whatshot Developed by O2OSELL.COM favorite 28179039 readers visited
Advertisement
Loading...

Advertisement

विरोधी लोग जितना भी तोड़ोगे, हम उससे ज्यादा जोड़ेंगे : मंत्री मिथिलेश

location_on गढ़वा access_time 27-Sep-24, 07:11 PM visibility 678
Share



विरोधी लोग जितना भी तोड़ोगे, हम उससे ज्यादा जोड़ेंगे : मंत्री मिथिलेश
संबोधित करते मंत्री मिथिलेष ठाकुर


संजय कुमार यादव check_circle
संवाददाता



मंत्री ने किया मेराल प्रखंड के विभिन्न गावों में जनसंवाद गढ़वा : गढ़वा विधायक झारखंड सरकार के पेयजल एवं स्वच्छता, पर्यटन, कला संस्कृति, खेलकूद व युवा कार्य विभाग मंत्री मिथिलेश कुमार ठाकुर ने कहा कि आज जहां भी विकास कार्य हो रहा है विरोधी लोग उसमें तोड़फोड़ कर रहे हैं। मंत्री ने चुनौती देते हुए कहा कि वे लोग जितना भी तोड़ोगे, हम उससे ज्यादा जोड़ेंगे। मंत्री श्री ठाकुर ने मेराल प्रखंड के विभिन्न गांवों में आयोजित जनसंवाद को संबोधित करते हुए उक्त बातें कही। उन्होंने कहा कि पूर्व के लोगों को जनता ने जब मौका दी तो वे जनता का काम करने के बजाय अपना स्कूल, कॉलेज, पेट्रोल पंप, ठेकेदारी, अलकतरा घोटाला करने में लग रहे।
Advertisement
किसी ने जनता का कोई भी काम नहीं किया। वैसे लोगों को शर्म आनी चाहिए जिन्होंने आज तक गढ़वा की बेटियों के लिए एक गर्ल्स कॉलेज तक नहीं बनवा पाया। उपस्थित लोगों से अपील करते हुए मंत्री ने श्री ठाकुर ने कहा कि आगामी विधानसभा चुनाव में दलालों से सावधान रहें, नहीं तो गढ़वा का विकास यात्रा रुक जाएगा। जाति, धर्म, हिंदू, मुसलमान के नाम पर समाज में विभेद पैदा कर जीतने वाले लोग पूरी तरह से गढ़वा सहित पूरे राज्य को खोखला कर देंगे। शुक्रवार को मंत्री मेराल प्रखंड के तिसरटेटुका पंचायत के तिसरटेटुका गांव में मदरसा के समीप, चौधरी टोला में स्कूल के समीप, भुईयां टोला में पंचायत भवन के समीप, गेरूआसोती में स्कूल के समीप, कोटाम में दुर्गा मंडप के समीप, कोलोदोहर में दुर्गा मंडप के समीप, बानाजांघ एवं बहेरवा में मदरसा के समीप, टेटुका खूर्द में स्कूल के समीप, पेंदली, बगेसर व जमुआ गांव का पेंदली बजरंग बली मंदिर के समीप आयोजित जनसंवाद में ग्रामीणों से रू-ब-रू हुए।
Advertisement
मंत्री ने कई समस्याओं का ऑन द स्पॉट निदान किया। शेष समस्याओं का यथा शीघ्र निदान के लिए संबंधित पदाधिकारियों को निर्देश दिया। ग्रामीणों ने माला पहनाकर एवं पुष्प गुच्छ देकर बाजे गाजे के साथ मंत्री का भव्य स्वागत किया। मौके पर मुख्य रूप से मेराल बीडीओ जागो महतो, झामुमो जिलाध्यक्ष तनवीर आलम, सचिव मनोज ठाकुर, दीपमाला, रामरति भुईयां, लालजी भुईयां, सूर्य प्रकाष, बबलू सिंह, लीला देवी, जमील अंसारी, कलीम अंसारी, रत्नेश्वर सिंह, फरीद अंसारी, सरोज अंसारी, पुष्पराज सिंह, नसीम अंसारी, करीब अंसारी, हाजी पीर मोहम्मद, हाजी फतेह मोहम्मद, मास्टर रामजी, शिव नारायण चौधरी, बालेश्वर चौधरी, हबीब अंसारी, फारूक अंसारी सहित काफी संख्या में ग्रामीण मौजूद थे।
Advertisement
Advertisement


