whatshot Developed by O2OSELL.COM favorite 28168467 readers visited
Advertisement
Loading...

Advertisement

रमना में उमड़ा जनसैलाब, कल्पना सोरेन ने किया रोड शो

location_on रमना access_time 24-Sep-24, 10:32 AM visibility 703
Share



रमना में उमड़ा जनसैलाब, कल्पना सोरेन ने किया रोड शो
रोड शो में विधायक कल्पना सोरेन एवं लोगों की भीड़


रमना check_circle
संवाददाता



रमना : मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन की धर्मपत्नी सह गांडेय विधायक कल्पना सोरेन ने सोमवार को प्रखंड मुख्यालय स्थित थाना मोड़ से भगत सिंह चौक तक रोड शो कर आगामी विधान सभा चुनाव में हेमंत सोरेन के नेतृत्व में पुनः महागठबंधन की सरकार बनाने के लिए लोगो से समर्थन देने की अपील की। रोड शो के दौरान लोगो की उमड़ी भीड़ से कल्पना सोरेन काफी उत्साहित नजर आई। इस दौरान उन्होंने बाजार प्रांगण में नुक्कड़ सभा को संबोधित करते हुए कहा कि जो व्यक्ति बिजली का बिल जीरो कर सकता वह भाजपा के विधायको का नंबर भी जीरो कर सकता है। उन्होंने कहा कि आपके लोकप्रिय मुख्यमंत्री को बिना कसूर पांच महीने तक जेल में डालकर रखा गया। जिसका बदला लेने का समय आ गया है।
Advertisement
उन्होंने कहा कि भाजपा के लोग पीआईएल के माध्यम से मईया सम्मान योजना को बाधित करना चाहते है, जिसका जबाव सभी माताओं एवम बहनों को मिलकर देना है। उन्होंने कहा कि बाबा वंशीधर का आशीर्वाद लेकर इस यात्रा की शुरुआत की गई है। यात्रा के दौरान लोगो का जो प्यार और स्नेह मिला है उसे शब्दो में व्यक्त नही किया जा सकता है। मंत्री दीपिका पांडेय ने कहा कि यह महिला सम्मान यात्रा राज्य के इतिहास में नया आयाम लिखने का काम करेगा। मंत्री बेबी देवी ने कहा कि वे महिलाओ के दुख दर्द को जानती है, इसीलिए मईया सम्मान योजना लेकर आई है। नुक्कड़ सभा को को मंत्री मिथिलेश कुमार ठाकुर, पूर्व विधायक सह झामुमो नेता अनंत प्रताप देव एवं झामुमो नेता ताहिर अंसारी ने संबोधित किया।
Advertisement
इसके पूर्व कल्पना सोरेन ने सभी मंत्रियों के साथ श्री सीताराम मानस मंदिर में जाकर पूजा अर्चना की। जहां मुखिया दुलारी देवी एवं मंदिर निर्माण समिति के अध्यक्ष वीरेंद्र प्रसाद गुप्ता के नेतृत्व में श्रीमती सोरेन का स्वागत किया गया। मौके पर झामुमो प्रखंड अध्यक्ष नागेन्द्र सिंह, अशर्फी लाल चंद्रवंशी, रामकुमार चंद्रवंशी, मनोज सिंह, वीरेंद्र पाठक, ललित किशोर, अनुज चंद्रवंशी, रोहित वर्मा सहित कई लोग मौजूद थे।
Advertisement
Advertisement


Advertisement
Advertisement


Trending News

#1
कोरवाडीह पंचायत के रोजगार सेवक को 5000 रुपये की घूस लेते एसीबी ने रंगे हाथ पकड़ा

location_on गढ़वा
access_time 23-Apr-25, 12:21 PM

#2
पर्यावरण हितैषी सामग्रियों से ही बनें पूजा की प्रतिमाएँ : नीरज श्रीधर स्वर्गीय

location_on गढ़वा
access_time 21-Sep-26, 11:43 AM

#3
51वें साप्ताहिक श्रीहनुमान चालीसा-पाठ में उमड़ी श्रद्धालुओं की भीड़

location_on गढ़वा
access_time 23-Sep-26, 04:22 PM

#4
इंदिरा गांधी रोड पर युवक को गोली मारकर घायल किया गया

location_on गढ़वा
access_time 30-Jun-25, 08:41 PM

#5
सफलता पाने के लिए मेहनत, धैर्य और समर्पण की होती है आवश्यकता : छाया

location_on गढ़वा
access_time 28-Apr-25, 05:01 PM


Latest News

51वें साप्ताहिक श्रीहनुमान चालीसा-पाठ में उमड़ी श्रद्धालुओं की भीड़

location_on गढ़वा
access_time 23-Sep-26, 04:22 PM

श्रीजानकी बाग में आज होगा 51वाँ श्रीहनुमान चालीसा-पाठ और आध्यात्मिक-सांस्कृतिक चर्चा भी

location_on गढ़वा
access_time 22-Sep-26, 03:57 PM

पर्यावरण हितैषी सामग्रियों से ही बनें पूजा की प्रतिमाएँ : नीरज श्रीधर स्वर्गीय

location_on गढ़वा
access_time 21-Sep-26, 11:43 AM

प्रथम भारतीय स्वाधीनता संग्राम के अमर बलिदानियों को सादर समर्पित तिलक करो इस मिट्टी से... कार्यक्रम सम्पन्न

location_on गढ़वा
access_time 13-May-26, 11:02 AM

गढ़वा में अखिल भारतीय साहित्य परिषद जिला इकाई का गठन, कवि सम्मेलन में गूंजे राष्ट्रभक्ति और सामाजिक सरोकार के स्वर

location_on गढ़वा
access_time 15-Apr-26, 03:50 PM

कला धरोहर यात्रा का दूसरा चरण संपन्न, शिव पहाड़ी गुफा तक पहुँचा कला जत्था

location_on गढ़वा
access_time 07-Apr-26, 10:56 AM

गढ़वा के परिहारा गाँव में साप्ताहिक श्रीहनुमान चालीसा पाठ का शुभारंभ, संस्कृति संरक्षण का लिया संकल्प

location_on गढ़वा
access_time 01-Apr-26, 11:29 AM

विराट हिन्दू सम्मेलन में संध्या सुमन का शौर्य प्रदर्शन

location_on गढ़वा
access_time 30-Mar-26, 02:27 PM

संगीत शिक्षक आनन्द कुमार चौबे को मिला उत्कृष्ट शिक्षक सम्मान

location_on गढ़वा
access_time 30-Mar-26, 09:48 AM

विराट हिन्दू सम्मेलन में कला साधिका संध्या सुमन का शौर्य प्रदर्शन

location_on गढ़वा
access_time 15-Mar-26, 11:29 PM

o2osell.com का एप गूगल प्लेस्टोर से डाउनलोड करने के लिए क्लिक करें।
Get it on Google Play