गढ़वा : सदर अनुमंडल पदाधिकारी के रूप में संजय कुमार ने प्रभार ग्रहण कर लिया। स्थानांतरित अनुमंडल पदाधिकारी विजय कुमार से उन्होंने प्रभार ग्रहण किया।
प्रभार ग्रहण के बाद अनुमंडल पदाधिकारी संजय कुमार ने कहा कि जनकल्याण के लिए सदा उपलब्ध रहेंगे। गरीबों का समुचित हक मिले, यह उनका प्रयास होगा। उन्होंने कहा कि डीसी के मार्ग दर्शन में विधि-व्यवस्था एवं अन्य कार्यो का निष्पादन किया जाएगा।
यहां बताते चलें कि संजय कुमार गढ़वा के लिए नया चेहरा नहीं हैं। नगर परिषद के कार्यपालक पदाधिकारी, जिला शिक्षा पदाधिकारी के रूप में कार्य कर चुके हैं। सदर अनुमंडल पदाधिकारी के रूप में पदस्थापन से पूर्व वह राज्य निर्वाचन विभाग में अधिकारी के रूप में पदस्थापित थे।
योगदान के बाद उन्होंने कार्यालय के सभी कर्मियों के साथ बैठक कर कर्मियों को कई दिशा-निर्देश दिया। इस मौके पर अनुमंडल कार्यालय के सभी कर्मी शामिल थे।