भवनाथपुर : लोक अधिकार पार्टी के झारखंड प्रदेश अध्यक्ष सुनील साहू द्वारा जयराम पासवान को पार्टी के अनुसूचित मोर्चा का प्रदेश अध्यक्ष नियुक्त किए जाने पर कार्यकर्ताओं में हर्ष का माहौल है।
इस अवसर पर जयराम पासवान ने पार्टी के वरीय नेताओं का आभार व्यक्त करते हुए कहा कि वे इस जिम्मेदारी को पूरी निष्ठा के साथ निभाएंगे। उन्होंने राज्यभर में पार्टी का विस्तार करने और जल्द ही सभी जिलों में अनुसूचित मोर्चा का गठन करने का संकल्प लिया। साथ ही, उन्होंने सभी विधानसभा क्षेत्रों में पार्टी प्रत्याशियों की जीत सुनिश्चित करने का भी आश्वासन दिया।