केतार : प्रखंड क्षेत्र के मोटंगवा और बनखेता गांव के बीच पंडा नदी में 3.66 करोड़ रूपये की लागत से बनने वाले पुल का शिलान्यास विधायक भानु प्रताप शाही ने बुद्धिजीवी एवं वृद्ध ग्रामीणों के हाथों नारियल फोड़ कर कराया।
इस अवसर पर आयोजित सभा को संबोधित करते हुए विधायक श्री शाही ने कहा कि मैं इस क्षेत्र का बेटा होने के नाते इस गांव के हर एक समस्या, दुख सुख का खाका अपने पास रखता हूं। हमारे जो लोग हैं उनके आवेदन से पहले ही उनकी समस्याओं को हल करने का प्रयास करता हूं। उन्होंने कहा कि अब खोनहर, चचेरिया और मोटांगा गांव के ग्रामीणों को घूम कर मां भगवती का दर्शन करने नहीं जाना होगा। बल्कि चमचमाता हुआ पंडा नदी पुल पार कर तुरंत मां भगवती के दर्शन के लिए पहुंच सकेंगे।
Advertisement
उन्होंने कहा कि उनके द्वारा केतार प्रखंड में पंडा नदी के ऊपर 11 पुल का निर्माण कराया गया। कहा कि सोने के पालने पर पलने वाले बड़े लोग इस गांव की गरीबी को नहीं समझ सकते हैं। जब समझेगा तो आपका भानु हो समझेगा। कहा कि खोनहर हो चेचारिया हो, आदिवासी का गांव हो आज सड़क और बिजली से सुसज्जित हुआ है उसको सुसज्जित करने का काम आपका भानु ने किया है। उन्होंने कहा कि आज विपक्षी पार्टी के कार्यकर्ता लोग बन पट्टा के नाम पर 10000 रुपए की वसूली कर रहे हैं। हमारी सरकार आने पर सूद समेत वापस कराया जाएगा। कार्यक्रम के बाद विधायक ने परती कुशवानी पंचायत में बने आयुष्मान आरोग्य मंदिर का उद्घाटन फीता काटकर किया। साथ ही पीडब्ल्यूडी सड़क से आरोग्य मंदिर तक पीसीसी सड़क विधायक मद से बनवाने की घोषणा की।
Advertisement
कार्यक्रम की अध्यक्षता मंडल अध्यक्ष कन्हाई प्रसाद, संचालन सत्येंद्र ठाकुर ने किया।
मौके पर मुखिया मूंगा साह, योगेंद्र राम, दिलीप जायसवाल, रविंद्र सोनी, राम प्रसाद कमलापुरी, मनोज फौजी, अशोक ठाकुर, रामाधार यादव आदि उपस्थित थे।