whatshot Developed by O2OSELL.COM favorite 28174161 readers visited
Advertisement
Loading...

Advertisement

कदाचार मुक्त एवं स्वच्छ माहौल में गाईड लाइन्स का अनुपालन कर हुआ संयुक्त प्रतियोगिता परीक्षा का आयोजन

location_on गढ़वा access_time 22-Sep-24, 06:48 PM visibility 683
Share



कदाचार मुक्त एवं स्वच्छ माहौल में गाईड लाइन्स का अनुपालन कर हुआ संयुक्त प्रतियोगिता परीक्षा का आयोजन
प्रेस कॉन्फ्रेंस में जानकारी देते उपायुक्त एवं पुलिस अधीक्षक


संजय कुमार यादव check_circle
संवाददाता



उपायुक्त एवं पुलिस अधीक्षक ने प्रेस कॉन्फ्रेंस कर दी जानकारी गढ़वा : झारखण्ड कर्मचारी चयन आयोग द्वारा झारखण्ड सामान्य स्नातक स्तर योग्यताधारी संयुक्त प्रतियोगिता परीक्षा (JSSC-CGL) का आयोजन किया गया। JSSC-CGL परीक्षा आयोजन का आज दूसरा दिन भी शांतिपूर्ण व कदाचार मुक्त वातावरण में सम्पन्न कराया गया। गढ़वा जिले में कुल 19 परीक्षा केंद्र बनाए गए जिनमें कदाचार मुक्त एवं स्वच्छ व शांतिपूर्ण माहौल में परीक्षा के आयोजन को लेकर सुरक्षा के पुख्ता इंतजाम एवं सभी गाईड लाइन्स का पूर्णतया अनुपालन सुनिश्चित कराया गया। सभी परीक्षा केंद्रों पर निगरानी हेतु सीसीटीवी कैमरा लगाए गए। परीक्षा सम्पन्न कराने के पश्चात उपायुक्त शेखर जमुआर एवं पुलिस अधीक्षक दीपक कुमार पांडेय ने संयुक्त रूप से प्रेस कॉन्फ्रेंस कर उक्त जानकारी मीडिया संग साझा किया।
Advertisement
उपायुक्त श्री जमुआर ने कहा कि जिले में कुल 19 परीक्षा केंद्रों में पर्याप्त संख्या में मजिस्ट्रेट, पुलिस कर्मी एवं इन्विजिलेटर की प्रतिनियुक्ति की गई थी। आज की आयोजित उक्त प्रतियोगिता परीक्षा में कुल 10549 परीक्षार्थियों के जगह पर 7009 परीक्षार्थी शामिल हुए, जबकि 3540 परीक्षार्थियों की अनुपस्थिति दर्ज की गई। उपायुक्त ने बताया कि जिला कोषागार से दंडाधिकारी एवं पुलिस पदाधिकारी/फोर्स की निगरानी में परीक्षा केंद्रों के लिए प्रश्न पत्र के बक्सों को ससमय भिजवाया गया। राज्य सरकार द्वारा निर्धारित सभी गाईडलाइंस का अनुपालन करते हुए जिले में बने 19 परीक्षा केंद्रों पर पूरी चेकिंग के साथ कतारबद्ध तरीके से परीक्षार्थियों को परीक्षा केन्द्रों में प्रवेश कराया गया।
Advertisement
परीक्षा तीन पालियों में सम्पन्न हुआ, प्रथम पाली- 08.30 पूर्वा० से 10.30 पूर्वा तक, द्वितीय पाली- 11.30 पूर्वा० से 01.30 अप० तक एवं तृतीय पाली- 03.00 अप० से 05.00 अप० तक संचालित हुआ। उक्त मौके पर पुलिस अधीक्षक ने कहा कि जेएसएससी सीजीएल की उक्त प्रतियोगिता परीक्षा स्वच्छ, शांतिपूर्ण व कदाचार मुक्त माहौल में संपन्न कराया गया है। कहीं से भी किसी प्रकार की शिकायत नहीं मिली है। सफलतापूर्वक परीक्षा आयोजन कराने हेतु सुरक्षा के दृष्टिकोण से 250 की संख्या में पुलिस बल लगाए गए थें। पुलिस प्रशासन एवं जिला प्रशासन के सहयोग से दोनों दिन परीक्षा का आयोजन सफलतापूर्वक संचालित किया गया। उन्होंने कहा कि भविष्य में भी ऐसी परीक्षाओं के आयोजनों को भी पूर्ण तैयारी से कराने को लेकर पुलिस प्रशासन गढ़वा प्रतिबद्ध है।
Advertisement
उक्त प्रतियोगिता परीक्षा में शामिल होने वाले परीक्षार्थियों के लिए विभिन्न रेलवे स्टेशनों पर हेल्पलाइन डेस्क की भी व्यवस्था की गई थी जिससे परीक्षार्थियों को किसी भी प्रकार की परेशानी ना हो। साथ ही जिले के विभिन्न आश्रयगृहों, होटल, रेस्टोरेंट, धर्मशाला आदि के मालिकों से समन्वय स्थापित किया गया जिससे परीक्षा में शामिल होने वाले परीक्षार्थियों को जिले में किसी प्रकार की परेशानी का सामना न करना पड़े एवं गढ़वा जिले की छवि पर बुरा प्रभाव न पड़े। परीक्षा को लेकर बने परीक्षा केंद्रों का औचक निरीक्षण भी किया गया। इस दौरान परीक्षा केंद्रों पर व्यवस्थाओं का जायजा लिया गया। परीक्षार्थियों के बैठने की व्यवस्था, पेयजल की व्यवस्था समेत अन्य गाईड लाइन के अनुरूप व्यवस्था का जायजा लिया गया।
Advertisement
निरीक्षण के क्रम में परीक्षा केन्द्रों पर व्यवस्थाएं संतोषजनक पाए गए। गाईड लाइंस का पूर्णत: अनुपालन के साथ-साथ सभी परीक्षार्थी शांतिपूर्ण, कदाचार मुक्त एवं स्वच्छ माहौल में परीक्षा देते दिखे। मौके पर प्रतिनियुक्त दंडाधिकारियों, केंद्राधीक्षकों समेत अन्य संबंधित द्वारा सक्रिय भूमिका निभाई गई। इस प्रकार झारखण्ड कर्मचारी चयन आयोग द्वारा झारखण्ड सामान्य स्नातक स्तर योग्यताधारी संयुक्त प्रतियोगिता परीक्षा दिनांक 21 और 22 सितंबर को सफलतापूर्वक संपन्न कराया गया।
Advertisement
Advertisement


