गढ़वा : यंग जायंट्स ऑफ गढ़वा द्वारा सोमवार को जायंट्स सेवा सप्ताह के तहत जरूरतमंद परिवारों के बीच निशुल्क खाद्यान्न का वितरण किया गया। इस दौरान 101 पैकेट खाद्यान्न वितरित किए गए, जिनमें चावल, दाल, आटा और नमक के पैकेट शामिल थे।
यंग जायंट्स के पदाधिकारियों ने कहा कि उनका यह सेवा अभियान आगे भी जारी रहेगा। समाज सेवा के क्षेत्र में संगठन के सदस्य और पदाधिकारी लगातार सक्रिय रहेंगे और हर सेवा कार्य में युवाओं का जोश दिखाई देगा।
इस अवसर पर संगठन के अध्यक्ष अंशित केशरी, सचिव मनीष केशरी, उपाध्यक्ष देव केशरी, कृषु केशरी, वैभव प्रकाश, शुभ केशरी, प्रिंस गोस्वामी, रोहन अग्रवाल, सिद्धी केशरी समेत अन्य सदस्य भी उपस्थित थे।