whatshot Developed by O2OSELL.COM favorite 28169774 readers visited
Loading...

Advertisement

आम आदमी पार्टी के शीर्ष नेताओं को जेल में झूठे केस में डाला गया : मंटू

location_on मझिआंव access_time 21-Sep-24, 10:54 AM visibility 728
Share



आम आदमी पार्टी के शीर्ष नेताओं को जेल में झूठे केस में डाला गया : मंटू
प्रेस कांफ्रेंस करते आम आदमी पार्टी के लोग


मझिआंव check_circle
संवाददाता



मझिआंव : प्रखंड क्षेत्र के बोदरा गांव स्थित आम आदमी पार्टी कार्यालय में पार्टी के पूर्व जिला संयोजक सह जिला परिषद सदस्य धर्मेंद्र कुमार सिंह की अध्यक्षता में प्रेस वार्ता आयोजित की गई। प्रेस वार्ता के दौरान बतौर मुख्य अतिथि पूर्व जिला संयोजक आप नेता मंटू पांडेय मुख्य रूप से उपस्थित थे। इस दौरान आगामी विधानसभा चुनाव की तैयारी हेतु रणनीति पर चर्चा की गई। इस दौरान आप नेता सह जिप सदस्य धर्मेंद्र कुमार सिंह ने कहा कि आम आदमी पार्टी कट्टर देशभक्तों की पार्टी है। इसके सभी नेता एवम कार्यकर्ताओ में पार्टी के प्रति कट्टरता समाहित है। कहा कि दिल्ली के मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल को बिना सबूत के भारतीय जनता पार्टी ने जेल में डाल दिया था और बेगुनाही के कारण माननीय अदालत ने उनको बरी कर दिया।
Advertisement
उसके पश्चात उन्होंने अपने पद से इस्तीफा देकर जनता के न्यायालय में चले गये। कहा की जनता के जनादेश पर ही मैं दिल्ली का मुख्यमंत्री या देश का प्रधानमंत्री बनूंगा। आप नेता मंटू पांडेय ने कहा कि झारखंड में विधानसभा चुनाव की काउंटडाउन शुरू हो चुकी है। निश्चित रूप से लगभग सारे राजनीतिक दल के लोग चुनावी तैयारी में लगे हैं। भाजपा द्वारा लगातार आम आदमी पार्टी के शीर्ष नेताओं को जेल में झूठे केस में डाला गया। ताकि पार्टी टूट जाए, लेकिन ठीक इसके विपरीत पार्टी और मजबूती से उभरी। प्रेस वार्ता के दौरान रितिक कुमार सिंह, रामगहन चंद्रवंशी एवं सोमनाथ राम उपस्थित थे।
Advertisement
Advertisement


Advertisement
Advertisement


Trending News

#1
कोरवाडीह पंचायत के रोजगार सेवक को 5000 रुपये की घूस लेते एसीबी ने रंगे हाथ पकड़ा

location_on गढ़वा
access_time 23-Apr-25, 12:21 PM

#2
पर्यावरण हितैषी सामग्रियों से ही बनें पूजा की प्रतिमाएँ : नीरज श्रीधर स्वर्गीय

location_on गढ़वा
access_time 21-Sep-26, 11:43 AM

#3
51वें साप्ताहिक श्रीहनुमान चालीसा-पाठ में उमड़ी श्रद्धालुओं की भीड़

location_on गढ़वा
access_time 23-Sep-26, 04:22 PM

#4
इंदिरा गांधी रोड पर युवक को गोली मारकर घायल किया गया

location_on गढ़वा
access_time 30-Jun-25, 08:41 PM

#5
सफलता पाने के लिए मेहनत, धैर्य और समर्पण की होती है आवश्यकता : छाया

location_on गढ़वा
access_time 28-Apr-25, 05:01 PM


Latest News

51वें साप्ताहिक श्रीहनुमान चालीसा-पाठ में उमड़ी श्रद्धालुओं की भीड़

location_on गढ़वा
access_time 23-Sep-26, 04:22 PM

श्रीजानकी बाग में आज होगा 51वाँ श्रीहनुमान चालीसा-पाठ और आध्यात्मिक-सांस्कृतिक चर्चा भी

location_on गढ़वा
access_time 22-Sep-26, 03:57 PM

पर्यावरण हितैषी सामग्रियों से ही बनें पूजा की प्रतिमाएँ : नीरज श्रीधर स्वर्गीय

location_on गढ़वा
access_time 21-Sep-26, 11:43 AM

प्रथम भारतीय स्वाधीनता संग्राम के अमर बलिदानियों को सादर समर्पित तिलक करो इस मिट्टी से... कार्यक्रम सम्पन्न

location_on गढ़वा
access_time 13-May-26, 11:02 AM

गढ़वा में अखिल भारतीय साहित्य परिषद जिला इकाई का गठन, कवि सम्मेलन में गूंजे राष्ट्रभक्ति और सामाजिक सरोकार के स्वर

location_on गढ़वा
access_time 15-Apr-26, 03:50 PM

कला धरोहर यात्रा का दूसरा चरण संपन्न, शिव पहाड़ी गुफा तक पहुँचा कला जत्था

location_on गढ़वा
access_time 07-Apr-26, 10:56 AM

गढ़वा के परिहारा गाँव में साप्ताहिक श्रीहनुमान चालीसा पाठ का शुभारंभ, संस्कृति संरक्षण का लिया संकल्प

location_on गढ़वा
access_time 01-Apr-26, 11:29 AM

विराट हिन्दू सम्मेलन में संध्या सुमन का शौर्य प्रदर्शन

location_on गढ़वा
access_time 30-Mar-26, 02:27 PM

संगीत शिक्षक आनन्द कुमार चौबे को मिला उत्कृष्ट शिक्षक सम्मान

location_on गढ़वा
access_time 30-Mar-26, 09:48 AM

विराट हिन्दू सम्मेलन में कला साधिका संध्या सुमन का शौर्य प्रदर्शन

location_on गढ़वा
access_time 15-Mar-26, 11:29 PM

o2osell.com का एप गूगल प्लेस्टोर से डाउनलोड करने के लिए क्लिक करें।
Get it on Google Play