गढ़वा : कल्याणपुर स्थित बिरसा मुंडा हेलीपैड पार्क में आयोजित चौपाल कार्यक्रम के दौरान राष्ट्रीय नाई महासभा के प्रदेश सचिव भवनाथपुर जिला परिषद सदस्य रंजनी कुमारी उर्फ रंजनी शर्मा एवं राष्ट्रीय नाई महासभा के प्रदेश मार्गदर्शक सदस्य कुन्दन कुमार ठाकुर ने झामुमो नेत्री गांडेय विधायक कल्पना मुर्मू सोरेन को मांग पत्र सौंपा। सौंपे गये मांग पत्र में झारखंड में केश कला बोर्ड का गठन करने एवं नाई जाति के लिए पद सुरक्षित कराकर नाई समाज का उत्थान करने की मांग की गई है।
मांग पत्र में उल्लेख किया गया है कि गत 14 जुलाई 2024 को राष्ट्रीय नाई महासभा के प्रदेश अध्यक्ष डॉ सीके ठाकुर के नेतृत्व में बोकारो में राष्ट्रीय नाई महासभा प्रदेश कार्य समिति की आयोजित बैठक में सर्वसम्मति से लिये गये निर्णय के अनुसार झारखंड में केश कला बोर्ड का गठन करने एवं नाई समाज के लिए पद सुरक्षित कर नाई समाज का उत्थान करने संबंधी मांग पत्र मुख्यमंत्री को सौंपा गया था।
जिससे नाई समाज का उत्थान हो सके। यह कार्य झारखंड प्रदेश के सभी नाई समाज के जनहित में अति आवश्यक है।
उक्त मांग पत्र के संबंध में नाई समाज लंबे समय से प्रत्येक जिला एवं प्रदेश मुख्यालय में नाई समाज का सम्मेलन, धरना, प्रदर्शन एवं आंदोलन के माध्यम से सरकार से मांग करते आ रहा है। साथ ही गढ़वा जिला परिषद बोर्ड की बैठक के माध्यम से भी उक्त मांग पत्र पर नियमकुल कार्रवाई के लिए सरकार को अग्रसारित किया गया है। गढ़वा उपयुक्त एवं पलामू आयुक्त के उचित माध्यम से भी नियामाकुल कार्रवाई के लिए सरकार को मांग पत्र भेजा गया है। मुख्यमंत्री को गढ़वा एवं पलामू आगमन पर भी पेयजल स्वच्छता विभाग मंत्री मिथिलेष कुमार ठाकुर के नेतृत्व में मांग पत्र समर्पित कर ध्यान आकृष्ट कराया गया है। यह कार्य झारखंड प्रदेश के नाई समाज के उत्थान के लिए जनहित में अति आवश्यक है।