केतार : प्रखण्ड कार्यलय में इन दिनों बायोमेट्रिक प्रणाली से उपस्थिति दर्ज नहीं बन पा रहा है। जिससे प्रखण्ड एवं अंचल कर्मियों को परेशानी का सामना करना पड़ रहा है। सोमवार को प्रखण्ड एवं अंचल कर्मियो को प्रखण्ड मुख्यालय में बायोमेट्रिक नहीं बनने के कारण आयुष्मान आरोग्यम मंदिर केतार में बनाने पहुंचे।
प्रखण्ड कर्मियों ने बताया कि बताया कि बायोमेट्रिक प्रणाली से उपस्थति नहीं बनने से सुबह एवं शाम तक मानसिक टेंशन रहता है। उक्त कर्मियों ने बायोमेट्रिक प्रणाली मशीन ठीक कराने की मांग की है।