गढ़वा : ग्रामीण स्वरोजगार प्रशिक्षण संस्था के परिसर में अग्रणी बैंक की ओर से एक पौधा मां के नाम अभियान के तहत अग्रणी बैंक प्रबंधक सत्यदेव रंजन एक मांझी, डीडीएम नाबार्ड दीपक पासवान और संस्था के निर्देशक इंदु भूषण लाल ने पौधारोपण किया।
इस मौके पर अग्रणी बैंक प्रबंधक सत्यदेव रंजन ने कहा कि पर्यावरण जीवन के लिए जरूरी है इसके बिना जीवन की कल्पना नहीं की जा सकती है पर्यावरण में संतुलन को रोकने के लिए प्रत्येक व्यक्ति को पौधा लगाकर उसकी देखभाल करनी चाहिए। एके मांझी ने प्रशिक्षण ले रहे लोगों से एक-एक पौधा अवश्य लगाने की अपील की। डीडीएम दीपक पासवान ने कहा कि पौधे न केवल वातावरण को स्वच्छ बनाते हैं बल्कि जीवन के लिए अति आवश्यक वायु भी इनसे ही प्राप्त होती है।
Advertisement
सभी लोग अपने आस-पास की खाली जगह पर ज्यादा से ज्यादा पेड़-पौधे लगाएं और वातावरण स्वच्छ बनाने में सहयोग करें।निदेशक इंदु भूषण लाल ने कहा की सिर्फ पेड़ लगा देने से नहीं होगा हम लोगों को पर्यावरण के बचाव के लिए पौधों को सहेजना भी होगा,उन्होंने लोगो से पौधा लगाने और उसे बचाने का शपथ भी दिलाया।इस
मौके पर संस्था के संकाय मिथलेश कुमार सिंह,पंकज कुमार वर्मा, अभिषेक कुमार तिवारी, सुरेंद्र कुमार रवि, प्रेमनाथ और प्रद्युमन सहित प्रशिक्षण प्राप्त कर रहे लोग शामिल थे।