whatshot Developed by O2OSELL.COM favorite 28174665 readers visited
Advertisement
Loading...

Advertisement

राष्ट्रीय मजदूर कांग्रेस के बैनर तले मजदूरों का धरना प्रदर्शन, खदान पुनः चालू करने की मांग

location_on भवनाथपुर access_time 23-Sep-24, 05:31 PM visibility 710
Share



राष्ट्रीय मजदूर कांग्रेस के बैनर तले मजदूरों का धरना प्रदर्शन, खदान पुनः चालू करने की मांग
प्रखंड विकास पदाधिकारी को मांग-पत्र सौंपते राष्ट्रीय मजदूर कांग्रेस यूनियन के नेता


भवनाथपुर check_circle
संवाददाता



भवनाथपुर : राष्ट्रीय मजदूर कांग्रेस के बैनर तले सोमवार को सेल द्वारा संचालित तुलसीदामर डोलोमाइट खदान के श्रमिकों और कर्मियों ने अपनी मांगों को लेकर प्रखंड मुख्यालय परिसर में एक दिवसीय धरना और प्रदर्शन किया। यह प्रदर्शन गढ़वा उपायुक्त को सौंपे गए पत्र के आलोक में आयोजित किया गया था, जिसमें खदान के बंद होने से प्रभावित श्रमिकों के मुद्दों को उठाया गया था। धरना कार्यक्रम में इंटर के जिला अध्यक्ष सुशील चौबे ने मजदूरों को संबोधित करते हुए बताया कि गढ़वा अंतर्गत भवनाथपुर खदान समूह के तुलसीदामर डोलोमाइट खदान में विभिन्न प्रकार के कार्य श्रमिकों से कराए जाते थे। खदान में लगभग 730 श्रमिक ‘फॉर्म बी’ के तहत पंजीकृत हैं, जबकि शेष श्रमिक पिछले 30-35 वर्षों से गैर-पंजीकृत रूप से कार्य कर रहे हैं।
Advertisement
16 फरवरी 2020 से खदान बंद होने के कारण लगभग 5000 से अधिक श्रमिक, जिनमें डोलोमाइट तोड़ने वाले मजदूर, डंपर लोडर मजदूर, डंपर ऑपरेटर, कंप्रेसर ऑपरेटर, ड्रिलिंग ऑपरेटर, हाईवा ऑपरेटर, खलासी, सुपरवाइजर और मुंशी शामिल हैं, बेरोजगारी और भुखमरी की कगार पर पहुंच चुके हैं। मजदूर नेताओं ने सरकार को चेतावनी दी कि यदि विधानसभा चुनाव से पहले केंद्र और राज्य सरकार बंद पड़े तुलसीदामर डोलोमाइट खदान को पुनः चालू नहीं करती है, तो मजदूर और उनके परिवार चुनाव का बहिष्कार करेंगे और किसी भी पार्टी के पक्ष में वोट नहीं देंगे। धरना कार्यक्रम के अंत में राष्ट्रीय मजदूर कांग्रेस यूनियन के नेताओं ने अपनी आठ सूत्रीय मांग पत्र गढ़वा उपायुक्त के नाम प्रखंड विकास पदाधिकारी को सौंपा।
Advertisement
इस अवसर पर प्रमुख मजदूर नेताओं में पांडेय प्रदीप कुमार शर्मा, नंदलाल पाठक, वीरेंद्र साह, पुनीत सिंह, शंभू पासवान, रामलखन पासवान, बबन पासवान आदि उपस्थित थे। मजदूरों की यह मांग है कि खदान जल्द से जल्द पुनः चालू किया जाए, ताकि उनका और उनके परिवारों का जीवन फिर से सामान्य हो सके।
Advertisement
Advertisement


Advertisement
Advertisement


Trending News

#1
कोरवाडीह पंचायत के रोजगार सेवक को 5000 रुपये की घूस लेते एसीबी ने रंगे हाथ पकड़ा

location_on गढ़वा
access_time 23-Apr-25, 12:21 PM

#2
पर्यावरण हितैषी सामग्रियों से ही बनें पूजा की प्रतिमाएँ : नीरज श्रीधर स्वर्गीय

location_on गढ़वा
access_time 21-Sep-26, 11:43 AM

#3
51वें साप्ताहिक श्रीहनुमान चालीसा-पाठ में उमड़ी श्रद्धालुओं की भीड़

location_on गढ़वा
access_time 23-Sep-26, 04:22 PM

#4
इंदिरा गांधी रोड पर युवक को गोली मारकर घायल किया गया

location_on गढ़वा
access_time 30-Jun-25, 08:41 PM

#5
सफलता पाने के लिए मेहनत, धैर्य और समर्पण की होती है आवश्यकता : छाया

location_on गढ़वा
access_time 28-Apr-25, 05:01 PM


Latest News

51वें साप्ताहिक श्रीहनुमान चालीसा-पाठ में उमड़ी श्रद्धालुओं की भीड़

location_on गढ़वा
access_time 23-Sep-26, 04:22 PM

श्रीजानकी बाग में आज होगा 51वाँ श्रीहनुमान चालीसा-पाठ और आध्यात्मिक-सांस्कृतिक चर्चा भी

location_on गढ़वा
access_time 22-Sep-26, 03:57 PM

पर्यावरण हितैषी सामग्रियों से ही बनें पूजा की प्रतिमाएँ : नीरज श्रीधर स्वर्गीय

location_on गढ़वा
access_time 21-Sep-26, 11:43 AM

प्रथम भारतीय स्वाधीनता संग्राम के अमर बलिदानियों को सादर समर्पित तिलक करो इस मिट्टी से... कार्यक्रम सम्पन्न

location_on गढ़वा
access_time 13-May-26, 11:02 AM

गढ़वा में अखिल भारतीय साहित्य परिषद जिला इकाई का गठन, कवि सम्मेलन में गूंजे राष्ट्रभक्ति और सामाजिक सरोकार के स्वर

location_on गढ़वा
access_time 15-Apr-26, 03:50 PM

कला धरोहर यात्रा का दूसरा चरण संपन्न, शिव पहाड़ी गुफा तक पहुँचा कला जत्था

location_on गढ़वा
access_time 07-Apr-26, 10:56 AM

गढ़वा के परिहारा गाँव में साप्ताहिक श्रीहनुमान चालीसा पाठ का शुभारंभ, संस्कृति संरक्षण का लिया संकल्प

location_on गढ़वा
access_time 01-Apr-26, 11:29 AM

विराट हिन्दू सम्मेलन में संध्या सुमन का शौर्य प्रदर्शन

location_on गढ़वा
access_time 30-Mar-26, 02:27 PM

संगीत शिक्षक आनन्द कुमार चौबे को मिला उत्कृष्ट शिक्षक सम्मान

location_on गढ़वा
access_time 30-Mar-26, 09:48 AM

विराट हिन्दू सम्मेलन में कला साधिका संध्या सुमन का शौर्य प्रदर्शन

location_on गढ़वा
access_time 15-Mar-26, 11:29 PM

o2osell.com का एप गूगल प्लेस्टोर से डाउनलोड करने के लिए क्लिक करें।
Get it on Google Play