गढ़वा : ग्रामीण स्वरोजगार प्रशिक्षण संस्थान में विगत दिनों से चल रहे दस दिवसीय मशरूम उत्पादन प्रशिक्षण का समापन सोमवार को किया गया।
समापन अवसर पर लोगो को संबोधित करते हुए डीडीएम नवार्ड दीपक पासवान ने कहा की मशरूम एक ऐसा उत्पाद है जिसमें कम निवेश में बढिया मुनाफा कमाया जा सकता हैं। आप ट्रेनिग लेकर स्वरोजगार खड़ा कर सकते हैं। स्वरोजगार के लिए आपको बैंक की और से आपको रोजगार करने के लिए ऋण भी दिया जाएगा।
संस्था के निदेशक इंदु भूषण लाल ने कहा की प्रशिक्षण का लाभ लेकर खुद का रोजगार कर आत्मनिर्भर बने। आप सभी लोग मशरूम उत्पादन के साथ-साथ समन्वित कृषि कार्य करे आप सभी लोगो को आरसेटी संस्थान से दो साल तक मागदर्शन एवं सहयोग देने की बात कही।
Advertisement
भविष्य में सभी प्रतिभागियों को एक सफल उद्यमी बनकर अपने आर्थिक जीवन-स्तर को ऊँचा उठाने एवं अपने उद्यम के तहत अन्य लोगों को भी रोजगार देने के लिए प्रेरित करे।
इस मौके पर संस्था के संकाय मिथलेश कुमार सिंह, पंकज कुमार वर्मा, अभिषेक कुमार तिवारी, सुरेंद्र कुमार रवि, प्रेमनाथ और प्रद्युमन शामिल थे।