गढ़वा : अग्रवाल परिवार गढ़वा द्वारा लगातार 53वें सप्ताह जरूरतमंदों के बीच प्रसाद रूपी भोजन का वितरण किया गया। शनिवार को स्वर्गीय विष्णु नारायण अग्रवाल जी की पुण्यतिथि की स्मृति में स्थानीय हनुमान मंदिर, रंका मोड़ पर भोजन का वितरण किया गया।
राजीव रंजन अग्रवाल ने इस अवसर पर कहा कि पितृपक्ष के पावन महीने में जीजाजी स्व. विष्णु नारायण अग्रवाल की पुण्यतिथि पर अग्रवाल परिवार द्वारा जन सेवा को प्रभु सेवा मानते हुए भोजन वितरण किया गया। इस कार्यक्रम में अनीता अग्रवाल, वैभव अग्रवाल, राशिका अग्रवाल, विवेक अग्रवाल, श्रुति अग्रवाल, मोहित अग्रवाल, कोमल अग्रवाल, प्रांशु अग्रवाल, अक्षित अग्रवाल, रिमझिम अग्रवाल सहित परिवार के अन्य सदस्य मौजूद थे।
अग्रवाल परिवार ने कहा कि जरूरतमंदों को भोजन कराकर जो आत्मिक संतोष प्राप्त होता है, वह बहुत ही आनंदमय होता है। इस दौरान मौके पर संतोष अग्रवाल, चंद्र प्रकाश अग्रवाल, आशुतोष अग्रवाल, हर्ष अग्रवाल, पुरुषोत्तम अग्रवाल, तेजस्व अग्रवाल, मानस अग्रवाल, उत्कर्ष अग्रवाल, रुद्राछ अग्रवाल सहित कई लोग उपस्थित थे।