मझिआंव : स्थानीय विधायक रामचन्द्र चंद्रवंशी ने गुरुवार को 04 करोड़ 78 लाख रुपये से की लागत से 04.80 किलोमीटर तक बनने वाले दो सड़कों का पूजा कर व नारियल फोड़कर शिलान्यास किया। इनमें मुखदेव +2 उच्च विद्यालय से तलसबरिया तकके 02 करोड़ 40लाख 74 हजार रुपये की लागत से 02.70 किलोमीटर पथ सुधिकरण एवं तलसबरिया मोड़ से बूढ़ीखांड़ तक 02 करोड़ 37 लाख 52 हजार रुपये की लागत से 03.10 किलोमीटर तक बनने वाले सड़क का शिलान्यास किया गया।
मौके पर संजय कमलापुरी, शिवकुमार सिंह, शवेंद्र पांडेय सहित अन्य कई लोग उपस्थित थे।