whatshotDeveloped by : O2OSELL.COM
💗 27158602
Loading...


डीलर के खिलाफ झूठी शिकायत पर भड़के ग्रामीण, कहा जरूरत पड़ने पर करेंगे आंदोलन

location_on रमकंडा access_time 22-May-20, 04:09 PM visibility 689
Share



डीलर के खिलाफ झूठी शिकायत पर भड़के ग्रामीण, कहा जरूरत पड़ने पर करेंगे आंदोलन


रमकंडा संवाददाता check_circle



रमकंडा: साजिश के तहत राशन डीलर पप्पू पांडेय पर गलत शिकायत कर जांच कराये जाने की सूचना के बाद गुरुवार को मंगराही गांव में ग्रामीणों ने सामूहिक बैठक किया। बैठक के दौरान ग्रामीणों ने कहा कि उक्त डीलर द्वारा अप्रैल माह में दो बार लाभुकों के बीच राशन वितरण किया गया है। इसके पहले भी मार्च महीने का राशन का वितरण किया गया था। ग्रामीणों ने बताया कि मई महीने में भी अतिरिक्त राशन का निःशुल्क वितरण किया गया है। लेकिन पूर्व डीलर के पक्ष के कुछ लोगों द्वारा गलत शिकायत कर राशन डीलर गोपाल पांडेय को हटाने का साजिश रचा गया है। ग्रामीणों ने अधिकारियों पर भी दुर्भावना से ग्रसित होकर जांच करने का आरोप लगाया। कहा कि गांव के ही पूर्व डीलर के पक्ष के लोगों द्वारा अधिकारियों से मिलीभगत कर गलत शिकायत किया गया है।
बुधवार को इसी मामले की जांच के लिये गांव में सामूहिक बैठक आयोजित किया गया था। लेकिन बीडीओ सह आपूर्ति पदाधिकारी रामजी वर्मा सामूहिक बैठक के बजाय पूर्व डीलर संजय राम की अगुवानी में उसके टोले में जाकर मामले की जांच की। जहाँ पर लाभुकों को दिग्भ्रमित कर जांच कर डीलर पर कारवाई की तैयारी की जा रही है। कहा कि सही डीलर पर साजिश के तहत कारवाई होने पर ग्रामीण आंदोलन करने पर बाध्य होगा। इस मौके पर उपमुखिया रामाकांत राम, उपप्रमुख देवनाथ राम, शिवकुमार सिंह, निरंजन यादव, रामनाथ सिंह, प्रयाग सिंह, लक्ष्मीनिया देवी, सत्यनारायण सिंह, लालकेश्वर सिंह, संतोष मांझी, देवनाथ बैठा, सुरेंद्र सिंह, बिसुनदेव सिंह आदि उपस्थित थे। वहीं इसी मामले में गुरुवार को रकसी व दाहो गांव के राशन लाभुकों ने भी बीडीओ को लिखित आवेदन देकर डीलर पर कुछ लोगों द्वारा गलत शिकायत किये जाने की बात कही है।
बीडीओ को दिये गये आवेदन में दाहो व रकसी गांव के राशन लाभुको ने कहा है कि डीलर द्वारा नियमित रूप से मार्च महीने के साथ ही अप्रैल- मई का राशन अप्रैल माह में ही दिया गया है। वहीं मई महीने में अतिरिक्त राशन भी बिना पैसे के दिया गया है। इस बाबत पूछे जाने पर प्रखंड आपूर्ति पदाधिकारी सह बीडीओ रामजी वर्मा ने कहा कि शिकायत के आलोक में मामले की जांच की गई है। जिसमे कुछ लाभुकों ने मई माह का राशन नहीं दिए जाने की बात कही है। कहा कि सभी तथ्यों की सत्यता की भी जांच की जायेगी। पुष्टि के बाद ही नियमानुसार कारवाई के लिये वरीय अधिकारियों को लिखा जायेगा।




Trending News

#1
कोरवाडीह पंचायत के रोजगार सेवक को 5000 रुपये की घूस लेते एसीबी ने रंगे हाथ पकड़ा

location_on गढ़वा
access_time 23-Apr-25, 12:21 PM

#2
संगीत शिक्षक आनन्द कुमार चौबे को मिला उत्कृष्ट शिक्षक सम्मान

location_on गढ़वा
access_time 30-Mar-26, 09:48 AM

#3
देर रात लूट की वारदात का पुलिस ने किया खुलासा, तीन गिरफ्तार, दो फरार

location_on गढ़वा
access_time 13-Jun-25, 03:40 PM

#4
गढ़वा में अवैध हथियार के साथ एक व्यक्ति गिरफ्तार, दो देसी कट्टा बरामद

location_on गढ़वा
access_time 18-Jun-25, 03:42 PM

#5
इंदिरा गांधी रोड पर युवक को गोली मारकर घायल किया गया

location_on गढ़वा
access_time 30-Jun-25, 08:41 PM


Latest News

गढ़वा में अखिल भारतीय साहित्य परिषद जिला इकाई का गठन, कवि सम्मेलन में गूंजे राष्ट्रभक्ति और सामाजिक सरोकार के स्वर

location_on गढ़वा
access_time 15-Apr-26, 03:50 PM

कला धरोहर यात्रा का दूसरा चरण संपन्न, शिव पहाड़ी गुफा तक पहुँचा कला जत्था

location_on गढ़वा
access_time 07-Apr-26, 10:56 AM

गढ़वा के परिहारा गाँव में साप्ताहिक श्रीहनुमान चालीसा पाठ का शुभारंभ, संस्कृति संरक्षण का लिया संकल्प

location_on गढ़वा
access_time 01-Apr-26, 11:29 AM

विराट हिन्दू सम्मेलन में संध्या सुमन का शौर्य प्रदर्शन

location_on गढ़वा
access_time 30-Mar-26, 02:27 PM

संगीत शिक्षक आनन्द कुमार चौबे को मिला उत्कृष्ट शिक्षक सम्मान

location_on गढ़वा
access_time 30-Mar-26, 09:48 AM

विराट हिन्दू सम्मेलन में कला साधिका संध्या सुमन का शौर्य प्रदर्शन

location_on गढ़वा
access_time 15-Mar-26, 11:29 PM

पंडित हर्ष द्विवेदी कला मंच ने पूरे किए 21 वर्ष, 22वें वर्ष में प्रवेश — कला, संस्कृति और समाज सेवा का सतत अभियान जारी

location_on गढ़वा
access_time 01-Feb-26, 06:58 PM

जिज्ञासा, तार्किक चिंतन और आत्मविशास को बढ़ाती हैं विज्ञान, कला और शिल्प प्रदर्शनी : अजय कुमार वर्मा

location_on गढ़वा
access_time 01-Feb-26, 10:51 AM

सुसंस्कारित समाज का आधार है संयुक्त परिवार : नीरज श्रीधर स्वर्गीय

location_on गढ़वा
access_time 09-Jan-26, 02:30 PM

हनुमान जी की आराधना कलयुग में सबसे सरल और विशेष फलदायी है : डॉ. टी पीयूष

location_on गढ़वा
access_time 30-Dec-25, 09:58 PM

o2osell.com का एप गूगल प्लेस्टोर से डाउनलोड करने के लिए क्लिक करें।
Get it on Google Play