whatshot Developed by O2OSELL.COM favorite 28054634 readers visited
Loading...


दो माह का राशन नहीं मिलने पर लाभुकों ने किया हंगामा

location_on कांडी access_time 28-Sep-24, 08:57 PM visibility 666
Share



दो माह का राशन नहीं मिलने पर लाभुकों ने किया हंगामा
हंगामा करते लाभुक


कांडी check_circle
संवाददाता



कांडी : प्रखंड के पतीला पंचायत अंतर्गत जागृति महिला समूह जनवितरण प्रणाली के दुकानदार राजेंद्र राम तथा पतीला के डीलर रफीक अंसारी के द्वारा अगस्त और सितम्बर माह के राशन लाभुकों को नहीं दिए जाने का एक मामला प्रकाश में आया है। इस मामले को लेकर ग्रामीणों ने जमकर ने जमकर बवाल काटा। जिसके बाद ग्रामीणों के द्वारा पंचायत के मुखिया अमित कुमार दुबे से मामले की शिकायत की गई। ग्रामीणों के शिकायत पर पंचायत के मुखिया अमित कुमार दुबे ने तत्काल रूप से संज्ञान लेते हुए मौके पर पहुंच कर जागृति महिला समूह जनप्रणाली के दुकानदार राजेंद्र राम तथा पतीला के डीलर रफीक अंसारी दोनो जनवितरण प्रणाली के दुकानदारों को कड़ी फटकार लगाई।
जिसके बाद उन्होंने बीडीओ सह एमओ राकेश कुमार सहाय को मामले की जानकारी दी। मौके पर उपस्थित लाभुकों ने बताया कि जब हमलोग राशन लेने के लिए डीलर को फोन करते हैं तो डीलर के द्वारा अभद्र भाषा का प्रयोग करते हुए बोला जाता है। मौके पर पहुंचे प्रखंड विकास पदाधिकारी राकेश कुमार सहाय ने कहा कि जिला आपूर्ति पदाधिकारी से बात कर इन सभी लाभुकों को दो महीने का राशन दिलवाया जाएगा और इस मामले की जांच कर जांचोपरांत दोनों दुकान दारों के विरुद्ध कार्रवाई किया जायेगा। मौके पर अमित कुमार दुबे ने कहा कि अगर डीलर के द्वारा इन लाभुकों को राशन नहीं दिया जाता है तो हमलोग मजबूरन डीसी के पास जायेंगे और वहां शिकायत करेंगे। जिसके बाद आश्वासन देते हुए प्रखंड विकास पदाधिकारी राकेश कुमार सहाय ने कहा कि सभी लाभुकों को एक सप्ताह के अंदर दो महीने का राशन डीलर के द्वारा उपलब्ध करवा दिया जायेगा।




Trending News

#1
कोरवाडीह पंचायत के रोजगार सेवक को 5000 रुपये की घूस लेते एसीबी ने रंगे हाथ पकड़ा

location_on गढ़वा
access_time 23-Apr-25, 12:21 PM

#2
गढ़वा में अवैध हथियार के साथ एक व्यक्ति गिरफ्तार, दो देसी कट्टा बरामद

location_on गढ़वा
access_time 18-Jun-25, 03:42 PM

#3
इंदिरा गांधी रोड पर युवक को गोली मारकर घायल किया गया

location_on गढ़वा
access_time 30-Jun-25, 08:41 PM

#4
सफलता पाने के लिए मेहनत, धैर्य और समर्पण की होती है आवश्यकता : छाया

location_on गढ़वा
access_time 28-Apr-25, 05:01 PM

#5
गढ़वा में दिनदहाड़े 2.5 लाख की लूट, बहादुर पीड़ित ने लुटेरे को धर दबोचा

location_on गढ़वा
access_time 03-Mar-25, 07:35 PM


Latest News

प्रथम भारतीय स्वाधीनता संग्राम के अमर बलिदानियों को सादर समर्पित तिलक करो इस मिट्टी से... कार्यक्रम सम्पन्न

location_on गढ़वा
access_time 13-May-26, 11:02 AM

गढ़वा में अखिल भारतीय साहित्य परिषद जिला इकाई का गठन, कवि सम्मेलन में गूंजे राष्ट्रभक्ति और सामाजिक सरोकार के स्वर

location_on गढ़वा
access_time 15-Apr-26, 03:50 PM

कला धरोहर यात्रा का दूसरा चरण संपन्न, शिव पहाड़ी गुफा तक पहुँचा कला जत्था

location_on गढ़वा
access_time 07-Apr-26, 10:56 AM

गढ़वा के परिहारा गाँव में साप्ताहिक श्रीहनुमान चालीसा पाठ का शुभारंभ, संस्कृति संरक्षण का लिया संकल्प

location_on गढ़वा
access_time 01-Apr-26, 11:29 AM

विराट हिन्दू सम्मेलन में संध्या सुमन का शौर्य प्रदर्शन

location_on गढ़वा
access_time 30-Mar-26, 02:27 PM

संगीत शिक्षक आनन्द कुमार चौबे को मिला उत्कृष्ट शिक्षक सम्मान

location_on गढ़वा
access_time 30-Mar-26, 09:48 AM

विराट हिन्दू सम्मेलन में कला साधिका संध्या सुमन का शौर्य प्रदर्शन

location_on गढ़वा
access_time 15-Mar-26, 11:29 PM

पंडित हर्ष द्विवेदी कला मंच ने पूरे किए 21 वर्ष, 22वें वर्ष में प्रवेश — कला, संस्कृति और समाज सेवा का सतत अभियान जारी

location_on गढ़वा
access_time 01-Feb-26, 06:58 PM

जिज्ञासा, तार्किक चिंतन और आत्मविशास को बढ़ाती हैं विज्ञान, कला और शिल्प प्रदर्शनी : अजय कुमार वर्मा

location_on गढ़वा
access_time 01-Feb-26, 10:51 AM

सुसंस्कारित समाज का आधार है संयुक्त परिवार : नीरज श्रीधर स्वर्गीय

location_on गढ़वा
access_time 09-Jan-26, 02:30 PM

o2osell.com का एप गूगल प्लेस्टोर से डाउनलोड करने के लिए क्लिक करें।
Get it on Google Play