गढ़वा : स्वच्छता ही सेवा पखवाड़ा के तहत अग्रणी बैंक की और से स्वच्छता जागरूकता रैली निकाली गई। रैली ग्रामीण स्वरोजगार प्रशिक्षण संस्थान से शुरू होकर सदर प्रखंड के चिरौंजिया गांव के लोगों को स्वच्छता के प्रति जागरूक किया। रैली का नेतृत्व अग्रणी बैंक प्रबंधक सत्यदेव रंजन ने किया। स्वच्छता रैली के माध्यम से गांव में लोगों को स्वच्छता के प्रति जागरूक किया गया।
इस दौरान लोगों को संबोधित करते हुए अग्रणी बैंक प्रबंधक सत्यदेव रंजन ने कहा कि आप लोग अपने घर के आसपास सफाई का विशेष ख्याल रखे साथ ही पॉलिथीन का प्रयोग से परहेज करें, पॉलिथीन वातावरण के लिए नुकसानदायक है। इसका प्रयोग ना करें गांव को साफ रखने में अपना योगदान दें और औरों को भी सफाई के प्रति जागरूक करें।
Advertisement
एके मांझी ने कहा कि अगर सभी लोग अपने घरों के आसपास साफ-सफाई बनाए रखेंगे तो पूरे गांव में स्वच्छता बनी रहेगी इसलिए प्रत्येक व्यक्ति को स्वच्छता को लेकर जागरूक होने की आवश्यकता है। रैली के पश्चात ग्रामीण स्वरोजगार प्रशिक्षण संस्थान परिसर में साफ सफाई की गई एवं ट्रेनिंग प्राप्त कर रहे हैं लोगों को अपने-अपने गांव या मोहल्ले में भी स्वच्छता के प्रति लोगों को जागरूक करने का संदेश दिया गया।
इस मौके पर संस्था के संकाय मिथलेश कुमार सिंह, पंकज कुमार वर्मा, रूस्तम अली, अभिषेक कुमार तिवारी, सुरेंद्र कुमार रवि, प्रेमनाथ, प्रद्युमन सहित काफी संख्या में लोग शामिल थे।