Advertisement
Advertisement


Trending News

#1
कोरवाडीह पंचायत के रोजगार सेवक को 5000 रुपये की घूस लेते एसीबी ने रंगे हाथ पकड़ा

location_on गढ़वा
access_time 23-Apr-25, 12:21 PM

#2
पर्यावरण हितैषी सामग्रियों से ही बनें पूजा की प्रतिमाएँ : नीरज श्रीधर स्वर्गीय

location_on गढ़वा
access_time 21-Sep-26, 11:43 AM

#3
51वें साप्ताहिक श्रीहनुमान चालीसा-पाठ में उमड़ी श्रद्धालुओं की भीड़

location_on गढ़वा
access_time 23-Sep-26, 04:22 PM

#4
इंदिरा गांधी रोड पर युवक को गोली मारकर घायल किया गया

location_on गढ़वा
access_time 30-Jun-25, 08:41 PM

#5
सफलता पाने के लिए मेहनत, धैर्य और समर्पण की होती है आवश्यकता : छाया

location_on गढ़वा
access_time 28-Apr-25, 05:01 PM


Latest News

51वें साप्ताहिक श्रीहनुमान चालीसा-पाठ में उमड़ी श्रद्धालुओं की भीड़

location_on गढ़वा
access_time 23-Sep-26, 04:22 PM

श्रीजानकी बाग में आज होगा 51वाँ श्रीहनुमान चालीसा-पाठ और आध्यात्मिक-सांस्कृतिक चर्चा भी

location_on गढ़वा
access_time 22-Sep-26, 03:57 PM

पर्यावरण हितैषी सामग्रियों से ही बनें पूजा की प्रतिमाएँ : नीरज श्रीधर स्वर्गीय

location_on गढ़वा
access_time 21-Sep-26, 11:43 AM

प्रथम भारतीय स्वाधीनता संग्राम के अमर बलिदानियों को सादर समर्पित तिलक करो इस मिट्टी से... कार्यक्रम सम्पन्न

location_on गढ़वा
access_time 13-May-26, 11:02 AM

गढ़वा में अखिल भारतीय साहित्य परिषद जिला इकाई का गठन, कवि सम्मेलन में गूंजे राष्ट्रभक्ति और सामाजिक सरोकार के स्वर

location_on गढ़वा
access_time 15-Apr-26, 03:50 PM

कला धरोहर यात्रा का दूसरा चरण संपन्न, शिव पहाड़ी गुफा तक पहुँचा कला जत्था

location_on गढ़वा
access_time 07-Apr-26, 10:56 AM

गढ़वा के परिहारा गाँव में साप्ताहिक श्रीहनुमान चालीसा पाठ का शुभारंभ, संस्कृति संरक्षण का लिया संकल्प

location_on गढ़वा
access_time 01-Apr-26, 11:29 AM

विराट हिन्दू सम्मेलन में संध्या सुमन का शौर्य प्रदर्शन

location_on गढ़वा
access_time 30-Mar-26, 02:27 PM

संगीत शिक्षक आनन्द कुमार चौबे को मिला उत्कृष्ट शिक्षक सम्मान

location_on गढ़वा
access_time 30-Mar-26, 09:48 AM

विराट हिन्दू सम्मेलन में कला साधिका संध्या सुमन का शौर्य प्रदर्शन

location_on गढ़वा
access_time 15-Mar-26, 11:29 PM

o2osell.com का एप गूगल प्लेस्टोर से डाउनलोड करने के लिए क्लिक करें।
Get it on Google Play