Advertisement
Advertisement


Trending News

#1
कोरवाडीह पंचायत के रोजगार सेवक को 5000 रुपये की घूस लेते एसीबी ने रंगे हाथ पकड़ा

location_on गढ़वा
access_time 23-Apr-25, 12:21 PM

#2
पर्यावरण हितैषी सामग्रियों से ही बनें पूजा की प्रतिमाएँ : नीरज श्रीधर स्वर्गीय

location_on गढ़वा
access_time 21-Sep-26, 11:43 AM

#3
51वें साप्ताहिक श्रीहनुमान चालीसा-पाठ में उमड़ी श्रद्धालुओं की भीड़

location_on गढ़वा
access_time 23-Sep-26, 04:22 PM

#4
इंदिरा गांधी रोड पर युवक को गोली मारकर घायल किया गया

location_on गढ़वा
access_time 30-Jun-25, 08:41 PM

#5
सफलता पाने के लिए मेहनत, धैर्य और समर्पण की होती है आवश्यकता : छाया

location_on गढ़वा
access_time 28-Apr-25, 05:01 PM


Latest News

51वें साप्ताहिक श्रीहनुमान चालीसा-पाठ में उमड़ी श्रद्धालुओं की भीड़

location_on गढ़वा
access_time 23-Sep-26, 04:22 PM

श्रीजानकी बाग में आज होगा 51वाँ श्रीहनुमान चालीसा-पाठ और आध्यात्मिक-सांस्कृतिक चर्चा भी

location_on गढ़वा
access_time 22-Sep-26, 03:57 PM

पर्यावरण हितैषी सामग्रियों से ही बनें पूजा की प्रतिमाएँ : नीरज श्रीधर स्वर्गीय

location_on गढ़वा
access_time 21-Sep-26, 11:43 AM

प्रथम भारतीय स्वाधीनता संग्राम के अमर बलिदानियों को सादर समर्पित तिलक करो इस मिट्टी से... कार्यक्रम सम्पन्न

location_on गढ़वा
access_time 13-May-26, 11:02 AM

गढ़वा में अखिल भारतीय साहित्य परिषद जिला इकाई का गठन, कवि सम्मेलन में गूंजे राष्ट्रभक्ति और सामाजिक सरोकार के स्वर

location_on गढ़वा
access_time 15-Apr-26, 03:50 PM

कला धरोहर यात्रा का दूसरा चरण संपन्न, शिव पहाड़ी गुफा तक पहुँचा कला जत्था

location_on गढ़वा
access_time 07-Apr-26, 10:56 AM

गढ़वा के परिहारा गाँव में साप्ताहिक श्रीहनुमान चालीसा पाठ का शुभारंभ, संस्कृति संरक्षण का लिया संकल्प

location_on गढ़वा
access_time 01-Apr-26, 11:29 AM

विराट हिन्दू सम्मेलन में संध्या सुमन का शौर्य प्रदर्शन

location_on गढ़वा
access_time 30-Mar-26, 02:27 PM

संगीत शिक्षक आनन्द कुमार चौबे को मिला उत्कृष्ट शिक्षक सम्मान

location_on गढ़वा
access_time 30-Mar-26, 09:48 AM

विराट हिन्दू सम्मेलन में कला साधिका संध्या सुमन का शौर्य प्रदर्शन

location_on गढ़वा
access_time 15-Mar-26, 11:29 PM

o2osell.com का एप गूगल प्लेस्टोर से डाउनलोड करने के लिए क्लिक करें।
Get it on Google Play