whatshot Developed by O2OSELL.COM favorite 28172845 readers visited
Loading...

Advertisement

चिनियां के आधा दर्जन से अधिक गांव में मंत्री ने किया जनसंवाद, सुनी ग्रामीणों की समस्या

location_on गढ़वा access_time 26-Sep-24, 06:44 PM visibility 701
Share



चिनियां के आधा दर्जन से अधिक गांव में मंत्री ने किया जनसंवाद, सुनी ग्रामीणों की समस्या
जनसंवाद के दौरान संबोधित करते मंत्री मिथिलेश ठाकुर


संजय कुमार यादव check_circle
संवाददाता



वोट लूटने वालों के चक्कर में नहीं पड़ें, बंद कर देगा सब योजना : मंत्री मिथिलेश गढ़वा : गढ़वा विधायक झारखंड सरकार के पेयजल एवं स्वच्छता, पर्यटन, कला संस्कृति, खेलकूद एवं युवा कार्य विभाग मंत्री मिथिलेश कुमार ठाकुर ने कहा है कि वोट लूटने वालों के चक्कर में नहीं पड़ें, अन्यथा वे लोग वोट लूट कर जनहित की चलाई जा रही सारी योजनाओं को बंद कर देंगे। राज्य की गरीब बेटी बहनों के लिए चलाई जा रही मंईयां सम्मान योजना, अबुआ आवास, 50 साल के लोगों को पेंशन, छात्र-छात्राओं को पढ़ने के लिए दी जा रही सहायता राशि सहित सभी योजनाओं को विकास विरोधियों की पार्टी जीतने के बाद बंद कर देगी। मंत्री श्री ठाकुर चिनियां प्रखंड के विभिन्न गांव में आयोजित जनसंवाद कार्यक्रम को संबोधित कर रहे थे।
Advertisement
मंत्री श्री ठाकुर ने कहा कि मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन के नेतृत्व में पूरे झारखंड में चौतरफा विकास हो रहा है। सरकार राज्य के अंतिम पंक्ति के लोगों को ध्यान में रखकर सारी योजनाएं चला रही है। इसका सीधा लाभ प्रत्येक जनता को मिल रहा है। राज्य में और बेहतर विकास करने के लिए मुख्यमंत्री ने केंद्र से अपना बकाया राशि मांगा तो साजिश रच कर उन्हें जेल भेज दिया गया। केंद्र सरकार चाहती है कि झारखंड एवं झारखंड के गरीबों का विकास नहीं हो। वे लोगों को बेवकूफ बनाकर, जाति, धर्म, संप्रदाय में बांट कर, आपस में फूट डालकर झारखंड के सत्ता प्राप्त करना चाहते हैं। वर्ष 2019 से पूर्व तक झारखंड में जितनी भी सरकारें बनी सबने झारखंड को लूटने का काम किया।
Advertisement
आज झारखंडी जनमानस की सरकार राज्य वासियों के हित में बेहतर काम कर रही है तो भाजपा को तकलीफ हो रही है। गुरुवार को मंत्री श्री ठाकुर ने चिनिया प्रखंड के डोल पंचायत में चपकली स्कूल के समीप, चपकली के नावानगर टोला में स्कूल के समीप, चपकली के खड़ा पत्थर टोला में, ग्राम डोल में रामबली सिंह के घर के समीप, डोल बस्ती में, विलैती खैर पंचायत के राजबांस गांव में दुर्गा मंडप के समीप तथा ग्राम छतैलिया में चबूतरा के समीप आयोजित जनसंवाद में ग्रामीणों की समस्या सुनी। इस दौरान के समस्याओं का ऑन द स्पॉट निदान किया गया। साथ ही शेष समस्याओ के लिए मंत्री ने मौके पर मौजूद पदाधिकारियों को यथाशीघ्र दूर करने का निर्देश दिया। मौके पर मुख्य रूप से रंका एसडीओ रूद्र प्रताप, बीडीओ शिवपूजन तिवारी, सीओ सुनेश्वर, चिनियां प्रखंड अध्यक्ष अरविंद यादव, बनारसी सिंह, मंगरू सिंह, उमाशंकर गुप्ता, फरीद खां, देवीशरण सिंह, कुंभकरण कोरवा, कमलेश यादव, अंगद सिंह, रामसागर यादव, शंकर यादव, राहुल राम, नौसाद मंसूरी, सोनामती कुंअर सहित काफी संख्या में लोग उपस्थित थे।
Advertisement
Advertisement


