गढ़वा : मेराल थाना क्षेत्र के रजहारा गांव निवासी 45 वर्षीय सतेंद्र राम मोटरसाइकिल दुर्घटना में गंभीर रूप से घायल हो गए। जानकारी के अनुसार, सतेंद्र चिनिया रोड से गढ़वा की ओर आ रहे थे, जब हेलीपेड के पास एक अज्ञात वाहन ने उन्हें टक्कर मार दी। दुर्घटना के बाद स्थानीय लोगों की मदद से उन्हें गढ़वा के सदर अस्पताल में भर्ती कराया गया।
चिकित्सकों ने सतेंद्र की गंभीर हालत को देखते हुए प्रारंभिक उपचार के बाद बेहतर इलाज के लिए रांची रेफर कर दिया।