whatshot Developed by O2OSELL.COM favorite 28172425 readers visited
Loading...

Advertisement

15 करोड़ की लागत से करीब साढ़े 14 किमी सड़क का होगा निर्माण

location_on गढ़वा access_time 21-Sep-24, 10:41 AM visibility 680
Share



15 करोड़ की लागत से करीब साढ़े 14 किमी सड़क का होगा निर्माण
मंत्री मिथिलेश कुमार ठाकुर


संजय कुमार यादव check_circle
संवाददाता



गढ़वा के सभी गांवों को कच्ची सड़क मुक्त गांव बनाना मेरा लक्ष्य : मंत्री मिथिलेश कच्ची सड़क मुक्त गांव बना कोरवाडीह नामधारी कॉलेज से पेसका तक बनेगी सड़क गढ़वा : गढ़वा विधानसभा क्षेत्र में जिला मुख्यालय स्थित श्री सद्गुरु जगजीत सिंह नामधारी कॉलेज से कोरवाडीह होते हुए पेसका तक 15 करोड रुपए की लागत से 14.3 किलोमीटर लंबी सड़क का निर्माण किया जाएगा। मुख्यमंत्री ग्राम सड़क योजना के तहत इस सड़क निर्माण की झारखंड सरकार ग्रामीण कार्य विभाग ने स्वीकृति प्रदान कर दी है। इसके साथ ही गढ़वा विधानसभा क्षेत्र का कोरवाडीह गांव अब पूरी तरह से कच्ची सड़क मुक्त गांव बन गया है। जानकारी देते हुए गढ़वा विधायक झारखंड सरकार के पेयजल एवं स्वच्छता, पर्यटन, कला संस्कृति, खेलकूद एवं युवा कार्य विभाग मंत्री मिथिलेश कुमार ठाकुर ने बताया कि कोरवाडीह गांव की सभी कच्ची सड़कें अब पक्की बन चुकी हैं।
Advertisement
साथ ही गढ़वा विधानसभा क्षेत्र के कई अन्य गांव भी कच्ची सड़क मुक्त गांव बनने के कगार पर हैं। लगभग सभी गांवों की अधिसंख्य कच्ची सड़कें पक्की बन चुकी हैं। कुछ का निर्माण कार्य चल रहा है। शेष सड़कों की पक्कीकरण का कार्य पाइपलाइन में है। मंत्री ने कहा कि गढ़वा के सभी गांवों को कच्ची सड़क को मुक्त गांव बनाने का मेरा लक्ष्य है। इसी आधार पर वे लगातार काम कर रहे हैं। मंत्री श्री ठाकुर ने कहा कि विकास विरोधी लोग चाहे जितना भी चिल्लायें गढ़वा के विकास का पहिया रुकने वाला नहीं है। आने वाले समय में पूरे गढ़वा में कहीं भी कच्ची सड़क खोजने से भी नहीं मिलेगी। मंत्री ने कहा कि पिछले साढ़े चार वर्षों में गढ़वा में सड़क, बिजली, शिक्षा, चिकित्सा, खेल, पर्यटन सहित सामाजिक एवं धार्मिक आदि सभी क्षेत्रों में अभूतपूर्व कार्य हुआ है।
Advertisement
इन्हीं कार्यों की वजह से विरोधी अपना अस्तित्व बचाने के लिए संघर्ष कर रहे हैं। वे अनर्गल बयान बाजी कर जनता को बरगलाने के लिए अपना पसीना बहा रहे हैं। परंतु गढ़वा के लोग सबकी असलियत जानते हैं। यहां के लोग विकास विरोधियों के बहकावे में आने वाले नहीं है।
Advertisement
Advertisement


Advertisement
Advertisement


Trending News

#1
कोरवाडीह पंचायत के रोजगार सेवक को 5000 रुपये की घूस लेते एसीबी ने रंगे हाथ पकड़ा

location_on गढ़वा
access_time 23-Apr-25, 12:21 PM

#2
पर्यावरण हितैषी सामग्रियों से ही बनें पूजा की प्रतिमाएँ : नीरज श्रीधर स्वर्गीय

location_on गढ़वा
access_time 21-Sep-26, 11:43 AM

#3
51वें साप्ताहिक श्रीहनुमान चालीसा-पाठ में उमड़ी श्रद्धालुओं की भीड़

location_on गढ़वा
access_time 23-Sep-26, 04:22 PM

#4
इंदिरा गांधी रोड पर युवक को गोली मारकर घायल किया गया

location_on गढ़वा
access_time 30-Jun-25, 08:41 PM

#5
सफलता पाने के लिए मेहनत, धैर्य और समर्पण की होती है आवश्यकता : छाया

location_on गढ़वा
access_time 28-Apr-25, 05:01 PM


Latest News

51वें साप्ताहिक श्रीहनुमान चालीसा-पाठ में उमड़ी श्रद्धालुओं की भीड़

location_on गढ़वा
access_time 23-Sep-26, 04:22 PM

श्रीजानकी बाग में आज होगा 51वाँ श्रीहनुमान चालीसा-पाठ और आध्यात्मिक-सांस्कृतिक चर्चा भी

location_on गढ़वा
access_time 22-Sep-26, 03:57 PM

पर्यावरण हितैषी सामग्रियों से ही बनें पूजा की प्रतिमाएँ : नीरज श्रीधर स्वर्गीय

location_on गढ़वा
access_time 21-Sep-26, 11:43 AM

प्रथम भारतीय स्वाधीनता संग्राम के अमर बलिदानियों को सादर समर्पित तिलक करो इस मिट्टी से... कार्यक्रम सम्पन्न

location_on गढ़वा
access_time 13-May-26, 11:02 AM

गढ़वा में अखिल भारतीय साहित्य परिषद जिला इकाई का गठन, कवि सम्मेलन में गूंजे राष्ट्रभक्ति और सामाजिक सरोकार के स्वर

location_on गढ़वा
access_time 15-Apr-26, 03:50 PM

कला धरोहर यात्रा का दूसरा चरण संपन्न, शिव पहाड़ी गुफा तक पहुँचा कला जत्था

location_on गढ़वा
access_time 07-Apr-26, 10:56 AM

गढ़वा के परिहारा गाँव में साप्ताहिक श्रीहनुमान चालीसा पाठ का शुभारंभ, संस्कृति संरक्षण का लिया संकल्प

location_on गढ़वा
access_time 01-Apr-26, 11:29 AM

विराट हिन्दू सम्मेलन में संध्या सुमन का शौर्य प्रदर्शन

location_on गढ़वा
access_time 30-Mar-26, 02:27 PM

संगीत शिक्षक आनन्द कुमार चौबे को मिला उत्कृष्ट शिक्षक सम्मान

location_on गढ़वा
access_time 30-Mar-26, 09:48 AM

विराट हिन्दू सम्मेलन में कला साधिका संध्या सुमन का शौर्य प्रदर्शन

location_on गढ़वा
access_time 15-Mar-26, 11:29 PM

o2osell.com का एप गूगल प्लेस्टोर से डाउनलोड करने के लिए क्लिक करें।
Get it on Google Play