गढ़वा : राजद के युवा नेता और गढ़वा-रंका विधानसभा क्षेत्र के भावी प्रत्याशी सोनू यादव ने आज मेराल प्रखंड के लखेया, करकोमा, और अन्य गांवों का दौरा किया। इस दौरान उन्होंने ग्रामीणों से मुलाकात कर उनकी समस्याएं सुनीं।
जनसभा में सोनू यादव ने गढ़वा-रंका क्षेत्र में भ्रष्टाचार और कमीशनखोरी का आरोप लगाते हुए कहा कि अधिकारी जनता के काम नहीं कर रहे और बाहरी हस्तक्षेप पर कार्य कर रहे हैं। उन्होंने ग्रामीणों से आह्वान किया कि वे लालू प्रसाद यादव के नेतृत्व को मजबूत करते हुए राजद के उम्मीदवार का समर्थन करें।
इस मौके पर अजय चौधरी, धीरेंद्र प्रजापति, शिवपूजन मेहता, मुकेश कुमार, राजन कुमार, धर्मेंद्र चौधरी, कविता देवी, मुखलाल कुमार, सुनैना देवी, अशर्फी कुमार समेत अन्य लोग मौजूद थे।