whatshot Developed by O2OSELL.COM favorite 28174211 readers visited
Loading...

Advertisement

गढ़वा-रंका के लोग आज भी मूलभूत सुविधाओं जैसे पेयजल, बिजली और सड़कों से वंचित हैं : डॉक्टर एम.एन. खान

location_on गढ़वा access_time 23-Sep-24, 05:19 PM visibility 674
Share



गढ़वा-रंका के लोग आज भी मूलभूत सुविधाओं जैसे पेयजल, बिजली और सड़कों से वंचित हैं : डॉक्टर एम.एन. खान
लोगों को संबोधित करते डॉक्टर एम.एन. खान


संजय कुमार यादव check_circle
संवाददाता



एआईएमआईएम के हल्ला बोल पोल खोल कार्यक्रम में डॉक्टर एम.एन. खान ने हेमंत सरकार पर साधा निशाना गढ़वा : टीमन बाजार में एआईएमआईएम के तत्वावधान में "हल्ला बोल पोल खोल" कार्यक्रम का आयोजन किया गया, जिसमें एआईएमआईएम के पलामू प्रमंडल प्रभारी एवं गढ़वा रंका विधानसभा के भावी विधायक प्रत्याशी डॉक्टर एम.एन. खान मुख्य अतिथि के रूप में उपस्थित थे। कार्यक्रम के दौरान डॉक्टर खान ने झारखंड की वर्तमान सरकार और स्थानीय विधायक सह मंत्री पर तीखा हमला बोला। उन्होंने सवाल उठाया कि हेमंत सोरेन सरकार अपने चुनावी घोषणा पत्र में किए गए वादों को कब पूरा करेगी। उन्होंने मॉब लिंचिंग कानून और मुस्लिम समुदाय के हक और अधिकारों की अनदेखी की भी आलोचना की।
Advertisement
डॉक्टर खान ने कहा कि झारखंड की सरकार जनता को ठगने का काम कर रही है, और गढ़वा रंका विधानसभा क्षेत्र में विकास के नाम पर कुछ भी ठोस कार्य नहीं हुआ है। डॉक्टर खान ने यह भी आरोप लगाया कि गढ़वा रंका के लोग आज भी मूलभूत सुविधाओं जैसे पेयजल, बिजली और सड़कों से वंचित हैं। उन्होंने कहा कि एआईएमआईएम ही इस क्षेत्र का सर्वांगीण विकास कर सकती है, और जनता अब इसे भली-भांति समझ चुकी है। उन्होंने यह भी कहा कि राज्य भर में भ्रष्टाचार चरम पर है, और बिना रिश्वत के कोई काम नहीं हो रहा है, जिससे जनता बेहद परेशान है। इस मौके पर जिला महासचिव रमजान अंसारी, जिला सोशल मीडिया प्रभारी सह विधानसभा अध्यक्ष मौलाना मजहर हुसैन रज़वी, जिला प्रवक्ता अब्दुल रहमान अंसारी, रंका प्रखंड अध्यक्ष इबरान अंसारी, युवा रंका प्रखंड अध्यक्ष खुश्दिल अंसारी, रंका प्रखंड महासचिव मोबिन अंसारी, मेराल प्रखंड उपाध्यक्ष डॉक्टर मुजाहिद, आरिफ अंसारी, फैजान राजा, नंदलाल सोनी, अनिल यादव, शशि सिंह, चंदन पासवान, अशोक चौधरी आदि उपस्थित थे।
Advertisement
Advertisement


Advertisement
Advertisement


Trending News

#1
कोरवाडीह पंचायत के रोजगार सेवक को 5000 रुपये की घूस लेते एसीबी ने रंगे हाथ पकड़ा

location_on गढ़वा
access_time 23-Apr-25, 12:21 PM

#2
पर्यावरण हितैषी सामग्रियों से ही बनें पूजा की प्रतिमाएँ : नीरज श्रीधर स्वर्गीय

location_on गढ़वा
access_time 21-Sep-26, 11:43 AM

#3
51वें साप्ताहिक श्रीहनुमान चालीसा-पाठ में उमड़ी श्रद्धालुओं की भीड़

location_on गढ़वा
access_time 23-Sep-26, 04:22 PM

#4
इंदिरा गांधी रोड पर युवक को गोली मारकर घायल किया गया

location_on गढ़वा
access_time 30-Jun-25, 08:41 PM

#5
सफलता पाने के लिए मेहनत, धैर्य और समर्पण की होती है आवश्यकता : छाया

location_on गढ़वा
access_time 28-Apr-25, 05:01 PM


Latest News

51वें साप्ताहिक श्रीहनुमान चालीसा-पाठ में उमड़ी श्रद्धालुओं की भीड़

location_on गढ़वा
access_time 23-Sep-26, 04:22 PM

श्रीजानकी बाग में आज होगा 51वाँ श्रीहनुमान चालीसा-पाठ और आध्यात्मिक-सांस्कृतिक चर्चा भी

location_on गढ़वा
access_time 22-Sep-26, 03:57 PM

पर्यावरण हितैषी सामग्रियों से ही बनें पूजा की प्रतिमाएँ : नीरज श्रीधर स्वर्गीय

location_on गढ़वा
access_time 21-Sep-26, 11:43 AM

प्रथम भारतीय स्वाधीनता संग्राम के अमर बलिदानियों को सादर समर्पित तिलक करो इस मिट्टी से... कार्यक्रम सम्पन्न

location_on गढ़वा
access_time 13-May-26, 11:02 AM

गढ़वा में अखिल भारतीय साहित्य परिषद जिला इकाई का गठन, कवि सम्मेलन में गूंजे राष्ट्रभक्ति और सामाजिक सरोकार के स्वर

location_on गढ़वा
access_time 15-Apr-26, 03:50 PM

कला धरोहर यात्रा का दूसरा चरण संपन्न, शिव पहाड़ी गुफा तक पहुँचा कला जत्था

location_on गढ़वा
access_time 07-Apr-26, 10:56 AM

गढ़वा के परिहारा गाँव में साप्ताहिक श्रीहनुमान चालीसा पाठ का शुभारंभ, संस्कृति संरक्षण का लिया संकल्प

location_on गढ़वा
access_time 01-Apr-26, 11:29 AM

विराट हिन्दू सम्मेलन में संध्या सुमन का शौर्य प्रदर्शन

location_on गढ़वा
access_time 30-Mar-26, 02:27 PM

संगीत शिक्षक आनन्द कुमार चौबे को मिला उत्कृष्ट शिक्षक सम्मान

location_on गढ़वा
access_time 30-Mar-26, 09:48 AM

विराट हिन्दू सम्मेलन में कला साधिका संध्या सुमन का शौर्य प्रदर्शन

location_on गढ़वा
access_time 15-Mar-26, 11:29 PM

o2osell.com का एप गूगल प्लेस्टोर से डाउनलोड करने के लिए क्लिक करें।
Get it on Google Play