whatshot Developed by O2OSELL.COM favorite 28168057 readers visited
Loading...

Advertisement

भाजपा अल्पसंख्यक मोर्चा जिलाध्यक्ष नसरुद्दीन अंसारी ने झामुमो सरकार पर अल्पसंख्यक प्रताड़ना का आरोप लगाया

location_on गढ़वा access_time 23-Sep-24, 03:52 PM visibility 677
Share



भाजपा अल्पसंख्यक मोर्चा जिलाध्यक्ष नसरुद्दीन अंसारी ने झामुमो सरकार पर अल्पसंख्यक प्रताड़ना का आरोप लगाया
पचपड़वा में बाबुलाल मरांडी का स्वागत करते भाजपा अल्पसंख्यक मोर्चा के लोग


संजय कुमार यादव check_circle
संवाददाता



बाबुलाल मरांडी ने झामुमो सरकार पर साधा निशाना गढ़वा : गढ़वा विधानसभा क्षेत्र के पचपड़वा में भाजपा अल्पसंख्यक मोर्चा जिलाध्यक्ष नसरुद्दीन अंसारी के नेतृत्व में भाजपा के प्रदेश अध्यक्ष बाबुलाल मरांडी और परिवर्तन रथ का भव्य स्वागत किया गया। इस मौके पर प्रदेश अध्यक्ष बाबुलाल मरांडी ने सभा को संबोधित करते हुए कहा कि भाजपा ही वह पार्टी है जो सबका साथ, सबका विकास के मंत्र के साथ काम करती है। उन्होंने झारखंड के विकास को लेकर भाजपा के प्रति लोगों के विश्वास की बात की और कहा कि भाजपा ही झारखंड का चौमुखी विकास कर सकती है। श्री मरांडी ने झारखंड मुक्ति मोर्चा, कांग्रेस और राजद पर तीखा हमला बोलते हुए कहा कि इन दलों ने अल्पसंख्यक समुदाय का सिर्फ वोट लेकर उन्हें धोखा दिया है।
Advertisement
उन्होंने कहा कि महागठबंधन की सरकार ने झारखंड में लूट और भ्रष्टाचार का माहौल बनाया है, लेकिन यह सरकार अब दोबारा सत्ता में नहीं आएगी। भाजपा की सरकार आने पर गढ़वा सहित पूरे राज्य में शांति और विकास का माहौल होगा। भाजपा अल्पसंख्यक मोर्चा जिलाध्यक्ष नसरुद्दीन अंसारी ने भी सभा को संबोधित करते हुए कहा कि गढ़वा का विकास तभी संभव है जब भाजपा सत्ता में आएगी। उन्होंने झामुमो सरकार पर अल्पसंख्यक समुदाय को प्रताड़ित करने का आरोप लगाया और कहा कि आगामी चुनावों में अल्पसंख्यक समुदाय झामुमो सरकार को सत्ता से बेदखल करने के लिए तैयार है। इस अवसर पर अनसाद बाबु, नवाजीस खां, याज खां, दानिश खां, अजमल हुसैन, जिबरील खां, अहमद हुसैन, खुर्शीद अंसारी, समीर खान सहित कई अन्य स्थानीय लोग उपस्थित थे।
Advertisement
Advertisement


Advertisement
Advertisement


Trending News

#1
कोरवाडीह पंचायत के रोजगार सेवक को 5000 रुपये की घूस लेते एसीबी ने रंगे हाथ पकड़ा

location_on गढ़वा
access_time 23-Apr-25, 12:21 PM

#2
पर्यावरण हितैषी सामग्रियों से ही बनें पूजा की प्रतिमाएँ : नीरज श्रीधर स्वर्गीय

location_on गढ़वा
access_time 21-Sep-26, 11:43 AM

#3
51वें साप्ताहिक श्रीहनुमान चालीसा-पाठ में उमड़ी श्रद्धालुओं की भीड़

location_on गढ़वा
access_time 23-Sep-26, 04:22 PM

#4
इंदिरा गांधी रोड पर युवक को गोली मारकर घायल किया गया

location_on गढ़वा
access_time 30-Jun-25, 08:41 PM

#5
सफलता पाने के लिए मेहनत, धैर्य और समर्पण की होती है आवश्यकता : छाया

location_on गढ़वा
access_time 28-Apr-25, 05:01 PM


Latest News

51वें साप्ताहिक श्रीहनुमान चालीसा-पाठ में उमड़ी श्रद्धालुओं की भीड़

location_on गढ़वा
access_time 23-Sep-26, 04:22 PM

श्रीजानकी बाग में आज होगा 51वाँ श्रीहनुमान चालीसा-पाठ और आध्यात्मिक-सांस्कृतिक चर्चा भी

location_on गढ़वा
access_time 22-Sep-26, 03:57 PM

पर्यावरण हितैषी सामग्रियों से ही बनें पूजा की प्रतिमाएँ : नीरज श्रीधर स्वर्गीय

location_on गढ़वा
access_time 21-Sep-26, 11:43 AM

प्रथम भारतीय स्वाधीनता संग्राम के अमर बलिदानियों को सादर समर्पित तिलक करो इस मिट्टी से... कार्यक्रम सम्पन्न

location_on गढ़वा
access_time 13-May-26, 11:02 AM

गढ़वा में अखिल भारतीय साहित्य परिषद जिला इकाई का गठन, कवि सम्मेलन में गूंजे राष्ट्रभक्ति और सामाजिक सरोकार के स्वर

location_on गढ़वा
access_time 15-Apr-26, 03:50 PM

कला धरोहर यात्रा का दूसरा चरण संपन्न, शिव पहाड़ी गुफा तक पहुँचा कला जत्था

location_on गढ़वा
access_time 07-Apr-26, 10:56 AM

गढ़वा के परिहारा गाँव में साप्ताहिक श्रीहनुमान चालीसा पाठ का शुभारंभ, संस्कृति संरक्षण का लिया संकल्प

location_on गढ़वा
access_time 01-Apr-26, 11:29 AM

विराट हिन्दू सम्मेलन में संध्या सुमन का शौर्य प्रदर्शन

location_on गढ़वा
access_time 30-Mar-26, 02:27 PM

संगीत शिक्षक आनन्द कुमार चौबे को मिला उत्कृष्ट शिक्षक सम्मान

location_on गढ़वा
access_time 30-Mar-26, 09:48 AM

विराट हिन्दू सम्मेलन में कला साधिका संध्या सुमन का शौर्य प्रदर्शन

location_on गढ़वा
access_time 15-Mar-26, 11:29 PM

o2osell.com का एप गूगल प्लेस्टोर से डाउनलोड करने के लिए क्लिक करें।
Get it on Google Play