गढ़वा : शहर के सदर अस्पताल स्थित ब्लड बैंक में सोशल वर्कर संस्था के तत्वधान में एक यूनिट रक्तदान कराया गया। संस्था के संचालक आकाश केशरी को सूचना मिली कि साई मोहल्ला निवासी 25 वर्षीय पुष्पा कुमारी, जो प्रसव पीड़ा से पीड़ित थीं, उन्हें बी पॉजिटिव रक्त की आवश्यकता है। स्थिति की गंभीरता को समझते हुए, आकाश केशरी ने नीरज कुमार, जिनका रक्त समूह बी पॉजिटिव है, को रक्तदान के लिए प्रेरित किया।
आकाश केशरी ने कहा कि सोशल वर्कर संस्था पीड़ितों को समय-समय पर रक्त की जरूरत पड़ने पर तत्काल रक्त उपलब्ध कराती है, ताकि रक्त की कमी से किसी की जान न जाए। संस्था द्वारा निरंतर रक्तदान किया जा रहा है। इस अवसर पर संस्था के शुभम केशरी, समाजसेवी मंटू मालाकार, और मीडिया प्रभारी अंशु कांस्यकार सहित अन्य सदस्य उपस्थित थे।