jun-25, 03:40 PM

#3
गढ़वा में अवैध हथियार के साथ एक व्यक्ति गिरफ्तार, दो देसी कट्टा बरामद

location_on गढ़वा
access_time 18-Jun-25, 03:42 PM

#4
इंदिरा गांधी रोड पर युवक को गोली मारकर घायल किया गया

location_on गढ़वा
access_time 30-Jun-25, 08:41 PM

#5
सफलता पाने के लिए मेहनत, धैर्य और समर्पण की होती है आवश्यकता : छाया

location_on गढ़वा
access_time 28-Apr-25, 05:01 PM


Latest News

प्रथम भारतीय स्वाधीनता संग्राम के अमर बलिदानियों को सादर समर्पित तिलक करो इस मिट्टी से... कार्यक्रम सम्पन्न

location_on गढ़वा
access_time 13-May-26, 11:02 AM

गढ़वा में अखिल भारतीय साहित्य परिषद जिला इकाई का गठन, कवि सम्मेलन में गूंजे राष्ट्रभक्ति और सामाजिक सरोकार के स्वर

location_on गढ़वा
access_time 15-Apr-26, 03:50 PM

कला धरोहर यात्रा का दूसरा चरण संपन्न, शिव पहाड़ी गुफा तक पहुँचा कला जत्था

location_on गढ़वा
access_time 07-Apr-26, 10:56 AM

गढ़वा के परिहारा गाँव में साप्ताहिक श्रीहनुमान चालीसा पाठ का शुभारंभ, संस्कृति संरक्षण का लिया संकल्प

location_on गढ़वा
access_time 01-Apr-26, 11:29 AM

विराट हिन्दू सम्मेलन में संध्या सुमन का शौर्य प्रदर्शन

location_on गढ़वा
access_time 30-Mar-26, 02:27 PM

संगीत शिक्षक आनन्द कुमार चौबे को मिला उत्कृष्ट शिक्षक सम्मान

location_on गढ़वा
access_time 30-Mar-26, 09:48 AM

विराट हिन्दू सम्मेलन में कला साधिका संध्या सुमन का शौर्य प्रदर्शन

location_on गढ़वा
access_time 15-Mar-26, 11:29 PM

पंडित हर्ष द्विवेदी कला मंच ने पूरे किए 21 वर्ष, 22वें वर्ष में प्रवेश — कला, संस्कृति और समाज सेवा का सतत अभियान जारी

location_on गढ़वा
access_time 01-Feb-26, 06:58 PM

जिज्ञासा, तार्किक चिंतन और आत्मविशास को बढ़ाती हैं विज्ञान, कला और शिल्प प्रदर्शनी : अजय कुमार वर्मा

location_on गढ़वा
access_time 01-Feb-26, 10:51 AM

सुसंस्कारित समाज का आधार है संयुक्त परिवार : नीरज श्रीधर स्वर्गीय

location_on गढ़वा
access_time 09-Jan-26, 02:30 PM

o2osell.com का एप गूगल प्लेस्टोर से डाउनलोड करने के लिए क्लिक करें।
Get it on Google Play