कांडी : ओबीसी एकता अधिकार मंच के तत्वावधान में अमर प्रसाद ने कांडी प्रखंड में एक जन जागरूकता अभियान चलाया। उन्होंने कहा कि इस क्षेत्र में शिक्षा और आरक्षण से संबंधित मूलभूत चीजों पर ध्यान नहीं दिया जा रहा है। आज के बच्चों को पढ़ने में मन नहीं लगता क्योंकि उन्हें पता है कि हमारी शिक्षा में कमी है और हमें अच्छी शिक्षा नहीं मिल रही है।
उन्होंने बताया की शिक्षा समाज में सामाजिक न्याय, समानता, एकता, और शांति को बढ़ावा देती है। शिक्षा समाज में गरीबी, अशिक्षा, अज्ञानता, अन्धविश्वास, और अन्य सामाजिक बुराइयों को दूर करने में मदद करती है। शिक्षा के बिना हमारा जीवन अधूरा लगता है।
मौके पर संजय गुप्ता, विजय कमलापुरी, चंदन चंद्रवंशी, धर्मेंद्र, शिव प्रसाद आदि मौजूद थे।