गढ़वा : राजद के युवा नेता और गढ़वा रंका विधानसभा क्षेत्र के भावी प्रत्याशी सोनू यादव ने रामकंडा प्रखंड के बिराजपुर और बलीगढ़ पंचायत सहित विभिन्न गांवों का दौरा किया। इस दौरान उन्होंने ग्रामीणों से मुलाकात कर उनकी समस्याओं को सुना और जनसभा को संबोधित किया।
सोनू यादव ने कहा कि गढ़वा रंका विधानसभा क्षेत्र में भ्रष्टाचार का बोलबाला है। सभी काम कमीशन के आधार पर हो रहे हैं, और पदाधिकारी जनता के काम करने में विफल साबित हो रहे हैं। उन्होंने लोगों से अपील की कि गरीबों के मसीहा लालू प्रसाद यादव के नेतृत्व को मजबूती देते हुए, गढ़वा रंका विधानसभा क्षेत्र से राजद उम्मीदवार को समर्थन दें।
इस मौके पर विमलेश कु. यादव, बाबूलाल यादव, रामप्रसाद यादव, गौतम पासवान, अनिल भूइहर, सुभाष भूईहर, झमन मांझी, राजकुमार ठाकुर सहित कई लोग उपस्थित थे।