Advertisement
Advertisement


Trending News

#1
कोरवाडीह पंचायत के रोजगार सेवक को 5000 रुपये की घूस लेते एसीबी ने रंगे हाथ पकड़ा

location_on गढ़वा
access_time 23-Apr-25, 12:21 PM

#2
पर्यावरण हितैषी सामग्रियों से ही बनें पूजा की प्रतिमाएँ : नीरज श्रीधर स्वर्गीय

location_on गढ़वा
access_time 21-Sep-26, 11:43 AM

#3
51वें साप्ताहिक श्रीहनुमान चालीसा-पाठ में उमड़ी श्रद्धालुओं की भीड़

location_on गढ़वा
access_time 23-Sep-26, 04:22 PM

#4
इंदिरा गांधी रोड पर युवक को गोली मारकर घायल किया गया

location_on गढ़वा
access_time 30-Jun-25, 08:41 PM

#5
सफलता पाने के लिए मेहनत, धैर्य और समर्पण की होती है आवश्यकता : छाया

location_on गढ़वा
access_time 28-Apr-25, 05:01 PM


Latest News

51वें साप्ताहिक श्रीहनुमान चालीसा-पाठ में उमड़ी श्रद्धालुओं की भीड़

location_on गढ़वा
access_time 23-Sep-26, 04:22 PM

श्रीजानकी बाग में आज होगा 51वाँ श्रीहनुमान चालीसा-पाठ और आध्यात्मिक-सांस्कृतिक चर्चा भी

location_on गढ़वा
access_time 22-Sep-26, 03:57 PM

पर्यावरण हितैषी सामग्रियों से ही बनें पूजा की प्रतिमाएँ : नीरज श्रीधर स्वर्गीय

location_on गढ़वा
access_time 21-Sep-26, 11:43 AM

प्रथम भारतीय स्वाधीनता संग्राम के अमर बलिदानियों को सादर समर्पित तिलक करो इस मिट्टी से... कार्यक्रम सम्पन्न

location_on गढ़वा
access_time 13-May-26, 11:02 AM

गढ़वा में अखिल भारतीय साहित्य परिषद जिला इकाई का गठन, कवि सम्मेलन में गूंजे राष्ट्रभक्ति और सामाजिक सरोकार के स्वर

location_on गढ़वा
access_time 15-Apr-26, 03:50 PM

कला धरोहर यात्रा का दूसरा चरण संपन्न, शिव पहाड़ी गुफा तक पहुँचा कला जत्था

location_on गढ़वा
access_time 07-Apr-26, 10:56 AM

गढ़वा के परिहारा गाँव में साप्ताहिक श्रीहनुमान चालीसा पाठ का शुभारंभ, संस्कृति संरक्षण का लिया संकल्प

location_on गढ़वा
access_time 01-Apr-26, 11:29 AM

विराट हिन्दू सम्मेलन में संध्या सुमन का शौर्य प्रदर्शन

location_on गढ़वा
access_time 30-Mar-26, 02:27 PM

संगीत शिक्षक आनन्द कुमार चौबे को मिला उत्कृष्ट शिक्षक सम्मान

location_on गढ़वा
access_time 30-Mar-26, 09:48 AM

विराट हिन्दू सम्मेलन में कला साधिका संध्या सुमन का शौर्य प्रदर्शन

location_on गढ़वा
access_time 15-Mar-26, 11:29 PM

o2osell.com का एप गूगल प्लेस्टोर से डाउनलोड करने के लिए क्लिक करें।
Get it on Google Play